Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / कैसा हो दिनचर्या के हिसाब से आपका शाम का नाश्ता?- रुजुता दिवेकर
मशहूर डाइटीशियन और न्यूट्रीशनिस्ट रूजुता दिवेकर भारत की नंबर वन आहार विशेषज्ञ हैं जो बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों के साथ साथ राजनीतिज्ञों तक को उनकी दिनचर्या, वजन और नियमित एक्सरसाइज के अलावा डाइट प्लान से जुड़ी सलाह देती हैं। हाल के दिनों में ये बात बहुत चर्चा में रही थी कि रुजुता दिवेकर के डाइट प्लान को फॉलो करके ही अनंत अम्बानी का वजन कम होना संभव हो पाया। करीना कपूर के ज़ीरो फिगर का राज़ भी रुजुता दिवेकर की सलाह ही है।
रुजुता के डाइट प्लान से लोगों को बहुत फायदा होता है और इसीलिए वह मशहूर हस्तियों के साथ साथ आम लोगों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं। रुजुता दिवेकर की सलाह का फ़ायदा फ़िटनेस के लिए सजग रहने वाले आम लोगों को भी होता है। हममें से कई लोग इस बात को लेकर अक्सर कन्फ़्यूज़ रहते हैं कि हमारा शाम का नाश्ता कैसा होना चाहिए। इसलिए आप को आज हम बताने वाले हैं कि क्या सलाह देती हैं रुजुता दिवेकर शाम के नाश्ते को लेकर।
Table of Contents
रुजुता कहती हैं सबसे पहले यह ज़रूरी है कि आप अपनी जड़ों को पहचानें और उस आहार को चुनें जो सदियों से हमारे खान पान का हिस्सा रहा है जैसे कि इडली, पोहा इत्यादि। वह कहती हैं, “आपका शाम का नाश्ता अच्छा होना चाहिए, लेकिन आप क्या खाएं यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस के बाद आप का रात का खाना खाने का वक़्त क्या रहेगा।” इसके अलावा रुजुता ने गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज़ों और अनियमित समय पर रात का खाना खाने वाले लोगों के लिए भी शाम के नाश्ते से जुड़े टिप्स शेयर किए। आइए इन्हें जानते हैं विस्तार से-:
शाम की भूख के लिए घर पर बने स्नैक्स आपके लिए सर्वोत्तम है क्यूंकि यह भूख को बेहतर नियंत्रित करते हैं। इसके साथ आप किसी फल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए भी बहुत अच्छा है जो सुबह जल्दी जागते और रात में जल्दी सोते हैं साथ ही नियमित व्यायाम भी करते हैं। पीसीओएस और मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति भी निस्संकोच इसका प्रयोग कर सकते हैं। शाम के नाश्ते के लिए निम्न विकल्प बेहतरीन साबित हो सकते हैं-:
यदि आप कामकाजी हैं और रात को नौ बजे के बाद खाना खाते हैं तो फिर निम्न विकल्प शाम के खाने के लिए आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। इससे आपकी सेहत भी बनेगी और उत्पादकता भी बढ़ेगी। यह निश्चित तौर पर ऊर्जा के स्तर में सुधार लाता है। कामकाजी लोग शाम के नाश्ते में निम्न विकल्प आज़मा सकते हैं-:
यह याद रखें कि इस नाश्ते के बाद नब्बे मिनट के अंतराल पर ही रात का खाना खाएं। यह रात को गहरी नींद के साथ साथ कब्ज की समस्या में भी फायदा करेगा।
अगर किसी कारणवश आपके लिए अपने रात के खाने का शेड्यूल तय करना संभव नहीं हो तो पेट भरने वाले विकल्प चुनें ताकि देर रात तक आपकी ऊर्जा में कमी न आए। आप को शाम के वक़्त किसी पार्टी में जाना हो तो तेज़ भूख लगने के कारण मूड स्विंग्स न हों और इम्यून सिस्टम को भी बल मिले, इसलिए आप निम्न विकल्पों को शाम के नाश्ते में आज़मा सकते हैं-:
शाम का नाश्ता हमारे दिनभर के आहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह दिनभर में व्यतीत गयी ऊर्जा की पूर्ति का अच्छा विकल्प होता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर द्वारा शेयर किए गए शाम के नाश्ते के फूड टिप्स साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही स्वास्थ्य व आहार सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Image Source: WikiMedia
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (1)