Search

Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Tarbuj Beej ke Fayde: वो आठ तरबूज के बीज के फायदे जो आप नहीं जानते होंगे!

Watermelon Seeds Benefits

Tarbuj Beej ke Fayde: वो आठ तरबूज के बीज के फायदे जो आप नहीं जानते होंगे!

Himanshu Pareek | अप्रैल 20, 2023

गर्मियों में हम सभी तरबूज़ का सेवन बड़े चाव से करते हैं, पर अधिकतर लोग इसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य हो सकता है तरबूज की तरह ही तरबूज के बीज के फायदे भी ढेर सारे होते हैं, यानि कि तरबूज के बीज बेकार नहीं हैं।

तरबूज की तरह ही, तरबूज के बीज (Watermelon Seeds in Hindi) भी अनेकों पोषक तत्वों से भरे होते हैं और इन्हें खाने से हमें ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं तरबूज के बीज के फायदे, साथ ही जानेंगे तरबूज के बीज खाने का तरीका। आइये जानते हैं विस्तार से। 

तरबूज के बीज के पौष्टिक तत्व (Watermelon Seed Nutritional Value in Hindi)

तरबूज के फायदे हम सभी जानते हैं। यह एक मौसमी फल है जो गर्मी के मौसम में खाया जाता है। पानी से भरपूर तरबूज का फल अनेकों पोषक तत्वों से युक्त होता है। एक बात जिससे अधिकतर लोग अनजान रहते हैं वो ये कि तरबूज के साथ-साथ तरबूज में बीज भी फायदेमंद होते हैं। तरबूज का बीज आकार में एक बादाम से भी छोटा होता है।

परंतु यह पोटैशियम, जस्ता, तांबा, सेलेनियम, व फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त होता है। तरबूज के बीज में कैलोरीज़ भी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है अतः इसके सेवन से हमें सिर्फ पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं, अतिरिक्त वसा नहीं। तरबूज के बीज खाने से हमें ढेर सारे दुर्लभ पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं जो कि हमारे शरीर को अनेकों लाभ पहुंचाते हैं।

तरबूज के बीज के फायदे- Benefits of Watermelon Seeds in Hindi

तरबूज के बीज में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में हम जान चुके हैं। जब इन तत्वों की शरीर में आपूर्ति होती है तो हमें ढेर सारे लाभ प्राप्त होते हैं। आइये जानते हैं तरबूज के बीज खाने के फायदे:-

 Watermelon Seeds Benefit

 

1. हृदय का स्वास्थ्य बनाए रखने में तरबूज के बीज के फायदे: 

तरबूज के बीज खाना हृदय के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। तरबूज के बीज में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कि रक्तचाप को सामान्य रखकर हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है। तरबूज के बीज में पाए जाने वाले विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त वाहिनियों में रक्त का प्रवाह आसान बना देते हैं, जिससे हृदयाघात का खतरा कम हो जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज के बीज का अर्क पीने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। तरबूज के बीज के सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन भी बना रहता है, जो कि हृदय के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। तरबूज के बीज में मौजूद जिंक हार्ट फेल के खतरे को कम कर देता है। 

2. इम्युनिटी बढ़ाता है तरबूज का बीज:

महामारी के दौर में जब हमारे आसपास बीमारियां फैल रही हैं, ऐसे में तरबूज के बीज का सेवन आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर रोगों से बचाव करने में सहायक हो सकता है। तरबूज में पाया जाने वाला मैग्नीशियम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आवश्यक महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है। इम्युनिटी बढ़ाने के नजरिये से तरबूज के बीज भूनकर खाना सर्वश्रेष्ठ रहता है। 

3. प्रजनन क्षमता बढ़ाने में तरबूज के बीज के फायदे:

आज कल की व्यस्तता भरी लाइफस्टाइल में प्रजनन स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। तरबूज के बीज खाने से हमारे शरीर में जिंक की आपूर्ति होती है, जिससे पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता बेहतर हो जाती है। 

4. मधुमेह:

आज देश और दुनिया का एक बड़ा हिस्सा मधुमेह की गम्भीर समस्याओं से जूझ रहा है। मधुमेह को कई और भी बीमारियों का कारण माना जाता है इसलिए इसका उचित समय पर इलाज आवश्यक है। तरबूज के बीज खाना मधुमेह से राहत पाने का आसान उपाय है। तरबूज का अर्क एंटीडायबिटिक होता है जो शरीर में से ग्लूकोज के स्तर को कम करने में असरदार होता है। दरअसल तरबूज में ओमेगा-3 व ओमेगा-6 नामक फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं, जिनसे मधुमेह से लड़ने में शरीर को सहायता मिलती है।

5. मस्तिष्क के लिए:

एक स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन का होना भी आवश्यक है, और ये दोनों चीजे तरबूज का बीज खाने से संभव हैं। शरीर में अगर मैग्नीशियम व ज़िंक कम हो जाये तो मस्तिष्क की नई चीजें सीखने और पुरानी चीजों को याद रखने की क्षमता कम हो जाती है। आगे जाकर यह कमजोरी अल्जाइमर का रूप भी ले सकती है।

अतः मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से ग्रस्त होने पर मैग्नीशियम व जिंक से भरपूर तरबूज के बीज का सेवन अवश्य करें, तथा साथ ही बढ़ते बच्चों भी तरबूज के बीज व मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करवाएं। 

6. पाचन के लिए फ़ायदे:

पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए तरबूज खाना फायदेमंद माना जाता है और यही गुण तरबूज के बीज में भी होते हैं। तरबूज का बीज फ़ाइबर व लैक्सेटिव गुणों से युक्त होता है। एक ओर जहां फ़ाइबर पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाये रखता है, वहीं लैक्सेटिव गुण हमें कब्ज इत्यादि से बचाते हैं। 

7. दमकती त्वचा के लिए तरबूज के बीज:

अगर आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगे हैं, तो तरबूज का बीज खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तरबूज में मौजूद जिंक से त्वचा मुहांसे से बची रहती है और फैटी एसिड्स की मौजूदगी सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाती है। 

8. बालों के लिए तरबूज के बीज:

अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए आप तरबूज का बीज खाना शुरू कर सकते हैं। तरबूज के बीज से बालों में जिंक और फोलेट दोनों तत्वों की आपूर्ति हो जाती है, जिससे बाल स्वस्थ बने रहते हैं। तरबूज के बीज से बने काढ़े से अपने बालों की मालिश करना बालों को मजबूत और घना बनाने का आसान तरीका है।

उपरोक्त फायदों में अतिरिक्त बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा करने, पीलिया से राहत दिलाने, तनाव कम करने तथा किडनी की समस्याओं में राहत दिलाने में भी तरबूज का बीज कारगर होता है। 

तरबूज के बीज का उपयोग- (Uses of Watermelon Seeds in Hindi)

तरबूज का बीज जहरीला नहीं होता, फिर भी कई लोगों के मन में प्रश्न हो सकता है कि तरबूज के बीज के फायदे प्राप्त करने के लिए तरबूज के बीज का सेवन किस तरह किया जाना चाहिए। सामान्य रूप से तरबूज के बीज का उपयोग निम्न तरीकों से किया जा सकता है:- 

  • तरबूज के बीज का सेवन करने के लिये आप इसकी चिक्की बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।
  • तरबूज का बीज खाने में सख्त होता है, ऐसे में इसे उबालकर खाना इसके सेवन का आसान तरीका है।
  • तरबूज के बीज को खरबूज के बीज की तरह ही धूप में सुखाकर और फिर छीलकर खाया जा सकता है।
  • तरबूज के बीज की चाय और काढ़ा बनाकर पीना तरबूज के बीज के सेवन का सर्वोत्तम तरीका है।
  • बर्फी में डालकर भी तरबूज का बीज खाया जा सकता है।
  • आप तरबूज के बीज को भूनकर भी खा सकते हैं।
  • तरबूज के बीज को नाश्ते में बनने वाले पोहे, नमकीन अथवा अन्य व्यंजनों में भी मिलाया जा सकता है।
  • फलों के सलाद में भी आप तरबूज के बीज का सेवन कर सकते हैं।
  • तरबूज के बीज के छिलके की सब्जी खाना भी पोषण प्राप्त करने का आसान तरीका है।

तरबूज के बीज के नुकसान:

तरबूज के बीज नियमित रूप से खाना यूं तो फायदे का सौदा है, पर अधिक मात्रा में तरबूज के बीज खा लेना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। तरबूज के बीज अधिक मात्रा में खाने के निम्न दुष्परिणाम हो सकते हैं:- 

  • दस्त होना।
  • पेट में तीव्र पीड़ा होना अथवा मरोड़ उठना।
  • पोटैशियम का स्तर बढ़ जाना जिससे स्वास्थ्य समस्याओं का बढ़ना।
  • एलर्जी
  • दांत में दर्द

तरबूज का बीज मैग्नीशियम व पोटैशियम जैसे भारी खनिज तत्वों से युक्त होता है। ऐसे में इसका अत्यधिक सेवन शरीर में पोषण का संतुलन बिगाड़ सकता है, अतः तरबूज के बीज सीमित मात्रा में ही खाएं। 

 

 

 

 

तरबूज के बीज को हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, पर जिंक, पोटैशियम व मैग्नीशियम से युक्त तरबूज का बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे तरबूज के बीज के फायदे साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

Immunity Booster Fruits: जानिए कौनसे 9 फलों को खाना बढ़ाएगा आपकी इम्यूनिटी?

Vitamin C Benefits in Hindi: जानिए विटामिन सी के फायदे व नुकसान और इसके स्रोत!

Foods to avoid if you have high bp in hindi: क्या न खाएं अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *