होम / रेसपीज़ / गुड़ सौंठ हलवा

Photo of Gud saunth halwa by Neeru Goyal at BetterButter
3078
1
0.0(0)
0

गुड़ सौंठ हलवा

Jul-04-2018
Neeru Goyal
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

गुड़ सौंठ हलवा रेसपी के बारे में

गेहूं के आटे का हलवा बहुत प्राचीन प्रचलित रेसिपी है।गुरुद्वारे में कड़ा प्रसाद के रूप में भी सबको बांटा जाता है।इसको गुड़ अजवाइन और सौंठ यानि कि सूखा अदरक का पाउडर मिलाकर मैंने बनाया है जो कि सर्दियों में खाने के लिए अतिउत्तम है।जच्चा को भी देने के लिए श्रेष्ठ है।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • स्टर फ्राई
  • भूनना
  • बेसिक रेसिपी
  • लैक्टोस रहित

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 200 ग्राम गेहूं का आटा
  2. 150 ग्राम गुड़
  3. 600 मिलीलीटर पानी
  4. 3 बड़े चम्मच देसी घी
  5. 1 छोटी चम्मच सौंठ
  6. 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन
  7. 3 बड़े चम्मच सूखे मेवे जैसे बादाम काजू और पिस्ता

निर्देश

  1. एक कड़ाई को मध्यम आंच पर रखें।
  2. इसमे अजवाइन डालें।
  3. इसमे घी पिघलाएं।
  4. अब आटे को डालकर सुनहरा होने तक भूने।
  5. इसमें पिसा हुआ गुड़ और पानी डालकर चलायें।
  6. गाढ़ा होने तक अच्छी तरह चलाते रहें।
  7. अब सौंठ डालकर अच्छी तरह भूनें।
  8. आँच से उतार लें।
  9. कटे हुए सूखे मेवे डालकर गरमा गरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर