Search

Home / hindi recipe / Brinjal Cutlet Recipe: घर पर इन तरीकों से बनाएं बैंगन कटलेट, जानें पूरी रेसिपी

brinjal cutlet recipe in hindi

Brinjal Cutlet Recipe: घर पर इन तरीकों से बनाएं बैंगन कटलेट, जानें पूरी रेसिपी

Marketing Team | जून 7, 2023

शाम की चाय के साथ बैंगन कटलेट का मजा लिया जा सकता है। साथ ही ये एक यूनिक स्नैक्स भी है। आमतौर पर स्नैक्स में कॉमन रेसिपीज को ही ट्राई किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी बैंगन कटलेट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको बैंगन कटलेट बनाने का तरीका बताने जा रहे है। साथ ही यह क्रिस्पी स्नैक्स आसानी से तैयार भी किया जा सकता है।

 

Brinjal Cutlet Recipe

 

साथ ही रोज-रोज अगर एक ही तरह के स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकते है। साथ ही इसका कुरकुरा स्वाद काफी पसंद भी किया जाता है। बैंगन कटलेट बनाने के लिए बैंगन को आलू, फ्रेंच बीन्स सहित अन्य मसालों के साथ कोट किया जाता है। इसके बाद इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूना जाता है। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते है बैंगन कटलेट की रेसिपी के बारे में।

ऐसे बनाएं बैंगन कटलेट की रेसिपी (Brinjal Cutlet Recipe)

सामग्री: 

  • बैंगन – 3-4
  • आलू – 2
  • गाजर – 1
  • फ्रेंच बीन्स – 1/4 कप
  • अदरक कद्दूकस – 2 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी – 3-4
  • प्याज – 1
  • ब्रेड का चूरा – 1/4 कप
  • हरा धनिया कटा – 3 टेबलस्पून
  • पूदीना पत्ते – 1/4 कप
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • अमचूर – 1/2 टी स्पून
  • तेल – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार

बैंगन कटलेट बनाने की आसान विधि:

  • बैंगन कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को लें और इसे काट लें।
  • इसके बाद आलू और फ्रेंच बीन्स और गाजर के टुकड़े करें।
  • अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें ये सभी सब्जियां डालकर भूनें।
  • इसमें स्वादानूसार नमक भी डाल दें।
  • जब सब्जियां नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें।
  • अब प्याज, हरी मिर्च को काट लें और अदरक डालकर इन तीनों का पेस्ट तैयार कर अलग रख दें।
  • अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सारी भुनी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में हरा धनिया, पुदीना पत्ती, अमचूर, गरम मसाला डालें और सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें जरूरत के मुताबिक नमक भी डाल लें।
  • अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे और गोल कटलेट को तैयार करके एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
  • अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तक तेल गरम हो रहा है तब तक कटलेट को ब्रेड के चूरे में एक-एक कर अच्छे से लपेट लें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो बैंगन कटलेट को तेल में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • इसके बाद एक प्लेट में अलग निकालते जाएं।
  • सारे कटलेट फ्राई होने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब स्वाद से भरे बैंगन कटलेट बनकर तैयार हो चुके है।
  • अब इसे दिन में कभी भी खाकर अपना भूख मिटा सकते है।

 

 

 

 

प्रिय साथियों अगर आप अलग अलग तरह के कटलेट खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में बैंगन कटलेट की रेसिपी को जरूर बनाएं। साथ ही इसे अपने घर में बच्चों और बुजुर्गों को जरूर खिलाएं। हालांकि बैंगन कटलेट की रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस बैंगन कटलेट की रेसिपी का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Baingan Bharta Recipe: घर पर स्वादिष्ट बैंगन का भरता बनाने की आसान विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Vegetarian Recipes: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज

डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *