Home / News Stories / गोलगप्पे वाले की फर्राटेदार इंग्लिश ने सबको चौंकाया, क्या आपने देखा?
हम रास्ते पर चलते हुए किसी भी व्यक्ति को उसके कपड़ों, उसके काम और उसकी भाषा से आंकने लगते हैं। और देखते ही देखते हमने इसे अपनी एक बुरी आदत और नज़रिया बना लिया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक सड़क साफ़ करने वाला व्यक्ति पड़ा लिखा हो सकता है। या एक चाय वाले के पास हमसे बेहतर साधन या एक गोलगप्पे बेचने वाला इंग्लिश में बात कर सकता है।
बाबा का ढाबा वीडियो से प्रचलित फूड ब्लॉगर गौरव वसन हमारे नज़रिए को बदलने के लिए ऐसी ही एक वीडियो के साथ आए हैं, जिसमें हम एक गोलगप्पे बेचने वाले को फर्राटेदार इंग्लिश में बात करते हुए देख सकते हैं।
वीडियो में कानपुर के स्ट्रीट फूड विक्रेता कहते हैं, “मैं राहुल, बहुत ही सामान्य नाम। हम यहाँ पर ग्रेजुएट गोलगप्पे वाले के नाम से प्रसिद्ध हैं। मेरे पिता का गोलगप्पा बहुत प्रसिद्ध है। हम सभी घर के बने मसालों का उपयोग कर रहे हैं।” उन्होंने नौकरी करने से बेहतर अपना व्यवसाय करना बताया साथ ही वह कहते हैं कि उनके गोल गप्पे खाने दूर-दूर से लोग वहाँ आते हैं।
वीडियो को गौरव वसन के यूट्यूब अकाउंट @youtubeswadofficial पर अपलोड किया गया है। जिसे अभी तक 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। क्लिप में, वसन हमें राहुल से मिलवाते हैं, जो कानपुर के बिरहाना रोड पर मुरली पताशे वाला नामक एक स्टॉल के मालिक हैं। राहुल भैया, जैसा कि उन्हें ब्लॉगर द्वारा संबोधित किया जाता है, उन्होंने ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी कर ली है और खुद को ‘ग्रेजुएट’ गोलगप्पे वाला कहते हैं। उनके स्टॉल पर तीन चीजें बिकती हैं- पाताशे या गोलगप्पे, धनिए वाले आलू और दही भल्ला।
वीडियो पर आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही हमारे साथ ट्राई करें दही भल्ला की स्वादिष्ट रेसिपी।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)