Home / Women Health Tips in Hindi / माइग्रेन के लिए योगासन
हमारी भाग-दौड़ वाली जीवनशैली और परिस्थितियों ने आजकल माइग्रेन को एक आम अवस्था बना दिया है। माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें सिर के किसी भी हिस्से में या सिर के आधे हिस्से में ज़ोर का दर्द उठता है और इस अवस्था में प्रकाश और तेज़ आवाज़ों से तकलीफ होती है। माइग्रेन का दर्द मध्यम से तीव्र गति तक का हो सकता है और इसका असर एक घंटे, एक दिन या यहां तक कि एक सप्ताह तक भी चल सकता है। माइग्रेन के अन्य लक्षणों में उल्टी, मतली, चक्कर, आंखों के पीछे दर्द, विकृत दृष्टि, आँखों के सामने चमकदार प्रकाश पड़ना और किसी भी शारीरिक गतिविधि के दौरान दर्द में वृद्धि आदि शामिल हैं।
यद्यपि माइग्रेन दवाओं के उपचार और जीवनशैली में परिवर्तन से (जैसे तनाव के प्रबंधन से, नींद पूरी करने से और अच्छे डाइट प्लान की मदद से प्रबंधित किया जा सकता है, नियमित रूप से योग-अभ्यास से भी इस अवस्था में आराम मिल सकता है)। यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया गया है जो माइग्रेन से राहत दिलाने में जादू की तरह काम करते हैं।
Table of Contents
स्रोत:https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/9/93/Debabrata_Ghosh_and_Tania_Nag_in_Padmasana_-_International_Day_of_Yoga_Celebration_-_NCSM_-_Kolkata_2016-06-21_4929.JPG
पद्मसन या लोटस पोज़ का नियमित रूप से अभ्यास माइग्रेन को दूर करता है और मन को भी शांत करता है। इस आसन में लगातार ध्यान करने से सिर का दर्द कम होता है।

स्रोत : https://www.maxpixel.net/Ashtanga-Sportive-Fitness-Woman-Acrobatics-Yoga-2970280
बालासन या चाइल्ड पोज़ तनाव को दूर करता है और शरीर और तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) को आराम देता है, जिससे माइग्रेन के हमले के कारण उठा दर्द कम हो जाता है। इस मुद्रा में कूल्हों, एड़ियों और जांघों को फैलाने में मदद मिलती है जिससे थकान और माइग्रेन के हमलों में कमी आती है।
स्रोत: https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/d/dc/Uttanasana…jpg
उत्तानासन, जिसे हस्तासन भी कहा जाता है, मुख्य रूप से एक स्थायी आगे झुकने की मुद्रा है। यह शरीर को अंदर से मज़बूत करता है, तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, जिससे दिमाग शांत हो जाता है और माइग्रेन की शुरुआत की संभावना कम हो जाती है। यह माइग्रेन से उठे सिर के दर्द को कम करने में भी मदद करता है।
स्रोत: https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Downward-Facing-Dog.JPG
इसे नीचे झुक कर करने वाली डॉग पोज़ के नाम से भी जाना जाता है, इससे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में वृद्धि करने में मदद मिलती है जिससे दिमाग शांत हो जाता है और माइग्रेन के कारण उठा सिर का दर्द कम हो जाता है। इस मुद्रा का नियमित अभ्यास भी इस विकार का स्थायी रूप से इलाज करने में मदद कर सकता है।
स्रोत: https://www.nellis.af.mil/News/Article/664831/airmen-stretch-away-stress-at-warrior-fitness-center/
बितिलासन या काऊ स्ट्रेच के संयोजन में किया गया, मार्जरीआसन या कैट स्ट्रेच मांसपेशियों और तंत्रिकाओं का आराम देने का काम करता है। यह तनाव को भी काम करता है क्योंकि यह सांस लेने की प्रक्रिया में सुधार लाता है, जो बदले में शरीर को तनाव से मुक्त करता है और सिर के दर्द को कम करता है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से माइग्रेन की शुरुआत की आवृत्ति भी कम हो जाती है।
स्रोत: https://c1.staticflickr.com/3/2653/4157275393_8b1a706ded_b.jpg
सेतु बंधसना या पुल की मुद्रा मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को हटाने में मदद करती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और चिंता से मुक्ति प्राप्त करने में मदद करता है। मस्तिष्क में रक्त की अचानक वृद्धि से माइग्रेन दर्द को कम करने में मदद मिलती है और माइग्रेन की आवृत्ति कम हो जाती है।
स्रोत: https://www.flickr.com/photos/nicholas_t/16383984312
प्रसारिता पदोत्तनासन, जिसे फ़ीट वाइड फॉरवर्ड बेंड के नाम से भी जाना जाता है, यह शरीर और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। यह मस्तिष्क में रक्त परिसंचरण के संतुलन में सुधार करता है, जिससे मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह दर्द से राहत देता है और मन को शांत करता है।
स्रोत: https://www.flickr.com/photos/teakwood/2309653662
अपने योग-अभ्यास को शवासान या कॉर्प्स पोज़ के साथ समाप्त करें ताकि शरीर को गहरे आराम की स्थिति में लाया जा सके। इस मुद्रा की ध्यान की अवस्था, जो शरीर को आराम की स्तिथि में लाने में प्रोत्साहित करती है, दिमाग को शांत करती है और शरीर को पूरी तरह से ताज़ा करने में मदद करती है। इससे शरीर का तनाव कम हो जाता है जिससे सिर का दर्द कम हो जाता है।
योगा माइग्रेन का प्रबंधन करने के लिए एक प्रभावी उपाय है, हालांकि सावधानी के लिए यह जानना ज़रूरी है की डॉक्टर के द्वारा दी हुयी दवाओं को बंद करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें। याद रखें की दवाइयों के सयोंजन से योग करने में माईग्रेन के दर्द से राहत मिलती है लेकिन यह अपने में एक सम्पूर्ण विकल्प नहीं है।
COMMENTS (0)