Search

Home / health / Hari Mirch Ke Fayde: जानिए हरी मिर्च खाने के 8 कमाल के फायदे!

ये है हरी मिर्च के 8 फायदे

Hari Mirch Ke Fayde: जानिए हरी मिर्च खाने के 8 कमाल के फायदे!

Marketing Team | नवम्बर 9, 2022

भारत समेत पूरी दुनिया हरी मिर्च व लाल मिर्च के बिना अधूरी है। यह अपने तीखेपन के लिए जानी जाती है और इसे खाने का जायका बढ़ाने के लिए ही प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही कई व्यंजनों के साथ तो हरी मिर्च का अचार भी बड़े चाव से खाया जाता है। हरी मिर्च की खासियत सिर्फ तीखेपन तक सीमित नहीं है, बल्कि कई वैज्ञानिकों के शोध में इसके औषधीय गुणों की पुष्टि भी हुई है। हालांकि भारत में खाना बनाते समय लगभग हर घरों में हरी मिर्च का इस्तेमाल तो किया ही जाता है। और मिर्च को डालते ही खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।

 

hari mirch ke fayde

 

वहीं कुछ लोगों को तो हरी मिर्च इतनी पसंद होती है, कि वह खाने के साथ-साथ कच्ची हरी मिर्च जरूर खाते है। इसलिए हरी मिर्च के इन तमाम गुणों को आज हम बेटर बटर के इस लेख में बताने वाले है, हालांकि कई पाठकों का सवाल रहता है, कि एक दिन में कितनी हरी मिर्च खाना चाहिए? और क्या हरी मिर्च खाना सेहत के लिए अच्छा है? एवं कच्चा मिर्च खाने से क्या फायदा? जैसे सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आए है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है, हरी मिर्च के फायदे (Hari Mirch Ke Fayde) के बारे में।

 

हरी मिर्च के फायदे (Hari Mirch Ke Fayde)

हरी मिर्च में पाए जाने वाले औषधीय गुण और पौष्टिक तत्वों के कारण यह सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है। इसलिए यहां हम आपको हरी मिर्च खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताने वाले है।

 

1. बॉडी टेम्प्रेचर को मेंटेन करने में सहायक:

हरी मिर्च में कैप्सेसिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। जो मस्तिष्क में मौजूद हाइपोथेलेमस के कूलिंग सेंटर को ऐक्टिव बनाए रखने में सहायता करती है। क्योंकि ब्रेन का यह हिस्सा पूरे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है, इसलिए भारत जैसे गर्म देशों में हरी मिर्च का सेवन सदियों से किया जा रहा है। ताकि शरीर के तापमान को प्राकृतिक तौर पर नियंत्रित रखा जा सके।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए:

बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है या साइनस की समस्या है, तो आपको अपने भोजन में आज से ही हरी मिर्चा का सेवन शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि हरी मिर्च म्यूकस मेंब्रेन्स को उत्तेजित करती है, इससे म्यूकस पतला होकर निकलता और इसका स्राव भी नियंत्रित रहता है, जिससे नाक अटने और जल्दी जुकाम होने की समस्या नहीं होती है। बाकी हरी मिर्च खाकर आयरन, विटमिन-सी और बी-कॉम्प्लैक्स की प्राप्ति तो होती ही है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करते है। और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है।

3. अल्सर होने से रोकने में मददगार:

सीमित मात्रा में हर दिन हरी मिर्च का सेवन करने से मुंह और पेट के अल्सर से राहत मिलती है। क्योंकि हरी मिर्च शरीर में गर्मी को नहीं बढ़ने देती है। इसलिए यदि पेट खराब रहने के कारण बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं, तो हरी मिर्च आज से ही खाना शुरू कर दें।

4. आयरन का प्राकृतिक सोर्स:

हरी मिर्च आयरन का प्राकृतिक सोर्स होती है। साथ ही आयरन शरीर के अंदर रक्त का प्रवाह बढ़ाने का काम करता है, जो त्वचा को सुंदर, शरीर को एक्टिव और ब्रेन को शांत बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। साथ ही जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो हर समय थका हुआ और शरीर में भारीपन का अनुभव होता रहता है। ऐसे में आप अपनी डेली डायट में हरी मिर्च का उपयोग शुरू कर दें। इससे आपको इंस्टेंट लाभ मिलेगा।

5. स्किन को बनाएं खूबसूरत:

हरी मिर्च में विटमिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह मिर्च बीटा-कैरोटीन के गुणों से भरपूर होती है और ये दोनों ही पोषक तत्व स्किन का ग्लो, कसावट और सपल टेक्सचर बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं।

6. आंखों के लिए है फायदेमंद:

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हरी मिर्च फायदेमंद हो सकती है। साथ ही इस हरी मिर्च में बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने के साथ दृष्टि को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही हरी मिर्च में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसके अलावा हरी मिर्च में पाए जाने वाले ये गुण और पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

7. तनाव को दूर करता है हरी मिर्च:

हरी मिर्च मूड ठीक करने और तनाव को दूर करने में भी फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि जानवरों पर हुए शोध से इस बात की पुष्टि होती है। साथ ही एक शोध में पाया गया कि मिर्च में पाया जाने वाला कैप्साइसिन नामक कंपाउंड तनाव कम करने और मूड़ को ठीक करने में फायदेमंद हो सकता है।

8. कैल्शियम से भरपूर है ये हरी मिर्च:

हरी मिर्च कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत हैं और हमारे दांतों और हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा यह ऊतकों की मरम्मत करता है और नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में योगदान देता है।

हरी मिर्च के पौष्टिक तत्व (Hari Mirch Nutrition)

हरी मिर्च में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण ही यह सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है, जिसकी जानकारी हम आपको ऊपर दे चुके हैं।

 

पोषक तत्वों की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

 

  • पानी- 87.74 ग्राम
  • कैलोरी- 40 kcal
  • ऊर्जा- 167 किलोजूल
  • प्रोटीन- 2 ग्राम
  • फैट- 0.2 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 9.46 ग्राम
  • फाइबर- 1.5 ग्राम
  • शुगर- 5.1 ग्राम
  • कैल्शियम- 18 मिलीग्राम
  • आयरन- 1.2 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम- 25 मिलीग्राम
  • फास्फोरस- 46 मिलीग्राम
  • पोटैशियम- 340 मिलीग्राम
  • सोडियम- 7 मिलीग्राम
  • जिंक- 0.3 मिलीग्राम
  • कॉपर- 0.174 मिलीग्राम
  • मैंगनीज- 0.237 मिलीग्राम
  • सेलेनियम- 0.5 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-सी- 242.5 मिलीग्राम
  • थियामिन- 0.09 मिलीग्राम
  • राइबोफ्लेविन- 0.09 मिलीग्राम
  • नियासिन- 0.95 मिलीग्राम
  • फोटोथेनिक एसिड- 0.061 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी6- 0.278 मिलीग्राम
  • फोलेट- 23 माइक्रोग्राम
  • कोलिन- 11.1 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-ए, RAE- 59 माइक्रोग्राम
  • बीटा कैरोटिन- 671 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-ए IU- 1179 IU
  • ल्यूटिन + जेक्सैंथिन- 725 माइक्रोग्राम
  • विटामिन ई- 0.69 मिलीग्राम
  • फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड- 0.021 ग्राम
  • फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड- 0.011 ग्राम
  • फैटी एसिड टोटल पोलीअनसैचुरेटेड- 0.109 ग्राम

 

हरी मिर्च का उपयोग (Hari Mirch Uses)

खाने के लिए हरी मिर्च का उपयोग विभिन्न तरीके से किया जा सकता है। नीचे जानिए, आप किस प्रकार हरी मिर्च को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं:

 

  • हरी मिर्च का अधिकतर इस्तेमाल सब्जी व दाल बनाने के लिए ही किया जाता है, जहां हल्के और ज्यादा तीखेपन की जरूरत होती है। यहां आप आप जरूरत के हिसाब से मिर्च की संख्या बढ़ा सकते है।
  • खाने के साथ कच्ची मिर्च का प्रयोग सलाद में किया जाता है। जिन्हें ज्यादा तीखा खाना पसंद है, वो कच्ची मिर्च दोपहर या रात के भोजन के साथ ले सकते हैं।
  • आप तली हुई मिर्च का सेवन भी भोजन के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आप मिर्च को बीच में से हल्का लंबा काट लें और हल्का नमक छिड़कर तेल में अच्छी तरह फ्राई कर लें।
  • इसके अलावा, आप हरी मिर्च का अचार भी बना सकते है।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आपको इस लेख में हरी मिर्च खाने के फायदे के बारे में जानकारी मिल गई होगी। साथ ही आप भोजन करते समय कच्ची हरी मिर्च का सेवन भी कर सकते है। क्योंकि इस ग्रीन चिली को खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी हरी मिर्च खाने के फायदे के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

मशहूर शेफ़ संजीव कपूर से जानिए हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की विधि

Guide to Spices: मसालों के लिए गाइड के रूप में इन 6 मसालों का करें उपयोग

Fennel Benefits: सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 12 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *