Search

Home / health / Can Birth Control Pills Cure Aacne: क्या गर्भ निरोधक गोलियां देती है मुहांसों से छुटकारा?

Can Birth Control Pills Cure Aacne

Can Birth Control Pills Cure Aacne: क्या गर्भ निरोधक गोलियां देती है मुहांसों से छुटकारा?

Kavita Uprety | अप्रैल 28, 2023

हर स्त्री के जीवन में केवल युवावस्था ही वह पड़ाव नहीं होता जब मुहांसे परेशान करते हैं बल्कि यह किसी भी उम्र में परेशानी का कारण बन सकते हैं। कुछ स्त्रियां युवावस्था से लेकर गर्भधारण और यहां तक कि मेनोपौज के शुरुवाती चरण में भी इनसे जूझती रहती हैं और इसका मुख्य कारण होता है शरीर के अंदर होने वाले हार्मोनल उतार चढ़ाव। अगर आप विवाहित हैं और आपने इस समस्या के लिए अलग अलग तरह की क्रीम से ले कर फेस वॉश इत्यादि बहुत कुछ आज़मा के देख लिया है तो आपके लिए एक राहत की बात यह है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स दे सकती हैं आपको इस समस्या से छुटकारा। अब आप पूछना चाहेंगी।

क्या यह सच में संभव है?

हां! बहुत सारे शोध इस बात को प्रमाणित करते हैं कि कुछ बर्थ कंट्रोल पिल्स मुहांसों की समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकती हैं। यह इस हद तक सच पाया गया है कि कुछ बर्थ कंट्रोल पिल्स के ब्रांड्स ने एफ डी ए को यह निवेदन किया कि उनकी ब्रांड की गोलियों को मुहांसों के उपचार के लिए एक औषधि का दर्जा दे दिया जाएं।

 

Can Birth Control Pills Cure Aacne

 

चिकित्सक यह कहते हैं कि हार्मोन्स के बार बार असंतुलन से यह समस्या घटती बढ़ती रहती है। और इस परिवर्तन से कभी कभी एंड्रोजन नामक हार्मोन्स के बढ़ जाने से त्वचा में मौजूद ग्रंथियां अधिक तेल पैदा करने लगती हैं और यही तेल इकट्ठा होकर संक्रमित हो जाता है और मुहांसे बनते हैं। लेकिन जब आप बर्थ कंट्रोल पिल्स खाना शुरू कर देती हैं तो इन हार्मोन्स के स्तर बेहतर तरीके से नियमित होते हैं यानि कि एंड्रोजन में असामान्य वृद्धि नहीं होती है और इसी वजह से मुहांसों में कमी आ जाती है।

 

क्या कुछ बर्थ कंट्रोल पिल्स बाकियों से ज्यादा असरदार हैं?

 

Birth Control Pills Cure Aacne

 

यहां यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि इसके लिए आपको ऐसी बर्थ कंट्रोल पिल्स का चुनाव करना पड़ेगा जो एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्ट्रोन का सही कॉम्बिनेशन हो। क्यूंकि ऐसी गोलियों में एस्ट्रोजेन वह घटक है जो त्वचा में तेल बनाने वाली ग्रंथियों को नियमित करने का काम करता है।

चिकित्सक यह भी कहते हैं कि ऐसी पिल्स को आमतौर पर मुहांसे के लिए दिया जाता है लेकिन यह इसका एकमात्र विकल्प नहीं है इसके अलावा एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के कोंबिनेशन वाले इम्प्लांट्स, पैच और योनि के अंदर प्रयोग किये जाने वाले रिंग्स में भी यही कोंबिनेशन पाया जाता है और यह गोली जितना ही असरदार हो सकता है।

 

Pills Cure Aacne

 

मुहांसों के उपचार के लिए इनका प्रयोग शुरू कराने से पहले सामान्यतः चिकित्सक आपके स्वास्थ्य संबंधी पूरी जानकारी लेते हैं और यदि कभी भी आपको रक्त में थक्के बनने या किसी भी तरह के माइग्रेन जैसी परेशानी रही हो तो शायद आपको इसका प्रयोग करने का मशवरा नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि मुहांसों का कारण हमेशा हार्मोन्स का असंतुलन न होकर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पीसीओएस जैसी समस्या भी हो सकती है इसलिए अपने शारीरिक लक्षणों के बारे में अपने चिकित्सक से खुल कर बात करें ताकि वो आपको सही सलाह दे सकें।

बर्थ कंट्रोल पिल्स और मुहांसों के बारे में कुछ और ज़रूरी बातें:

 

Pills for Aacne

 

आपके लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि कई बार मुहांसों के उपचार के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना शुरू करने के बाद आपकी त्वचा की स्थिति एकदम से ज्यादा खराब हो सकती है। लेकिन कुछ समय के उपरांत हार्मोन्स का स्तर नियमित होते ही त्वचा सामान्य और बेहतर हो जाती है।

साथ ही मुहांसों के खत्म होते ही कुछ समय के बाद इस बात की भी गुंजाइश रहती है कि आपको मुहांसे फिर से होने लगें। लेकिन इस स्थिति में यह जानना ज़रूरी है कि मुहांसों के वापस आने का असली कारण क्या है।

अगर आप युवावस्था से ही बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना शुरू करती हैं तो जीवन के आगे के वर्षों में जब आप इसे लेना बंद करती हैं तब तक आपके होर्मोंस एक नियमित स्थिति में आ जाते हैं और फिर गर्भधारण, स्तनपान और मेनोपौज जैसी स्थिति जोकि थोड़े समय के लिए ही रहती है, इनकी वजह से होने वाले मुहांसे भी थोड़े समय के बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं।

 

Aacne Control for Pills

 

अगर बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना बंद करने के बाद आपके मुहांसे दोबारा उभर आते हैं और आप दोबारा इन गोलियों को शुरू करें या अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद कर आई यू डी जैसे किसी विकल्प का प्रयोग शुरू करती हैं तो इसका मुहांसों पर असर पड़ने में लगभग तीन से छह महीने लग सकते हैं।  

 

 

 

अगर आप भी मुहांसे से परेशान है, तो आज ही डॉक्टर से सलाह लेकर इस लेख में बताई गई चीजों को फॉलो कर मुहांसे से छुटकारा पा सकते है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा कर सकते है, ताकि वो भी मुहांसे की समस्या से छुटकारा पा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख  सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:   

Benefits of Amla in Hindi: एक आंवला कैसे रखेगा आपको चुस्त? जानिए आंवले के 7 फ़ायदे

PCOD Diet in Hindi: कैसा आहार बचाएगा आपको पीसीओडी से? जानिए पीसीओडी से बचाव का डाइट प्लान!

Tarbuj Beej ke Fayde: वो आठ तरबूज के बीज के फायदे जो आप नहीं जानते होंगे!

Aloe Vera Benefits in Hindi: एलोवेरा के फायदे, आपके आंगन में मौजूद एलोवेरा है 8 गुणों की खान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Kavita Uprety

BLOG TAGS

health

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *