Search

Home / hindi recipe / Khajur Chocolate Recipe: मीठा खाने के शौक़ीन अपने घर में ऐसे बनाएं खजूर चॉकलेट की रेसिपी

Khajur Chocolate Recipe in Hindi

Khajur Chocolate Recipe: मीठा खाने के शौक़ीन अपने घर में ऐसे बनाएं खजूर चॉकलेट की रेसिपी

Marketing Team | जून 7, 2023

अगर आप चॉकलेट खाने की शौक़ीन है और इससे कुछ अलग खाना चाहते है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। पेश है एक स्वादिष्ट चॉकलेट ट्रीट, जिसे कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है और वह भी सिर्फ तीन चीजों से। खजूर चॉकलेट न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और विटामिन से भी भरपूर होती है, और यदि आप अपने हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करना चाहते हैं, तो यह हेल्दी चॉकलेट सबसे स्वादिष्ट उपाय हो सकती है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाते है खजूर चॉकलेट की रेसिपी

 

Khajur Chocolate Recipe

ऐसे बनाएं खजूर चॉकलेट की आसान रेसिपी (Khajur Chocolate Recipe)

सामग्री:

  • 1 कप खजूर
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 200 किलोग्राम डार्क चॉकलेट

खजूर चॉकलेट बनाने की आसान विधि:

  • इस आसान रेसिपी को शुरू करने के लिए, चाकू की मदद से खजूर से बीज निकाल दें।
  • इसके बाद एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और पानी से भरा एक बर्तन रखें।
  • अब उसके ऊपर कांच का कटोरा रखें और टूटने के बाद चॉकलेट के टुकड़े डालें और इसे पिघलाने के लिए लगातार चलाते रहें।
  • जब चॉकलेट पिघल जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • इसके बाद, पिघली हुई चॉकलेट में शहद डालें और खजूर डालकर अच्छी तरह टॉस करें।
  • एक बड़ी ट्रे लें और उस पर परचेमेंट पेपर बिछा दें, 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें और स्वादिष्ट होममेड चॉकलेट का आनंद लें।
  • आप चॉकलेट को अपने स्वाद और पसंद के अनुसार सजा सकते हैं।
  • आप चाहें, तो इन चॉकलेट्स में बादाम या नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं।
  • यह चॉकलेट बच्चे और बड़े सभी को पसंद आएगी।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों अगर आप चॉकलेट खाने की शौक़ीन है और आप इससे कुछ अलग खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में खजूर चॉकलेट की रेसिपी को जरूर बनाएं। साथ ही ये रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है। इसलिए अपने घर में खजूर चॉकलेट की रेसिपी बनाकर बच्चों और बुजुर्ग का मुंह मीठा कर सकते है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे जरूर शेयर करें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

देखें कैसे “ट्यूब और सिरिंज” से बनाए जा सकते हैं परफेक्ट चॉकलेट नूडल्स 

चॉकलेट से भरा गया गोलगप्पा, लोगों ने कहा अब बख्श दो

चॉकलेट पुलाव देखकर भड़के फूड प्रेमी, कहा देखकर आ रही है उल्टी

संजीव कपूर की पीनट चॉकलेट बार रेसिपी जो है बनाने में बहुत ही आसान

चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी की फिलिंग से बना समोसा इन्टरनेट पर हो रहा है वायरल।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *