Search

Home / ट्रेंडिंग / Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding : मेहमानों को परोसे जाएंगे राजशाही पकवान

Fotojet (43)

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding : मेहमानों को परोसे जाएंगे राजशाही पकवान

Sonali Bhadula | दिसम्बर 9, 2021

हमारे देश में होने वाली शादियों की धूमधाम कभी भी किसी त्योहार से कम नहीं रही है। फिर अगर बात किसी चहीते बॉलीवुड सितारों की जोड़ी की हो, तो यह जश्न पूरा देश मिलकर मनाता है। या यूं कहें कि लोग अपनी शादियों से ज्यादा खुश अपने पसंदीदा फिल्मी जोड़ी की शादी के दौरान नजर आते हैं, या उसके लिए अधिक उत्साहित होते हैं।
खबरों की माने तो आजकल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं, जिसकी एक झलक पाने का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहें हैं। सूत्रों के अनुसार उत्सव राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर के भव्य सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शुरू हो चुके हैं, जहां 9 दिसंबर तक दोंनो के बंधन में बंधने के कयास लगाए जा रहे हैं। समारोह परिवार के खाश सदस्यों के बीच एक गोपनिय रूप से तय होना निर्धारित किया गया है, जिसमें किसी भी सदस्य का मोबाइल फोन और कैमरा जैसे उपकरणों को ले जाना पूर्ण रूप से वर्जित है।

कहा जाता है कि किसी भी शादी को यादगार बनाने के लिए उसका खाना एक मुख्य भूमिका निभाता है, लोग अक्सर शादी के अगले ही दिन शादी के सभी तामझाम भूलकर अपने दैनिक जीवन में आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन एक चीज जो उन्हें हमेशा याद रहती है, वह है शादी का खाना। जो उन्हें किसी भी जगह का खाना अच्छा या बुरा लगने पर, भूख लगने पर और यहां तक कि किसी और की शादी में शामिल होने पर याद आ सकता है। खबरों के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का पूरा मेन्यू स्वदेशी व्यंजनों पर ही आधारित होने वाला है, जो कि राजस्थानी व्यंजन, ट्रेडिशनल डिशेज, पंजाबी खाना और नॉर्थ इंडियन फूड का एक जायकेदार स्वाद देगा। आइए एक नजर मेन्यू पर डाल लेते हैं।

1.राजस्थानी व्यंजन

शादी अगर राजस्थान में हो और शादी के मेन्यू में राजस्थानी व्यंजन न हो तो यह बात हजम करने योग्य नहीं हो सकती है। राजस्थान हमेशा से ही एक शाही राज घराना रहा है, जहाँ के कई व्यंजनों ने अपनी कला और अपने स्वाद के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। विक्की और कैट ने कबाब और पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला भी चुनी है। मांसाहारी भोजन पसंद करने वालों के लिए लाल मान से लेकर प्रसिद्ध दाल बाटी चूरमा तक; सेलिब्रिटी जोड़े के पास अलग-अलग दाल के साथ पकाई गई लगभग 15 प्रकार की दालें हैं। आप भी अपनी शादी में राजस्थानी खाना चुन सकते हैं। यह न केवल आपके मेन्यू को विविध बनाएगा बल्की आपके शादी के मेन्यू को एक राजशाही अंदाज देने में भी आपकी मद्द करेगा।

2.पांच मंजिला केक

शादी का केक शादी के महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है, विक्की और कैट ने अपने खास दिन को और अधिक खास बनाने के लिए नीले और सफेद रंग के 5 मंजिला केक को चुना है, जिसे विशेष रूप से एक इतालवी शेफ द्वारा क्यूरेट किया गया है। केक निश्चित रूप से शादी की थीम के अनुसार बनाया हुआ लग रहा है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि शादी के दिन खाया जाने वाला यह केक पहले कभी न खाए जाने वाले केक में से एक हो। आप भी अपनी शादी के दिन के लिए एक विशेष प्रकार के केक के साथ जा सकते हैं, यह केक आपकी शादी की थीम के साथ-साथ आपके और आपके साथी के पसंदीदा फ्लेवर से बना हुआ हो सकता है।

3.उत्तर भारतीय व्यंजन

कई अलग-अलग प्रकार की ग्रेवी में डूबे हुए मांस से लेकर पंजाबी चोले भटूरे तक आपको इस शादी में बहुत कुछ देखने को मिल सकता है। यह पूरी तरह से ट्रेडिशनल डिशेज का एक पिटारा होगा जो राजस्थानी डिश के साथ-साथ पंजाबी खाना पसन्द करने वाले लोगों के लिए पूरी तरह से रोमांचक होगा। ट्रेडिशनल डिश थीम पर बनाया गया यह मेन्यू कई सारे वेज और नॉन वेज व्यंजनों का फ्यूजन होने वाला है। जिसका आप निश्चित रूप से अपनी शादी में प्रयोग कर अपने शादी के मेन्यू को खास बना सकते हैं।

4. स्ट्रीट फूड कॉर्नर

स्ट्रीट फूड की तुलना किसी भी अन्य प्रकार के स्वाद के साथ नहीं की जा सकती है। गोलगप्पो के स्टॉल से लेकर पान के स्वाद तक इस शादी में हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े व्यंजन को जगह दी गई है। विक्की और कैटरीना की शादी अपने आप में कई भारतीय भोजन का एक स्वादिष्ट फ्यूजन का पिटारा लेकर आने वाली है, जो शादियों में कम हो रहे भारतीय ट्रेडिशनल डिशेज को बढ़ावा देगा। आप भी अपने मनपसंद स्ट्रीट फूड को अपनी शादी के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

आपके द्वारा शादियों में खाए गए अब तक के सबसे स्वादिष्ट पकवान की कहानी आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही कैट और विक्की की शादी के मेन्यू से अपनी मनपसंद डिश हमें लिखना न भूलें।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *