Search

Home / News Stories / इस सोने से बने पान की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, देखें पूरा वीडियो

Gold Pan (1)

इस सोने से बने पान की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, देखें पूरा वीडियो

Sonali Bhadula | जनवरी 13, 2022

इन्टरनेट पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता है। जिसमें से ज़्यादातर चीजें बहुत हटके होती हैं, और रोज़मर्रा के जीवन में प्रयोग में नहीं लायी जा सकती है। ऐसे ही खाने की चीजों के साथ हुए प्रयोग भी उसे ज्यादातर न खा सकने वाले फ्यूज़न में तब्दील करते हैं। जिन्हें ओवररेटेड या बेतुका कहा जा सकता है। गोलगप्पे, मैगी, रसगुल्ले, समोसे और न जाने कितनी ही हमारी पसंदीदा रेसिपीज़ के साथ हुए दिल दहला देने वाले प्रयोगों के बाद इन्टरनेट पर एक नया प्रयोग धमाल मचा रहा है। 

इंस्टाग्राम यूज़र @thegreatindianfoodie द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो पान की लगभग 100 गुना कीमत के कारण वायरल हो रही है। और जिसका कारण है उसपर सोने की परत का होना। वीडियो में, हम एक आदमी को पान बनाते हुए देख सकते हैं। वह सबसे पहले एक पत्ते पर मसाला, गुलाब का पेस्ट, चंदन का पेस्ट और पान की अन्य सामग्री डालता है। फिर वह उसके ऊपर चांदी की तीन परत चढ़ाता है। उसके ऊपर, वह नारियल पाउडर, कुछ कैंडीड टुकड़े, ढे़र सारे गुलकंद डालता है और पान को बंद कर देता हैं। अंत में, वह सोने की परत को बाहर की तरफ रखता है और उसे परोसता है।

वीडियो को अभी तक 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है जिसपर 4 लाख से अधिक लाइक्स हैं। इस वीडियो के लोकप्रिय होने के बाद कई लोगों ने पान की कीमत को लेकर व्यंग्यात्मक कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रहने दो भाई मैं 5 रुपये वाले में खुश हूं।’

760 रुपये में बिक रहे पान पर आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही हमारे साथ ट्राई करें स्वादिष्ट पान की रेसिपी।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *