Search

Home / indian festivals / Lohri Special:5 तरीके जो लॉकडाउन में आपको देंगे पूरी फेस्टिव वाइब्स

Lohri In Lockdown

Lohri Special:5 तरीके जो लॉकडाउन में आपको देंगे पूरी फेस्टिव वाइब्स

Sonali Bhadula | जनवरी 13, 2022

लोहड़ी उत्तर भारत में सर्दियों के अंत के रूप में मनाए जाने वाला एक पर्व है जिसे मुख्य रूप से पंजाब से जोड़ा जाता है। लोहड़ी नए साल और नई फसल के मौसम की भी शुरूवात है, जिसे फसल की पूजा के साथ संपन्न किया जाता है। इसके साथ ही लोहड़ी की रात को साल की सबसे लंबी रात माना जाता है, जिसे एक बड़ी भीड़ के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बीते दो सालों में covid-19 की महामारी ने साल में आने वाले सभी त्योहारों पर होने वाली उत्सुकता और धूमधाम को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है। लेकिन इस साल आपकी निराशा कुछ कम ज़रूर हो सकती है। घर के सिर्फ कुछ ही सदस्यों के साथ मिलकर आप इस लॉकडाउन वाली लोहड़ी को खास और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने लॉकडाउन में लोहड़ी मनाने के 5 तरीके बताएं हैं जो आपकी 2022 की लोहड़ी को खास बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

1.छत पर अंगीठी में जलाएं आग 

Lohri Fire

मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी की आग सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए जलाई जाती है। जिसमें सूर्य देव से ठंड को खत्म करने और आने वाले दिनों की सुख शांति के लिए आग में गजक, पॉपकॉर्न, फूला हुआ चावल और अन्य खाद्य पदार्थ डालकर आशीर्वाद लिया जाता है। आप आग के लिए टिन के कंटेनर और लोहे या स्टील से बनी हुई आग जलाने युक्त वस्तुओं का भी प्रयोग कर सकते हैं। 

2.लोहड़ी गेम्स 

Lohri Games

लोहड़ी को यादगार बनाने के लिए परिवार के साथ रचनात्मक गेम्स से बढ़िया भला और क्या हो सकता है। लोहड़ी गेम्स में आप क्विज, तंबोला, पजल, कार्ड गेम्स और ऑनलाइन गेम्स के साथ दूर रहने वाले परिवार के सदस्यों  या अपने दोस्तों के साथ भी लोहड़ी का पूरा आनन्द ले सकते हैं। 

3.खाना और नाच गाना 

Dance In Lohri

भारत में कोई भी त्योहार बिना खाने और नाच गाने के भला पूरा कैसे हो सकता है। आप किचन से एक दिन की छुट्टी लेकर बाहर से अपने पसंदीदा भोजन को ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा पारंपरिक गानों पर भांगडा और गिद्दा लोहड़ी की वाइब्स आपको जरूर देंगे ।

4.सजना संवरना

Lohri Dresses

भारत में कोई भी त्योहार बिना नए कपड़ों के हमेशा अधूरा ही रहा है। अब भले इस साल लोहड़ी पर आप घर पर ही होने वाले हैं, लेकिन त्योहार को दिल खोलकर मनाना ही त्योहार को खास बनाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। आप रंग बिरंगे कपड़ों के साथ पूरे पंजाबी लुक को भी ट्राई कर सकते हैं। 

5.गिफ्ट

Gifts (1)

त्योहार चाहे अकेले मनाया जाए या हज़ारो लोगों के साथ गिफ्ट मिलने जैसी खुशी का मुकाबला कर पाना हमेशा ही असंभव होता है। आप अपने परिवार वालों के लिए नए गिफ्ट ला सकते हैं या त्योहार के दिन दूर बैठे अपने किसी दोस्त या अपने परिवार के सदस्य के साथ यह खुशी बांटकर उसकी लोहड़ी को यादगार बना सकते हैं। 

लॉकडाउन वाली लोहड़ी मनाने के नए तरीके आप भी हमारे साथ कमेंट बॉक्स में लिखकर साझा कर सकते हैं। साथ ही आपको लोहड़ी पर सबसे ज़्यादा क्या पसंद है यह भी बताएं। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *