Search

Home / News Stories / मालदीव पहुंचे अर्जुन और मलाइका ने उठाया आइसक्रीम का लुफ्त

Fotojet (42)

मालदीव पहुंचे अर्जुन और मलाइका ने उठाया आइसक्रीम का लुफ्त

Sonali Bhadula | दिसम्बर 8, 2021

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में मालदीव में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। अक्सर फिल्मी सितारे अपने व्यस्त दिनचर्या के कारण अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन सिर्फ कुछ ही दिन की छुट्टी मिलने पर भी वह मालदीव की ओर अपना रुख कर लेते हैं। मालदीव चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ एक छोटा सा द्वीप है, जो अपने आरामदायक वातावरण और वहाँ के स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने मालदीव के सुन्दर दृश्यों से लेकर वहाँ के स्वादिष्ट भोजन की कुछ तस्वीरें अपने-अपने अकाउंट पर साझा की जिन्हें देखकर जीवन में एक बार मालदीव जाने का मन आपका जरूर कर सकता है।

https://www.instagram.com/reel/CXMFObsjCTh/?utm_source=ig_web_copy_link

खैर सभी फोटो और वीडियो अपने आप में काफी सुन्दर थी लेकिन एक रील जिसने सबसे ज़्यादा अपनी ओर हमारा ध्यान आकर्षित किया, वह थी आइस क्रीम का आनंद लेते हुए अर्जुन कपूर की। जिसमें वह एक आइसक्रीम कोन पकड़े हुए और दावत का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आइसक्रीम, यू स्क्रीम !!! मैंने कई फिल्मों में आइसक्रीम ट्रक देखे हैं, लेकिन वास्तव में कभी एक से आइसक्रीम नहीं ली।” आइसक्रीम से पहले, अर्जुन ने एक स्वादिष्ट नाश्ता का भी लुफ्त उठाया था, जो ब्रेड के ऊपर एवोकाडो और पके हुए अंडे के साथ बनाया गया था। इसके साथ ही मलाइका ने भी एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें अर्जुन को पके हुए अंडे और टोस्ट का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, “डीएनडी… मैन एट वर्क।”

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *