Home / News Stories / 5 Home Made Face Pack: इन 5 घरेलू फेसपैक से दमक उठेगा चेहरा, थम जाएगी उम्र!
अभी की भागदौड़ भरी जिंदगी में ढलती उम्र का एहसास सबसे अधिक त्वचा से होता है। चेहरे पर आने वाली झुर्रियां, दाग-धब्बे और अनचाही बारीक लकीरें चेहरे की रौनक छीन लेती हैं। और चेहरा देखकर बुढ़ापे का एहसास भी होने लगता है। साथ ही हमारी जिंदगी की तरह हमारी त्वचा के लिए भी बुरे दिन शुरू हो जाते है। घर से लगातार बाहर निकलने से हमारी त्वचा प्रदूषण, नमी के संपर्क में आती है। जिससे कई बार त्वचा में अनचाहे परिवर्तन होने लगते हैं। इसके चलते स्किन अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है।
हालांकि चमकती-दमकती त्वचा तो सभी लोग पाना चाहते हैं। और इसके लिए वे कई जतन भी करते हैं। बावजूद इसके उन्हें कुछ खास परिणाम हासिल नहीं हो पाते है। ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन का पालन करके आप अपनी त्वचा की सही से देखभाल कर सकते है। वैसे खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप घर में बने फेसपैक का भी इस्तेमाल कर सकते है। जो आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो आने में मदद करेगी।
Table of Contents
ये पैक स्किन को यूवी किरणों से बचाकर रखता है। इसे रसबेरी और दही को मिक्स करके बनाएं। उसके बाद चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
स्किन को चमकाने के लिए हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन और दूध का उबटन त्वचा पर लगाएं। बेसन मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। साथ ही त्वचा की रंगत को निखारने का भी काम करता है। और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
चेरी और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसे करीब 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद आपकी उम्र थम जाएगी। और आपकी त्वचा एकदम जवां दिखने लगेगी।
चीनी, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिला लें। इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़ें। इससे आपकी त्वचा की रंगत निखरेगी।
एलोवेरा में एलोइन होता है, जो त्वचा को हल्का करने में मदद करता है। एलोवेरा स्किन को गोरा बनाता है। इसे तैयार करने के लिए एलोवेरा को थोड़े से ग्लिसरीन के साथ मिलाएं। और पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद इसे धो लें।
क्या आप भी मुहांसे और पिंपल्स से रोज परेशान रहते है? तो अपनाइये ये वाला फेसपैक। जिसके बाद आपका चेहरा चमक उठेगा और उम्र थम जाएगी। साथ ही अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।
यह जरूर पढ़ें:
Best Cookie Recipes: 15 तरह की कुकीज बनायें घर पर बेहद आसानी से।
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़
Vegetarian Recipes in Hindi: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज
Masala Bread Recipe: अगर घर में बची हैं ब्रेड तो बनाएं मसाला ब्रेड की एक स्वादिष्ट रेसिपी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)