Search

Home / News Stories / जानिए क्यों 70 साल का दंपती हुआ पोहा बेचने पर मजबूर

Fotojet (45)

जानिए क्यों 70 साल का दंपती हुआ पोहा बेचने पर मजबूर

Sonali Bhadula | दिसम्बर 9, 2021

आज के दौर में इन्टरनेट हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, खाली बैठे हुए या काम करते हुए हम अपने दिन के कई घंटे इस पर खर्च करते हैं। जहां दिनभर के इस समय अंतराल के दौरान हम कई ऐसा भावों से होकर गुजरते हैं, जो हमें एक क्षण में हंसाने का काम तो दूसरे ही पल में भावुक करने में भी अपना पूरा योगदान देते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर प्राप्त एक 70 साल के बुजुर्ग जोड़े की वायरल वीडियो ने भी हमारी भावनाओं में कई उतार चढ़ाव लाने का काम किया है। जो कि अपना जीवन यापन करने के लिए सड़को पर पोहा बेचते हुए देखे जा रहे हैं।

वीडियो नागपुर की बाताई जा रही है, जहाँ दंपति घर का किराया न दे पाने के कारण पिछले चार सालों से इस भोजनालय को चलाते हुए आ रहा है। वीडियो को नागपुर स्थित ब्लॉगर जोड़ी विवेक और आयशा ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर साझा किया जिसे लगभग एक हफ्ते पहले अपलोड किया गया था।

https://www.instagram.com/reel/CXD-8jfgwhD/?utm_medium=copy_link

वीडियो को अभी तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही हज़ारो कमेंट्स और सैकड़ों शेयर के साथ यह वीडियो इन्टरनेट पर काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं वीडियो को देख कई लोग इस दंपती की मदद करने के लिए भी आगे आए, तो कई लोगों ने धार्मिक स्थलों पर पैसा न देने के बजाय ऐसे लोगों की मदद करने की बात कही।

वीडियो पर कई अलग-अलग टिप्पणियों के साथ “हम इनकी कैसे मदद कर सकते हैं” जैसे सवाल भी पूछे गए, वहीं एक अन्य यूजर ने दंपती के हाथ का पोहा खाए जाने की बात कही, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने इनके हाथ का पोहा खाया है, और यह वास्तव में स्वादिष्ट होता है।

आप भी अपने शहरो में जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की कहानी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं, साथ ही पोहा बेच रहे इस दंपती पर अपने विचार साझा करना न भूलें।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *