Home / News Stories / चॉकलेट पुलाव देखकर भड़के फूड प्रेमी, कहा देखकर आ रही है उल्टी
एक साधारण और समान्य सोच के अनुसार किसी भी डिश को बनाने के बाद हमेशा ही उसके बेहतर स्वाद और एक बेहतर फ्यूज़न की ओर उसपर काम किया जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से चले आ रहे अजीबोगरीब फूड ट्रेंड इस तथ्य को बुरी तरह से प्रभावित करते हुए आ रहे हैं। बेस्वाद और कभी न सोचे जा सकने वाले फूड ट्रेंड वायरल होते ही, अगले ही पल हम उनका एक नया एडिशन देख सकते हैं। जिसमें हमारी किसी दूसरी मनपसंद डिश पर वह प्रयोग अपनाया जा रहा होता है।
दोस्तों चॉकलेट जैसा फूड कॉम्बिनेशन आपको अभी भी पूरी तरह से याद होगा। मसालों की जगह हमारी फेवरेट मैगी में चॉकलेट मिलाने का वो दर्द भला कैसे भूला जा सकता है। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि ऐसा ही एक और परिक्षण हमारी एक अन्य पसंदीदा स्वादिष्ट डिश के साथ भी हुआ है, तो आप इसपर कैसी प्रतिक्रिया देंगे?
इंसटाग्राम अकाउंट हैंडल @spoonsofmumbai ने ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है। जिसमें हम चॉकलेट और पुलाव का मिश्रण देख सकते हैं। वीडियो में आदमी इस फ्यूज़न को ट्राई करने के लिए बैठता है और पुलाव की प्लेट में चॉकलेट सॉस को अच्छे से मिलाता है। लेकिन फ्यूज़न का सिर्फ एक टुकड़ा लेते ही हम उसके चेहरे पर बदलते उसके हाव भावों को अच्छी तरह से देख सकते हैं। वह तुरंत ही टेबल से उठता है और चॉकलेट से भरे हुए पुलाव खाने के अपने निर्णय पर पछतावा दिखाता है।
क्लिप को 273k से अधिक बार देखा जा चुका है और नेटिज़न्स से कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हम जानते हैं कि आप लोग रूह अफज़ा चाय, चॉकलेट मैगी, ओरियो पकोड़े, चाय आइस क्रीम जैसी कई अजीबोगरीब फूड ट्रेंड के दौर से गुजरे हैं, लेकिन इस वीडियो ने संकट के स्तर को और अधिक बढ़ा दिया है। जबकि कुछ को यह समझ में नहीं आया कि कोई पुलाव के साथ चॉकलेट क्यों मिलाएगा, वहीं कई लोगों ने कमेन्ट बॉक्स में उल्टी करने जैसे इमोजी का भी प्रयोग किया है।
आप भी चॉकलेट पुलाव पर अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। और अगर वीडियो ने आपके भी मुंह का स्वाद बिगाड़ दिया है तो आप हमारे साथ ट्राई कर सकते हैं कश्मीरी पुलाव की रेसिपी।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)