Home / hindi recipe / 15 Winter Season Recipes In Hindi: आपकी सर्दियों की भूख का स्वादिष्ट इलाज
सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए कई प्रयत्नों से होकर गुजरता है। जिसके बाद हमें समय-समय पर भूख लगना बहुत ही लाजमी हो जाता है। लेकिन अगर आप सर्दियों में लगने वाली भूख पर गौर करें तो यह हमेशा ही कुछ स्वादिष्ट, गर्म, बहुत अधिक मीठे या मसालेदार भोजन की ओर इशारा करती है। यह एक असाधारण भूख है जो हमें कुछ करते हुए, खाली बैठे हुए, भोजन के तुरंत बाद और आधी रातों में भी आवाज दे सकती है, ऐसे में पहले से निर्धारित किया हुआ winter season recipes in hindi का मेन्यू आपको “आज क्या स्पेशल बनाए?” जैसे कई सवालों से बचाने और उसके समाधान खोजने जैसे कई उपायों से परिचित करवा सकता है। आपके मेन्यू को मुहं में पानी ला देने वाला बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आये हैं 15 sardi ke pakwan जो सुबह से लेकर रात तक के सभी प्रकारों के भोजन से समृद्ध होने वाले हैं।
Table of Contents
गाजर का हलवा सर्दियों में लगभग प्रत्येक घर की एक पसंदीदा डिश में से एक है, जिसका स्वाद महीने में दो से तीन बार चख ही लिया जाता है। गहरे गुलाबी रंग में दिखने वाली यह डिश सूखे मेवों से भरी हुई परोसी जाती है, जो मुह में घुलते हुए दिल और पेट दोनों को ही एक आनंद का अनुभव देती है। गाजर के हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे अक्सर घी के साथ भूनने पर प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन कई लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमने इसे बिना घी के प्रयोग से बनाया है । गाजर का हलवा बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
क्रिमी ग्रेवी और मुह में घुल जाने वाला अच्छी तरह से पकाया हुआ चिकन, चिकन कोरमा के प्राथमिक बिंदु हैं। जो स्वाद को पूरी तरह से बिगाड़ने और उसे पहले कभी न खाया जाने वाला कोरमा बनाते हैं। क्रीमी ग्रेवी के लिए अक्सर दही में पिसे हुए धनिया और जीरे का प्रयोग होता है जिसे चिकन के साथ धीमी आंच में कोयले के साथ पकाया जाता है। कोरमा हल्का मसालेदार या तीखा हो सकता है, जो कि बकरी, मेमने, बीफ और कई अन्य तरह के मांस के साथ आता है। चिकन कोरमा बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
चार मीनार मुख्य रूप से मटन बिरयानी का एक बहुत ही स्वादिष्ट रूप है, जिसे केसर के दूध में रसीले मैरिनेटेड मटन के साथ पकाया जाता है। चार मीनार बिरयानी की खास बात यह है कि इसे कई तरह की सब्जियों, मसालों और जड़ी-बूटियाँ के स्वाद के साथ धीमी आंच में तब तक पकाया जाता है, जब तक मांस पूरी तरह से टूटने योग्य और रसीला न हो जाए। साथ ही चांवल, मांस, प्याज, मसाले, दही और दूध की कई परतें होती है, जो मुह में हर निवाले को नए स्वाद से भर देती हैं। चार मीनार बिरयानी आपके dinner recipes in hindi में जोड़ने का एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।
बाज़रा कम वसा और उच्च फाइबर वाले अनाज के अंतर्गत आता है, बाज़रे की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे मुख्यतः सर्दियों के दौरान खाने पर ही प्राथमिकता दी जाती है। बनाने में बहुत ही आसान यह रोटी, साग या किसी भारतीय करी के साथ जाकर स्वाद को दुगुना करने का काम करती है। बाज़रे की रोटी के स्वाद को अधिक बढ़ाने के लिए इसे चूल्हे पर पकाना हमेशा ही एक बेहतर विकल्प माना जाता है। बाज़रे की रोटी बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
मिस्सी रोटी चने के आटे से बनी एक पंजाबी डिश है, जिसे सर्दियों के दौरान तन्दूर या चूल्हे पर पकाया जाता है। घी में लबालब डूबी हुई यह रोटी सर्दियों के दौरान खाए जाने वाले साग और घरों में बनने वाली किसी भी मसालेदार सब्जी के स्वाद को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही घर में बड़ो से लेकर बच्चों तक सबको बहुत पसंद आती है। मिस्सी रोटी बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
गेंहू के आटे से बना हलवा प्राचीन रूप से प्रचलित रेसिपी है, जिसे गुरुद्वारा में कड़ा प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। सर्दियों के दौरान होने वाले वायरल बीमारीयों को कम करने और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए इसे गुड़ और सौंठ के प्रयोग के साथ मिलकर बनाया गया है। जो न केवल बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करेगा अपने मीठे स्वाद के साथ आपका दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुड़ सौंठ हलवा बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
बहुत ही कम समय में तैयार होने वाली यह झटपट रेसिपी, अपने स्वस्थय वर्धक और स्वादिष्ट गुणों के साथ निश्चित रूप से जीवन में एक बार ट्राई करने वाली रेसिपीज के अंतर्गत आती है, जिसमें सोया और मैथी का जायका एक सामान्य नान से अलग जायका ही नहीं देता बल्की इसे अधिक पोष्टिक और स्वादिष्ट बनाने का काम भी करता है।
आयुर्वेद के अनुसार गोंद हमारे शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में एक महत्पूर्ण भूमिका निभाता है, सुबह नाश्ते में खाया गया इसका केवल एक लड्डू ही शरीर को दिन भर में तरोताजा और उर्जावान रखने में मदद करता है। गोंद में विटामिन डी कि भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, अतः यह जोड़ों में हो रहे दर्द को क्रम करने का भी एक रामबाण उपाय है। gond ke laddoo बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
बेसन का हलवा एक भारतीय मिठाई है, जिसे अक्सर खाने के बाद परोसा जाता है। बेसन का हलवा बनाते हुए आपको कड़ी मेहनत लग सकती है, लेकिन इसका स्वाद आपकी मेहनत को पूरी तरह से उचित ठहराता है। घर में किसी भी छोटे बड़े कार्यक्रम के लिए सूखे मेवों और केसर के स्वाद के साथ बेसन का हलवा बहुत ही कम समय में बनकर तैयार होने वाली डिश है। आपके मेहमानों को यह जरूर पसंद आएगी। बेसन का हलवा बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
हल्के क्रीमी स्वाद और तरह-तरह के मसालों से भरी यह डिश, चिकन करी की प्रमाणिकता को बनाए हुए है। साथ ही इस डिश से आने वाली भीनी-भीनी महक भरे हुए पेट में भी अपनी जगह आसानी से बना लेती है। ग्रेवी मुर्ग करी को कई मसालों के साथ हल्की आंच पर पकाया जाता है, जिसका लुफ्त आप कई अलग-अलग प्रकार की नान के साथ उठा सकते हैं। इसे winter season recipes in hindi की सूची में शामिल करना न भूलें।
अक्सर सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए हम कुछ भी तला भुना खाने लगते हैं, जो हमारे शरीर की सुचारू रूप से चलने वाली प्रक्रिया पर अपना असर डालता है।
मैथी सर्दियों के दौरान पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने और कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए जानी जाती है। इतना ही नहीं ब्लकि सर्दियों में अक्सर होने वाले जोड़ों के दर्द का इलाज भी आप इस हरे पत्तेदार सब्जी से पा सकते हैं। मेथी के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसे पनीर या आलू के साथ बनाकर परोस सकते हैं। मेथी पनीर की रेसिपी आप यहां देख सकते हैं।
चिकन मंचूरियन भारतीय और चायनीज स्वाद का एक स्वादिष्ट मिश्रण है, जिसे आमतौर पर नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ परोसा जाता है। अपने मीठे और तीखे स्वाद के परफेक्ट मिश्रण के साथ यह ड्राई और ग्रेवी दोनों रूपों में आता है, जो शाम की छोटी भूख से लेकर रात के मेन्यू में पूरी तरह से फिट बैठता है।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हम दिन में कई बार चाय पीते हैं। लेकिन यह एक स्वास्थ्य वर्धक पेय बनता है जब इसमें चीनी का प्रयोग न किया गया हो, या केवल बहुत कम मात्रा में हुआ हो। चीनी के स्वस्थ विस्थापन की बात की जाए तो गुड़ से बेहतर खाद्य और क्या हो सकता है। शरीर में गर्मी पैदा करने, खून को साफ करने और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने वाला गुड़ चाय को एक बेहतर पेय बनाता है। साथ ही sardi ke pakwan के अंतर्गत आने वाला यह एक स्वादिष्ट और पोषण से युक्त पेय है। गुड़ वाली चाय बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

मेथी के गुणों की व्याख्या हम ऊपर कर चुके हैं। मेथी एक हरे पत्तेदार साग के रूप में आती है, जिसे साग, आलू मेथी, पनीर मेथी, मेथी परांठा और मेथी की पूरी जैसी कई रेसिपीज के स्वाद और पोषण को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है। सर्दियों में स्वाद और सेहत दोनों को साथ में जोड़े रखने के लिए मेथी से बनी यह पूरियां आपकी winter season recipes in hindi की लिस्ट में जुड़ने का एक अच्छा विकल्प हो सकती है। मेथी की पूरी बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
सरसों का साग और मक्के की रोटी सर्दियों के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और पसंद किए जाने वाले भोजन के अंतर्गत आते हैं। सरसों की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण यह सर्दियों में शरीर के लिए वरदान माना जाता है। सरसों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने, शरीर को गर्मी देने और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल जैसे कार्यो में आपकी मुख्य रूप से सहायता करता है। बिना घी के प्रयोग से बना हुआ सरसों का साग सेहत के लिए अधिक फायदों से भरा कहा जा सकता है। बिना घी का सरसों का साग बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।
आप भी हमारे साथ अपने पसंदीदा sardi ke pakwan नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं। साथ ही स्वादिष्ट पकवान और भोजन से जुड़ी चटपटी खबरों के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ। साथ ही
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)