Search

Home / health / Arbi Leaves Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये अरबी पत्ते के फायदे, उपयोग और नुकसान!

अरबी के पत्ते के फायदे

Arbi Leaves Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये अरबी पत्ते के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Marketing Team | मई 25, 2023

अरबी की सब्जी लोग बहुत चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अरबी के पत्तों का सेवन किया है। अरबी पत्ते से तैयार व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए वरदान समान माने जाते हैं। यही वजह है कि सालों से अरबी के पत्तों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जा रहा है।

 

Arbi Leaves Benefits

 

इसलिए आज हम बेटर बटर के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि अरबी के पत्ते के फायदे क्या हैं व अरबी लीव्स का उपयोग कैसे किया जा सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते है, अरबी के पत्ते के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।

अरबी के पत्ते के फायदे (Arbi Leaves Benefits)

अरबी के पत्ते के फायदे से ज्यादातर लोग वाकिफ नहीं है। इसलिए आज हम यहां अरबी पत्ते खाने के फायदों से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। इन्हें जानकर आप अरबी के पत्तों को अपने आहार में शामिल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

1. ब्लड प्रेशर को करे कम:

अरबी के पत्तों के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। अरबी के पत्तों में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। इसके लगातर सेवन से तनाव में भी कमी आती है। अरबी के पत्तों का सेवन आप सब्जी और पकौड़े के तौर पर भी कर सकते हैं।

2. वजन कम करने में मददगार:

अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक हो सकते हैं।

3. आंखों के लिए फायदेमंद:

अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखो की रोशनी तेज होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है और आंखों की रोशनी को तेज करता है।

4. हृदय के लिए फायदेमंद:

शोध के अनुसार हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा लगभग 16% तक कम हो जाता है। साथ ही अरबी के पत्तों में नाइट्रेट होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए अरबी के पत्‍ते खाएं। ध्यान रखें जब भी अरबी के पत्तों का सेवन करें, तो उसे तेल में ज्यादा न तलें। हल्के तेल में ही सेंक कर खाएं।

5. एनीमिया में लाभकारी:

अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया की समस्या दो दूर करता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबीन का स्तर सही रहता है। इसके लगातार सेवन से आपको कमजोरी बिल्कुल अनुभव नहीं होगी। अरबी के पत्तों में आयरन, फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

6. बालों के लिए फायदेमंद:

अरबी के पत्ते में एंटी फंगल प्रभाव मौजूद होता है। बालों में डैंड्रफ की समस्या भी मलेसेजिया नामक फंगस के कारण होती है। ऐसे में एंटी फंगल समृद्ध अरबी के पत्ते डैंड्रफ से राहत प्रदान कर सकते हैं। एक अन्य शोध की मानें, तो अरबी के कंद के जूस का उपयोग एलोपेसिया यानी बाल झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में मान सकते हैं कि बालों के लिए अरबी के पत्ते लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

7. त्वचा स्वास्थ के लिए:

अरबी के पत्ते खाने के फायदे त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी देखे जा सकते हैं। दरअसल, अरबी के पत्तों के जूस में विटामिन ए के साथ बीटा-कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैन्थिन नामक यौगिक मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाभकारी माने जा सकते हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में अरबी के पत्ते अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अरबी के पत्ते के पौष्टिक तत्व (Nutrition Facts of Arbi Leaves)

अरबी के पत्ते में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छे हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कि अरबी के पत्ते में कौने-कौन से पोषक तत्व होते हैं।

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

  • पानी – 92.2 ग्राम
  • उर्जा- 24 कैलोरी
  • कोलेस्ट्रॉल – 0 मिलीग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट – 4.02 ग्राम
  • वसा – 0.41 ग्राम
  • प्रोटीन – 2.72 ग्राम
  • मैग्नीशियम – 20 मिलीग्राम
  • फाइबर- 2 ग्राम
  • कैल्शियम – 86 मिलीग्राम
  • आयरन- 1.18 मिलीग्राम
  • जिंक- 0.21 मिलीग्राम
  • विटामिन सी – 35.5 मिलीग्राम
  • विटामिन ए- 212 माइक्रोग्राम

अरबी के पत्ते का उपयोग (Arbi Leaves Uses)

अरबी के पत्ते का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि अरुई के पत्ता का सेवन अच्छे से पकाकर ही करें। तो आइए जानते हैं अरबी पत्ता के उपयोग के बारे में।

  • अरबी के पत्ते के पकोड़े बनाकर सेवन कर सकते हैं।
  • अरबी के पत्ते की सब्जी भी बनाई जा सकती है।
  • अरबी के पत्ते के रस का उपयोग बिच्छू या सांप के काटने पर लगाया जाता है।
  • कुछ लोग अरबी के पत्ते की चटनी बनाकर भी सेवन करते हैं।
  • हृदय रोग से बचने के लिए अरबी के पत्तों और ड्रैगन फ्रूट का पाउडर बनाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  • बेसन के साथ अरुई का पत्ता मिलाकर भजिया बना सकते हैं।
  • अरबी के पत्ते का जूस बनाकर पी सकते हैं। ध्यान रखें अत्यधिक मात्रा में इसे लेने से गले में खुजली हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका जूस लें। जूस में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर ही पिएं।

अरबी के पत्ते के नुकसान (Side Effects of Arbi Leaves)

अरबी पत्ता के फायदे को जानने के बाद अब अरबी के पत्ते के नुकसान के बारे में जान लेते हैं।

  • अरबी के पत्तों में ऑक्सालिक एसिड होता है। ऑक्सालिक एसिड का सेवन अधिक मात्रा में करने से पथरी की समस्या हो सकती है।
  • अरबी के पत्ते का कच्चा सेवन जहरीला हो सकता है। इसमें कैल्शियम ऑक्सालेट मौजूद होता है, जिसे पकाते समय नष्ट किया जाना चाहिए।
  • अरबी के पत्ते का कच्चा सेवन करने से मुंह में खुजली, जलन, दर्द या फिर जीभ और होंठों में सूजन, अत्यधिक लार, उल्टी आदि समस्या हो सकती है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस लेख के माध्यम से आप अरबी के पत्ते के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान ही गए होंगे। साथ ही यह भी जाना कि अरबी का पत्ता कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही इस आर्टिकल में बताए गए अरबी के पत्ते में मौजूद गुणों को जानकर इसे अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में जरूर शामिल करें।

साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अरबी के पत्ते के फायदे के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Arbi ki Sabzi Recipe: एक ही सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर में ऐसे बनाएं अरबी की सब्ज़ी

Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका

Mulberry Benefits: शहतूत के अद्भुत फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *