Search

Home / News Stories / वायरल हुआ ढोकला खांडवी आइसक्रीम रोल, इसे गले से नीचे उतारना है मुश्किल

Dhokla Khandvi Ice Cream Roll

वायरल हुआ ढोकला खांडवी आइसक्रीम रोल, इसे गले से नीचे उतारना है मुश्किल

Sonali Bhadula | जनवरी 27, 2022

अजीबोगरीब फूड ट्रेंड ने इन्टरनेट पर अपना कुछ ऐसे कब्ज़ा कर लिया है, कि अगर किसी दिन एक स्वादिष्ट डिश के साथ कुछ अजीब होता न दिखे तो हमें अपने आसपास सब कुछ ठीक होने जैसी स्थितियों पर शक होने लगता है। एक डिश के अजीब फ्यूज़न से उभरने से पहले अगर नया फ्यूज़न न मिले तो जिंदगी बोरिंग लगने लगती है। 

लेकिन अगर आप भारत में रह रहे हैं तो आपको मायूस होने की ज़रूरत नहीं है, यहां ऐसे बुद्धिजीवियों की कोई कमी नहीं है तो ऐसे अजीबोगरीब फूड ट्रेंड्स में कमी पड़े इसका सवाल ही नहीं उठता। 

अजीब फूड ट्रेंड की इस सीरीज में आज हमें ऐसा कुछ मिला है जिसने फूड ट्रेंड को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। जी हाँ, मसाला डोसा आइसक्रीम रोल और मोमोज़ आइसक्रीम रोल से प्रेरित इस विक्रेता ने ढोकला खांडवी आइसक्रीम रोल के रूप में इस ट्रेंड को एक कदम आगे ले जाने के बारे में सोचा है। 


वीडियो को ‘द ग्रेट इंडियन फ़ूडी’ ने अपलोड किया है। वीडियो में, एक विक्रेता को ढोकला और खांडवी जैसे व्यंजनों के साथ आइसक्रीम रोल तैयार करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप की शुरुआत खाद्य विक्रेता द्वारा ढोकला को कुचलने के साथ होती है और उसके बाद क्रीम और आइसक्रीम के साथ मिलाने के बाद, व्यक्ति परोसने से पहले रोल बनाता है और उसके ऊपर ढोकला और हरी मिर्च डाल देता है। 

 

यह भी देखें- मसाला डोसा आइसक्रीम: इससे बकवास भला और क्या ही देखा जा सकता है?

 

वीडियो को अभी तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है जिसे लोगों के गुस्से से भरे हुए कई कॉमेंट मिले हैं। ” कुछ दुखी नेटिज़न्स ने तो यह टिप्पणी भी की है कि, उन्हें इस तरह के अजीब खाद्य वीडियो पोस्ट करने के लिए इंस्टाग्राम पेज की रिपोर्ट करनी होगी।

क्या आप इस अजीबोगरीब डिश को आज़माना चाहेंगे?  हमें बताएं, साथ ही हमारे साथ ट्राई करें स्वादिष्ट ढोकला और खांडवी की रेसिपी। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *