Home / Uncategorized / कॉकटेल /रिसेप्शन पार्टी ड्रेसेस -फैशन का है ये जलवा
अब शादी का सीज़न आ रहा है, हमने हल्दी पर, सगाई पर यहाँ तक कि शादियों में आपके पास पहनने की क्या-क्या ऑप्शन है, इन सबके बारे में बात की है लेकिन इंडियन शादी के लिए तो 7 दिन भी कम पड़ते है, दिन ज्यादा तो फंक्शन भी उतने ही | आज हम कॉकटेल/ रिसेप्शन पार्टी की बात करेंगे जहां आदमी अपनी ड्रिंक्स पर कण्ट्रोल नहीं कर पाते वही औरते अपने ऑरेंज जूस में चुपके से वोडका मिलवा लेती है | तो मस्ती करे लेकिन वो भी हो स्टाइल में ! आज मैंने कुछ ड्रेसेस चुनी है जो कॉकटेल/रिसेप्शन पार्टी में दिखा सकती है जलवा |
Table of Contents
क्या आप भी अपने आपको किसी फेयरीटेल गाउन में देखने का सपना देखते है लेकिन नहीं पता क्या स्टाइल हो या क्या हो रंग | तो आपको बता दे कि गोल्डन कलर होता है ख़ास रिसेप्शन के लिए और अगर आप पहनेंगे ये फ्लेयर डिज़ाइन तो गज़ब हो जायेगा |
अगर आपको अच्छा लगता है सिंपल एंड सोबर स्टाइल तो ये ब्लैक-वाइट-ग्रे कॉम्बिनेशन गाउन है आपके लिए |
अगर आप नहीं पहनना चाहते बोरिंग सलवार कमीज/लहंगा या फिर फॉर्मल गाउन तो लॉन्ग स्कर्ट देता है एक स्टाइल स्टेटमेंट |
ये अनोखा रंग उस पर साक्षात लगती तितलियाँ बहुत ही स्टाइलिश लुक देता है |
इस ड्रेस की सबसे अनोखी बात है इसका कॉन्ट्रास्टिंग कलर कॉम्बिनेशन जो आँखों को लुभाता है और लोगो का ध्यान आकर्षित करता है |
इंडो वेस्टर्न ड्रेस में चाहे हो प्लाज़ो सलवार चोली का मेल या फिर पैन्ट्स और एथनिक टॉप -लगते है बेहद ख़ास | और सबसे अच्छी बात है इस तरह की ड्रेस में डांस करना है बिल्कुल कम्फर्टेबल |
धोती स्टाइल सूट
वाओ ! नेहा कक्कड़ का ये स्टाइलिश इंडियन लुक आप पर भी उतना ही फबेगा | तो रंग ले थोड़ा ब्राइट और कान में हो एथनिक इयररिंग्स |
प्लाज़ो विध श्रग
उफ़ ! इसकी तो बात ही निराली है | आपकी आँखों को ये ड्रेस इसलिए भाएगी क्योंकि इसका है किलर कलर कॉम्बिनेशन | नीचे नियोन कलर और ऊपर से सोबर रंग का श्रग |
ये जरुरी नहीं कि वेस्टर्न ड्रेस ही कॉकटेल या रिसेप्शन के लिए बनी है बल्कि आपकी साड़ी भी दे सकती है आपको वाओ लुक |
लगा ना जोर का झटका धीरे से | वाइट और गोल्ड कलर और ऊपर से जान ले लेने वाला ब्लाउज |
गोल्डन हैंड बॉर्डर और ये अनोखा प्रिंट, देखा.. नहीं है ना साड़ी का मुकाबला |
रिसेप्शन में लहंगे का तो जवाब नहीं | और अगर ट्रेडिशनल लेहंगे के साथ हो एथनिक रॉयल ज्वेलरी तो कई आँखे आप पर टिक सकती है |
चित्र स्त्रोत: HD creations, Pinterest, shilpaahuja, dreamgirl
COMMENTS (0)