होम / रेसपीज़ / आलू की पोटली

Photo of POTATO SACKS by MOUMITA DAS at BetterButter
793
1
0.0(0)
0

आलू की पोटली

Oct-05-2018
MOUMITA DAS
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आलू की पोटली रेसपी के बारे में

घर पर मेहमान आए तो इसे बनाया जा सकता है, खाने में स्वादिष्ट होने के साथ -साथ,देखने में भी बहुत आकर्षक है

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • तलना
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 8

  1. आटा 1 कप
  2. अजवाइन एक छोटी चम्मच
  3. तेल 2 चम्मच मोयन के लिए
  4. नमक स्वाद अनुसार
  5. आटा गूंथने के लिए पानी पर्याप्त
  6. भरावन के लिए--- आलू 2 उबले हुए
  7. कटी हुई हरी मिर्च आधा चम्मच
  8. कटी हुई धनिया पत्ती आधा चम्मच
  9. चाट मसाला एक चम्मच
  10. काला नमक आधा चम्मच
  11. बेसन चार चम्मच
  12. गरम मसाला पाउडर 1/4चममच
  13. लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  14. तेल तलने के लिए पर्याप्त
  15. हरे प्याज के पत्ते सजावट के लिए

निर्देश

  1. आटे में नमक ,अजवाइन और तेल मिलाएं
  2. पानी डालकर सख्त आटा गुंथे
  3. कुछ देर ढककर रखें
  4. फ्राइंग पैन में तेल गर्म कर हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें
  5. अब उसमें चाट मसाला, काला नमक और गरम मसाला पाउडर डालें
  6. कुछ देर बाद बेसन डाले और 5 मिनट पकाएं
  7. उबले हुए आलू को घिसकर डाले तथा लाल मिर्च मिलाएं
  8. 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें
  9. अब एक बड़ी सी रोटी बेले
  10. गोल आकार की कटोरी से काट ले
  11. उस में आलू का मिश्रण भर दे
  12. साड़ी के चुन्नट की तरह बनाएं और मुंह बंद कर दे
  13. गरम तेल में पोटलियों को तलें
  14. हरे प्याज के पत्ते को रस्सी की तरह बांध दें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर