Search

Home / health / Kaju Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde: काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे

काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे

Kaju Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde: काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे

Marketing Team | नवम्बर 7, 2022

ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार होता है। साथ ही ड्राई फ्रूट्स में भी बात अगर काजू की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काजू खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। साथ ही काजू में विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, पैटैशियम, प्रोटीन, जिंक, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते है।

 

Kaju khane ke fayde

 

लेकिन काजू का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होगा, जब आप उसका सही समय और सही तरीके से सेवन करते है। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में काजू खाने के फायदे के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि एक दिन में कितना काजू खा सकते है? एवं सुबह खाली पेट काजू खाने से क्या फायदा है? और काजू में कौन कौन से विटामिन पाए जाते है तथा काजू खाने का सही समय क्या है? जैसे सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आये है, तो चलिए जल्दी से जान लेते है, काजू खाने के फायदे और खाने का सही समय और तरीका क्या है?

 

काजू के गुण (Properties of Kaju)

आपको काजू के बारे में जितना बताएंगे वह कम ही होगा। क्योंकि काजू पौष्टिकता से भरपूर होता है, और थोड़ा कड़वा, गर्म तथा वात-पित्त और कफ को कम करने वाला होता है। इसके अलावा काजू पेट के रोग, बुखार, कृमि, घाव, सफेद कुष्ठ, पाइल्स तथा भूख न लगने जैसे बीमारियों में लाभप्रद होता है। इसका जड़ तीव्र विरेचक और कमजोरी दूर करने में सहायक होता है। साथ ही काजू की बीजमज्जा पोषक, मृदुकारी तथा विष को कम करने में मदद करती है।

 

काजू खाने के फायदे (Kaju Khane ke Fayde in Hindi)

काजू प्रोटीन और ऊर्जा का स्रोत होने के साथ-साथ याद्दाशत बढ़ाने, सूजन कम करने और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा भी डेली काजू खाने के बहुत सारे फायदे है, तो चलिए जानते है इस लेख में विस्तार से।

 

1. कब्ज की समस्या से राहत:

जिन लोगों को हमेशा कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें काजू के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। क्योंकि काजू के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से ना केवल पाचन तंत्र तंदुरुस्त रह सकता है बल्कि, व्यक्ति पेट की समस्याओं से दूर भी रह सकता है। ऐसे में कब्ज से राहत पाने के लिए काजू का खाली पेट सेवन करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

2. बालों को करे काला:

काजू में कॉपर की भरपूर मात्रा होती है। यह बालों के रंग को काला बनाये रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना काजू का सेवन बाल सफ़ेद होने से बचाता है। साथ ही काजू से मिलने वाला कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। जिससे आपके बाल घने और सुंदर बनते हैं साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।

3. वजन को कम करने में सहायक:

वजन को कम करने में काजू आपके बेहद काम आ सकता है। साथ ही आपको बता दें कि यदि सुबह खाली पेट काजू का सेवन किया जाए तो ऐसे में व्यक्ति को दिन भर में भूख नहीं लगती है और वह अधिक भोजन खाने से भी बच सकता है। साथ ही अधिक भोजन करना ही अधिक वजन का कारण हो सकता है। ऐसे में काजू के सेवन से व्यक्ति का वजन नियंत्रित हो सकता है।

4. आंखों के लिए रामबाण है काजू:

कई शोध के अनुसार, यह पता चला है कि काजू के अंदर जेएक्सेंथिन नाम का एक पिगमेंट होता है, जो रेटिना के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए खाली पेट काजू का सेवन करने से हमारी आंखों को यूवी रेज से सुरक्षा मिलता है, इसके साथ मुक्त कणों के प्रभाव से भी हमारी आंखें बच जाती है।

5. याददाश्त हो तेज:

याददाश्त तेज करने में काजू आपके बेहद काम आ सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि काजू के अंदर मैग्नीशियम पाया जाता है और मैग्नीशियम के सेवन से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही ऐसे में जो लोग याददाश्त को तेज करना चाहते है, वे अपनी डाइट में काजू को जोड़कर शरीर में मैग्नीशियम के स्तर को सही रख सकते है, और अपनी याददाश्त को तेज बना सकते है।

6. हड्डियों को मिलेगी मजबूती:

हड्डियों को मजबूत करने में काजू आपके काम आ सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि काजू के अंदर मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में उपयोगी है। वहीं काजू के अंदर सोडियम और कैल्शियम भी मौजूद होता है, जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप काजू के सेवन से हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं या हड्डियों की समस्या से राहत पा सकते हैं।

एक दिन में कितने काजू खा सकते हैं?

एक दिन में एक व्यक्ति 5 से 6 काजू का सेवन कर सकता है। इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि जिन लोगों का वजन घटा है या जो स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं वे 50 से 100 ग्राम काजू का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

काजू खाने का सही तरीका:

  • काजू को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए, तो इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। साथ ही भीगे काजू खाने से स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर हो जाती है।
  • काजू का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है। दूध और काजू का सेवन करने से भी कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि काजू और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
  • काजू का सेवन शहद के साथ भी किया जा सकता है। क्योंकि काजू और शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

काजू खाने का सही समय:

काजू का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते है। लेकिन अगर आप काजू का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही सुबह खाली पेट काजू का सेवन दिमागी विकास के लिए काफी लाभदायक साबित होता है।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों हमने आज इस लेख में काजू खाने के फायदे और काजू खाने का तरीका और सही समय के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। साथ ही इस ब्लॉग में हमने काजू से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी है। साथ ही ये अर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी काजू खाने के फायदे और खाने का सही तरीका और समय के बारे में अच्छे से जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Dry Fruits Poha Recipe: ड्राई फ्रूट्स डालकर घर में बनाएं पोहा, जानें बनाने पूरी विधि

Benefits of Raisins: किशमिश के इतने फायदे और नुकसान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

Dry Dates Benefits: शरीर के लिए हैं छुहारे के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?

Kaju Ki Sabzi Recipe: काजू की सब्जी खिलाकर घर आए मेहमानों को करें इम्प्रेस, होगी तारीफ

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *