Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Dry Dates Benefits: शरीर के लिए हैं छुहारे के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?
छुहारा और खजूर दोनों एक ही पेड़ से उत्पन्न होने वाले फल हैं, खजूर को सूखाकर छुहारा बनाया जाता है, इसलिए खजूर का सेवन जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है, उतना ही छुहारा का सेवन भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। छुहारा का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही छुहारा में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे अहम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। साथ ही कई लोगों का सवाल रहता है कि पानी में भिगोए हुए छुहारे के फायदे क्या है? छुहारा खाने के क्या फायदे है? और महिलाएं छुहारे के फायदे कैसे उठा सकती है। साथ ही छुहारा का उपयोग किन किन चीजों में कर सकते है। जैसे सवाल का आज हम इस बेटर बटर के ब्लॉग में देने वाले है, तो आइये बिना देर किए सबसे पहले जानते है छुहारे के फायदे के बारे में।
Table of Contents
डेट्स की गिनती सूखे मेवों में की जाती है, जिसके कई लाभ है। इसके गुणों की वजह से इसके पेड़ को जीवन का वृक्ष, रेगिस्तान की रोटी आदि नामों से जाना जाता है। इसके चार प्रकार हैं, जिनमें से एक छुहारा भी है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और मीठा होता है। खजूर की ही तरह छुहारा भी कई गुणों से भरपूर होता है, लेकिन खजूर की तुलना यह थोड़ा कम प्रभावी माना जाता है।
हालांकि छुहारा और खजूर दोनों एक ही फल के नाम है। इसलिए ताजे फल को खजूर कहा जाता है, जबकि सुखाई हुई फल को छुहारा कहा जाता है।
छुहारे में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व और औषधिय गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए आज हम यहां छुहारे के फायदे के बारे में विस्तार से बताने वाले है।
छुहारा पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसलिए छुहारे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से आसानी से बच सकते हैं।
पेट से जुड़ी समस्या किसी को भी हो सकती है। वहीं, छुहारे का उपयोग पेट की परेशानी के इलाज के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल औषधीय तौर पर क्लीजिंग एजेंट के रूप में किया जाता है, जाे आंतों को साफ करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें एंटीडायरेहियल प्रभाव होता है, जो दस्त की समस्या में मददगार हाेता है।
छुहारे में कैंसर रोधी गुण पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव करने में प्रभावी है। साथ ही छुहारे में एंटी-ट्यूमर गुण भी पाया जाता है, जो कैंसर के लक्षणों को कम करने में प्रभावी है। साथ ही यह शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में हमारी मदद करता है। साथ ही यह शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद भी करता है।
पानी में भिगोए हुए छुहारे के फायदे तो कई है। लेकिन आप हृदय से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है, तो आप नियमित रूप से छुहारे का सेवन कर सकते है। क्योंकि छुहारे में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एपोप्टोटिक और हाइपोलिपिडेमिक गुण पाए जाते हैं, जो दिल को सुरक्षित रखने में हमारी मदद कर सकते है। इतना ही नहीं, यह दिल के दौरे को रोकने में भी प्रभावी होता है।
छुहारे की गिनती एक एनर्जेटिक फूड के तौर पर भी की जाती है। क्योंकि छुहारे में लगभग 70 प्रतिशत तक कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। यह आसानी से ग्लूकोज में बदल कर ब्लड में पहुंच जाता है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता है। साथ ही इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि छुहारा शरीर को ऊर्जावान बनाने में कारगर साबित हो सकता है।
उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा की कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए छुहारे के फायदे हो सकते है। क्योंकि महिलाएं छुहारे से तैयार फैस पैक को अपने क्षतिग्रस्त हुए सेल्स को रिपेयर कर सकती है। साथ ही छुआरे में मौजूद विटामिन बी-5 फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करने का काम करता है। इसके अलावा छुहारे का पेस्ट तैयार करके इसे चेहरे पर अप्लाई करें, साथ ही नियमित रूप से इसे डाइट में शामिल करें। इसके बाद आपकी त्वचा लंबी उम्र तक स्वस्थ बनी रहेगी।
यदि आप सर्दी-जुकाम से परेशान है, तो एक गिलास दूध में पांच छुहारे, पांच दाने काली मिर्च और एक इलायची डालकर अच्छी तरह उबाल कर उसमें एक चम्मच घी डालें। फिर रात में सोने से पहले पी लें। इसके बाद सर्दी-जुकाम से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। इसके अलावा छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करने से खांसी, छींक, और बलगम में भी राहत मिल जाती है।
छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है। यदि आपके घर में बूढ़े लोग को पेशाब बार-बार आता है, तो उन्हें दिन में दो छुहारे जरूर खिलायें, इससे उनको बहुत जल्दी लाभ मिलेगा। इसके अलावा यदि आपका बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता है, तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पीला सकते है।
छुहारे में कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर और प्रोटीन के साथ नीचे बताए गए कई पोषक तत्व पाए जाते है।
पोषक तत्वों की मात्रा प्रति 100 ग्राम में:
खजूर का ही सूखा रूप छुहारा होता है। इसलिए, खजूर से होने वाले नुकसान छुहारे के जरिए भी हो सकते है। इसलिए आपको नीचे छुहारे खाने के नुकसान के बारे में बता रहे है।
प्रिय पाठकों हमने इस ब्लॉग में छुहारे के फायदे और उपयोग एवं नुकसान के बारे में पूरे विस्तार से बता दिया है। साथ ही हमने इस लेख में खजूर और छुहारे में अंतर के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी है। साथ ही इस आर्टिकल में पानी में भिगोए हुए छुहारे के फायदे और छुहारे खाने के क्या फायदे है के सवाल के जवाब आपको इस ब्लॉग में मिल गया होगा।
साथ ही आपको प्रति 100 ग्राम छुहारे में पोषक तत्वों की कितनी मात्रा होती है, इसके बारे में भी पूरी जानकारी मिल गई होगी है। साथ ही ये बेटर-बटर का लेख अगर आपको पंसद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस छुहारे के फायदे के बारे में अच्छी तरह वाकिफ हो जाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Diabetes के मरीज इन 2 Dry Fruits से कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
Khajur Chocolate Recipe: मीठा खाने के शौक़ीन अपने घर में ऐसे बनाएं खजूर चॉकलेट की रेसिपी
Benefits of Raisins: किशमिश के इतने फायदे और नुकसान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)