Home / Women Health Tips in Hindi / Home Remedies for Menstrual Pain Relief in Hindi: दर्दभरे पीरियड्स से छुटकारा पाने के 10 उपाय
पीरियड्स यानी माहवारी का समय महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है। मासिक धर्म के इन मुश्किल दिनों में महिलाओं को रक्तस्राव के साथ-साथ तीव्र पीड़ा का सामना करना पड़ता है। कई बार ये समस्या पीरियड शुरू होने के एक-दो दिन पहले और पीरियड समाप्त होने के कुछ दिन बाद तक बनी रहती है, जिससे दैनिक गतिविधियों में भाग लेने में समस्या होती है। ऐसे में कुछ महिलाएं पीरियड में दर्द के घरेलू उपाय (Period Pain Relief in Hindi) तलाशती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं पेन किलर का भी सहारा लेती हैं। माहवारी के दौरान होने वाले दर्द के समाधान के लिए पेन किलर का सेवन करने के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए इस आर्टिकल Home Remedies for Menstrual Pain in Hindi में हम आपके लिए लेकर आये हैं मासिक धर्म के दौरान होने वाले तीव्र दर्द से राहत पाने के घरेलू नुस्खें, जिससे आप रह सकें पीरियड के दौरान भी एकदम फिट और एनर्जेटिक। आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द का प्रमुख कारण प्रोस्टाग्लैंडीन नामक रसायन द्वारा गर्भाशय की मांसपेशियों का संकुचित होना होता है। मासिक धर्म के समय होने वाला दर्द महिलाओं के होर्मोनल संतुलन, जीवनशैली, दिनचर्या, खान-पान एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य आदि पर निर्भर करता है। इस कारण कुछ महिलाओं को माहवारी के दौरान अधिक पीड़ा होती है, तो कुछ महिलाओं में दर्द का स्तर कम होता है। जिन महिलाओं में प्रोस्टाग्लैंडीन अधिक सक्रिय होता है,उन महिलाओं को माहवारी के दौरान अधिक दर्द होता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को मुख्य रूप से पेट के निचले हिस्से, पैरों, पीठ,कमर, जांघों और सीने में क्रैम्प्स का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं में जी मिचलाना, सिर दर्द, उल्टी, दस्त, कमजोरी एवं चिड़चिड़ापन आदि लक्षण भी सामने आते हैं। हालाँकि कुछ घरेलू उपचारों के द्वारा पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और लक्षणों में राहत मिल जाती है। आइये जानते हैं महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम पाने के घरेलू उपाय-:
जिन महिलाओं को माहवारी के दौरान अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है, उन्हें माहवारी के दौरान जीरे, हल्दी और शहद के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए 1 गिलास गर्म पानी में जीरा, शहद, और हल्दी मिलाकर गाढ़ा होने तक उबाल लीजिये। बिना छने इस काढ़े को माहवारी के दौरान दिन में दो बार पीने से दर्द में राहत मिलती है।
दालचीनी कैल्शियम, फ़ाइबर व आयरन से परिपूर्ण होती है और इसके प्राकृतिक औषधीय गुण दर्द व सूजन में राहत पहुंचाने वाले होते हैं। इन औषधीय गुणों के चलते माहवारी के दौरान दालचीनी का सेवन दर्द में राहत पहुंचाने वाला माना जाता है। अगर आपको मासिक धर्म के दौरान तीव्र पीड़ा हो रही है तो एक गिलास गर्म पानी में दालचीनी और शहद मिलाएं एवं माहवारी के प्रथम दिन दिन में तीन बार पीएं। इससे शीघ्र लाभ होगा।
हल्दी को आयुर्वेद में दर्दनाशक माना जाता है और इसका इस्तेमाल माहवारी के दौरान होने वाले दर्द में भी किया जा सकता है। माहवारी के दौरान नियमित रूप से महिलाओं को गुनगुने दूध में एक चम्म्च हल्दी मिलाकर पीनी चाहिए। इससे पीरियड्स के दर्द में तो राहत मिलती ही है, साथ ही पीरियड्स के दौरान स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
माहवारी के दौरान होने वाले दर्द का प्रमुख कारण ठीक प्रकार से रक्तस्राव न होना भी होता है। ऐसे में महिलाएं पपीते का सेवन कर सकती हैं। कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए व अन्य तत्वों से परिपूर्ण पपीते का सेवन माहवारी के दौरान रक्तस्राव को संतुलित करता है जिससे माहवारी के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है। मासिक धर्म के दौरान पपीता खाना इस दौरान शरीर में हुई पोषण की कमी को भी पूरा करता है।
माहवारी के दौरान गाजर के रस का सेवन करना काफी लाभदायक माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो माहवारी के दौरान गाजर का रस पीने अथवा गाजर खाने से पीरियड्स के ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से हो पाता है, जिससे महिलाओं को पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है। सर्दियों के समय पीरियड्स के दौरान गाजर के रस में पालक व चुकंदर डालकर पीना सर्वश्रेष्ठ रहता है।
पीरियड में पेट दर्द के घरेलू उपाय के लिए मालिश को बेस्ट माना जाता है। पीरियड्स के दौरान अधिकतर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में तीव्र पीड़ा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप हल्के हाथ से माहवारी के दौरान पेट पर लैवेंडर के तेल की मालिश करती हैं, तो शीघ्र राहत मिलती है।
तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और इसके औषधीय गुण मांसपेशियों से संबंधित दर्द के उपचार में कारगर होते हैं। अपने प्राकृतिक गुणों के अनुसार तुलसी का पौधा आपके लिए माहवारी के दर्द दूर करने का बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसके लिए उबलते पानी में तुलसी के पत्ते डालें और ढककर रख दें। अब इस पानी को ठंडा होने दे और माहवारी के दौरान दिन में तीन-चार बार इस पानी का सेवन करें। माहवारी पीड़ादायक नहीं रहेगी।
कई महिलाओं को पीरियड में चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है और विशेषज्ञों की मानें तो पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाना काफी लाभदायक भी माना जाता है। शोधों के अनुसार चॉकलेट में कोकोआ भरपूर मात्रा में होता है जो कि मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। पीरियड क्रैम्प्स के दौरान शरीर में होने वाली ऐंठन में मैग्नीशियम राहत पहुंचाता है। चॉकलेट को एक मूड लिफ्टर भी माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर में सेरेटोनिन का प्रवाह बढ़ जाता है, जो कि पीरियड्स के दौरान आपके चिड़चिड़ेपन को दूर कर देता है। डार्क चॉकलेट में प्रचुर मात्रा मे आयरन व शुगर भी मौजूद होते हैं जो कि शरीर को पीरियड्स के दौरान तुरंत ऊर्जा पहुंचाते हैं।
पीरियड्स के कारण होने वाले दर्द में सिकाई से भी लाभ मिलता है। अगर पीरियड्स के दौरान आपके पेट या पीठ में तीव्र पीड़ा हो रही हो तो हॉट वॉटर बैग अथवा एक बोतल गर्म पानी से सिकाई करें। इससे लाभ होगा।
पीरियड्स के दर्द कम करने में मेथी के उपयोग भी लाभदायक माना जाता है। पीरियड्स के दौरान दर्द में राहत पाने के लिए रात को एक गिलास पानी में मेथी डालकर रखें और सुबह इस पानी का सेवन करें। इससे पीरियड्स के दर्द में राहत मिलेगी।
उपरोक्त तरीकों के अलावा अदरक एवं शहद का सेवन करना तथा सौंफ़ का सेवन करना भी पीरियड्स के दर्द में राहत पाने का आसान तरीका है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि पीरियड्स के दर्द यदि असहनीय हो जाये और घरेलू उपायों से लाभ न हो, तो ये पीसीओडी के लक्षण भी हो सकते हैं। इसलिए तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
कई बार पीरियड आने में देरी व अनियमितता भी मासिक धर्म के दौरान होने वाले तीव्र दर्द का कारण बनती है। ऐसे में अपने पीरियड जल्दी नियमित रूप से रखने के लिए आपको आयरन युक्त पौष्टिक आहार, फोलिक एसिड युक्त हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिये। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम करना एवं पैदल चलना भी स्वस्थ मासिक धर्म के लिए आवश्यक है। इसके अलावा सीमित मात्रा में गरम तासीर वाले पदार्थों जैसे अजवाइन, कच्चा पपीता, तिल, मेथी के दाने, गुड़, खजूर, धनिया आदि का सेवन भी लेट हो चुके पीरियड्स को लाने का आसान घरेलू उपाय है।
मासिक धर्म किसी भी महिला के प्रजनन तंत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है जिससे उसे हर महीने गुजरना पड़ता है। कई बार माहवारी के दौरान होने वाला दर्द असहनीय हो जाता है जो कि आपकी दैनिक दिनचर्या पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस आर्टिकल Home Remedies for Menstrual Pain Relief in Hindi में हमने आपसे पीरियड में होने वाले दर्द के निवारण के घरेलू नुस्खे शेयर किए। कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)