Search

Home / News Stories / लखनऊ की स्पेशल “मलाई पान” की मेकिंग ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Malai Paan (1)

लखनऊ की स्पेशल “मलाई पान” की मेकिंग ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Sonali Bhadula | जनवरी 25, 2022

आपने जीवन में कई प्रकार की मिठाईयों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने उन मिठाईयों को बनते हुए देखा है? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि यह प्रोसेस सच में मन को संतुष्ट कर देने वाला होता है। आपकी पसंदीदा मिठाई पर चढ़ती हुई परत और उसका देसी घी में पकने से लेकर उसके चासनी में डुबाने तक का सफर उससे आँखे न हटा पाने के लिए आपको मजबूर कर देता है। 

मिठाई बनाने की ऐसी ही एक वीडियो आजकल इन्टरनेट पर खूब पसंद की जा रही है, जो कि लखनऊ के स्पेशल मलाई पान की है। इसे मलाई की गिलोरी या बलाई की गिलोरी के रूप में भी जाना जाता है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amar Sirohi (@foodie_incarnate)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर ब्लॉगर @foodie_incarnate ने अपलोड किया था। जिसे 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 1 लाख से अधिक लाइक के साथ तेजी से वायरल हो रही है। 

लखनऊ को नवाबों का शहर क्यूँ कहा जाता है आप इस नवाबी मिठाई को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। वीडियो में हम इस मिठाई को बनाने की पूरी विधि देख सकते हैं जिसमें दूध को गाढ़ा करने और नमी को दूर करने के लिए दूध को लगभग एक घंटे तक उबाला जाता है। इसके बाद, एक खुली कोयले वाली आग पर, दूध को गाढ़ा और चपटे पैन में घंटों तक धीमी गति से पकाया जाता है ताकि गाढ़ी मलाई बनाई जा सके। पान बनाने के लिए मलाई को काटा जाता है, कटे हुए मलाई के टुकड़ों की परतें पान के आकार की होती हैं और बादाम, पिस्ता, काजू, इलायची और मिश्री से भरी होती हैं। यह विशेष मिठाई 680 प्रति किलोग्राम में बेची जा रही है। मीठे सूखे मेवों की स्टफिंग से मलाई पान का स्वाद और बढ़ जाता है, जो एक ही बार में मुंह में पानी लाने वाला स्वाद देता है। वीडियो देखकर लोग इस बात से हैरान हैं कि इस मिठाई को बनाने के लिए आखिर कितना समय और धैर्य चाहिए। 

यह भी देखें- वेंडर ने आंखों पर पट्टी बांधकर बनाए स्वादिष्ट नूडल्स, कर दिया सबको हैरान।

क्या आप लखनऊ की इस मिठाई को आजमाना चाहेंगे? हमें बताएं, साथ ही हमारे साथ ट्राई करें काजू पान की रेसिपी। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *