Search

Home / health / Rujutas Post Covid Hairfall Tips: रुजुता दिवेकर से जानिए कोविड-19 के बाद अपने बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

Home Remedies For Hair Fall

Rujutas Post Covid Hairfall Tips: रुजुता दिवेकर से जानिए कोविड-19 के बाद अपने बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

Himanshu Pareek | मई 2, 2023

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद कई लोगों में तेजी से बाल झड़ने की समस्या देखी गयी है। जाहिर तौर पर बाल झड़ने से परेशान होकर लोग विभिन्न प्रकार के विटामिन रिच कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स आजमा रहे हैं, पर क्या यह सही में आपके बाल झड़ने से रोकता है? मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हाल ही में बाल झड़ने की इस समस्या के समाधान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रुजुता ने कहा कि “कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अगर आप विभिन्न प्रकार के विटामिन, आर्टिफिशियल पोषक तत्व व ओमेगा-3 युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको आवश्यकता है सिर्फ अपने किचन की ओर देखने की। क्योंकि वहां मौजूद है बाल झड़ने की हर समस्या का इलाज।” तो आइए विस्तार से जानते हैं कि कोविड-19 के बाद बाल झड़ने की समस्या का समाधान आप घर बैठे कैसे कर सकते हैं? 

कोविड-19 के बाद बाल झड़ने से रोकने के लिए रुजुता दिवेकर के टिप्स

कोविड-19 के बाद बाल झड़ने का एक प्रमुख कारण शरीर में पोषण की कमी आना हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के बाद के आहार संबंधी टिप्स शेयर किए, जिससे न सिर्फ आपके बाल मजबूत होंगे, बल्कि नए बाल उगना भी शुरू हो जाएंगे। रुजुता के अनुसार कोविड के बाद आपको अपने बाल मजबूत बनाएं रखने के लिए तीन चीजें करनी हैं और तीन चीज़ें नहीं करनी है।  

रुजुता के अनुसार कोविड-19 के बाद अपने बालों को मजबूत बनाएं रखने के लिए:- 

ये करें:

  • अपने खाने में तीन बड़े चम्मच मक्खन को आवश्यक रूप से शामिल करें। यह शरीर में विभिन्न विटामिनों की आपूर्ति करता है। 
  • अलिव बीज यानी हलीम के बीज के लड्डू का सेवन ज़रूर करें। इसे आप नारियल, घी व गुड़ के मिश्रण से बना सकते हैं।
  • अपने खाने में पनीर परांठा अथवा दाल-चावल के साथ घी को शामिल करें। इससे बालों को आवश्यक पोषण और विटामिन मिलेंगे। 

ये न करें:

  • कभी भी अपना ब्रेकफास्ट करना न भूलें। यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार है। 
  • कोविड-19 के बाद अपने आहार में से चावल को हटाने की गलती न करें। पर्याप्त विटामिन व पोषण के लिए दिन के भोजन में चावल को आवश्यक रूप से शामिल करें। 
  • पर्याप्त और गहरी नींद लें। रात को सोने में लेट न हों। 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

 

शेयर कीजिए ये आर्टिकल अपने दोस्तों व परिवार जनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

Kadha for Corona: इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा जो आपको रखे कोरोना जैसे इन्फेक्शन से दूर

Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने से है परेशान तो इस पेड़ के छालों का पिएं काढ़ा

Immunity Booster Foods: वो आठ खाद्य पदार्थ, जिन्हें खाने से मज़बूत होगी इम्यूनिटी, ताकि आप बच सके संक्रमण से!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Prawn Pot Rice Recipe: सी फ़ूड का है शौक़ तो संजीव कपूर की इस रेसिपी से बनाइए प्रॉन पॉट राइस

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

BLOG TAGS

health

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *