Search

Home / health / Bamboo Benefits in Hindi: आपको नहीं पता होगा बांस के 7 बेहतरीन फायदे और उपयोग!

Bamboo Benefits

Bamboo Benefits in Hindi: आपको नहीं पता होगा बांस के 7 बेहतरीन फायदे और उपयोग!

Marketing Team | फ़रवरी 16, 2023

आप लोगों में से लगभग सभी ने बांस का नाम तो सुना ही होगा। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि बांस को खाया भी जाता है। आप जो लंबे-लंबे बांस देखते हैं, उन बांस के औषधीय गुण अनगिनत हैं, जिनसे कई लोग अनजान हैं। शायद आप सोच रहे होंगे, इतने सख्त बांस का इस्तेमाल स्वस्थ रहने के लिए कैसे किया जा सकता है।

Bamboo Benefits

असल में बांस का सख्त भाग नहीं, बल्कि इसकी कोंपलों का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। सदियों से औषधि के रूप में इसे इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह कैसे फायदेमंद होता है, इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में बांस के फायदे के बारे में बताने जा रहे है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि बांस का क्या लाभ है? बांस कैसे खाया जाता है? बांस की पत्ती पीने से क्या होता है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आए है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है बांस के फायदे, उपयोग के बारे में।

 

बांस के फायदे (Benefits of Bamboo Shoots in Hindi)

यहां जानिए बांस के फायदे और इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

1.  मुंह के छालों से दिलाए राहत:

अगर पौष्टिकता की कमी या किसी बीमारी के कारण मुँह के छालो से परेशान हैं तो बांस के पेस्ट का इस तरह से इलाज करने पर लाभ मिलता है। वंशलोचन को शहद में मिलाकर मुंह में लेप करने से मुंह के छाले मिटते हैं।

2. डायबिटीज के लिए:

बांस खाने के फायदे में डायबिटीज नियंत्रण भी शामिल है। एक अध्ययनों से यह पता चलता है कि बांस में मौजूद घुलनशील डाइटरी फाइबर मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। साथ ही फाइबर शरीर में कार्बोहाइड्रेट के ब्रेकडाउन और शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

3. शरीर को देता है ठंडक:

शरीर को अंदर से ठंडा और शीतल करने के लिए भी बांस मदद कर सकता है। दरअसल, बांस में कूलिंग इफेक्ट होता है, जो बॉडी को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही इस कूलिंग इफ़ेक्ट को त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

4. भूख बढ़ाने में फायदेमंद है बांस:

कई बार पाचन से जुड़ी समस्याओं या जी मचलाने या उल्टी आने की वजह से कई लोगों को भूख कम लगती है। साथ ही अगर ताज़ा बांस के कोपलों का सेवन किया जाए तो यह भूख बढ़ाने में आपको मदद कर सकता है। साथ ही बांस का स्वाद हल्का मीठा होता है। और इसकी बनावट कुरकुरी होती है। साथ ही बांस में सोलुलोज की सांद्रता बहुत अधिक होती है। जो भूख बढ़ाने, उत्तेजित करने, कब्ज़ को रोकने और पाचन में जल्दी से सुधार करता है।

5. इम्यूनिटी को करता है मजबूत:

बांस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स का स्टोर हाउस होने की वजह से बांस की कोपलों इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होता है। साथ ही अक्सर मानसून और सर्दियों के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी होने की वजह से कई सारी बीमारियों घेरने लगती है। इसलिए आप चाहें तो इससे बचने के लिए बांस का सेवन कर सकते है।

6. पाइल्स के लिए बांस का उपयोग:

पाइल्स की समस्या को दूर करने में बांस का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो बवासीर की समस्या से कुछ हद तक राहत दिला सकता है। इसी वजह से बांस को पाइल्स का घरेलू इलाज माना जाता है।

7. अल्सर के इलाज में बांस खाने के फायदे:

एक रिसर्च में यह पाया गया है कि बांस में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी अल्सर गुण होते हैं। ये दोनों ही प्रभाव पेट के अल्सर से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए बांस के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं या फिर बांस की कोंपलों की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

 

बांस के पौष्टिक तत्व (Bamboo Shoots Nutritional Value in Hindi)

बंबू में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं, यह जानकारी हम टेबल के माध्यम से नीचे दे रहे हैं।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

  • पानी- 91.9g
  • एनर्जी- 41kcal
  • प्रोटीन- 1.68g
  • लिपिड(फैट)- 2.93g
  • कार्बोहाइड्रेट- 3.13g
  • फाइबर- 1.4g
  • शुगर- 1.84g
  • कैल्शियम- 8mg
  • आयरन- 0.31mg
  • मैग्नीशियम- 4mg
  • फास्फोरस- 25 mg
  • पोटेशियम- 78mg
  • सोडियम- 16mg
  • जिंक- 0.63mg
  • कॉपर- 0.111mg
  • सेलेनियम- 0.5µg
  • विटामिन सी- 1mg
  • थायमिन- 0.024mg
  • राइबोफ्लेविन- 0.026mg
  • नियासिन- 0.136mg
  • विटामिन बी-6- 0.148mg
  • फोलेट (टोटल)- 3µg
  • फोलेट (फूड)- 3µg
  • फोलेट (डीएफई)- 3µg
  • क्लोरीन- 0.2mg
  • विटामिन ए- 12µg
  • रेटिनॉल- 10µg
  • कैरोटीन बीटा- 13µg
  • विटामिन ई- 0.91mg
  • विटामिन के- 2.40µg
  • फैटी एसिड्स- 0.812g
  • कोलेस्ट्रॉल- 2mg

 

बांस का उपयोग (Bamboo Uses)

बम्बू का उपयोग दैनिक जीवन में कई तरह से किया जा सकता है। विस्तार से इसके बारे में नीचे आप पढ़ सकते हैं।

 

  • बंबू शूट्स का सेवन सब्जी के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए ताजा बांस के अंकुरों को काटकर लगभग 20 मिनट तक उबालें और नरम होने के बाद सब्जी बना लें।
  • बांस का उपयोग सूप बनाकर पीने के लिए भी किया जा सकता है।
  • बांस की कोंपलों का चूर्ण बनाकर सेवन किया जा सकता है।
  • बांस की कोंपलें और पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
  • इसकी पत्तियों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा, बांस का मुरब्बा भी बनाया जाता है।
  • बांस की कोपलों का अचार भी बनता है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस लेख के माध्यम से आप तो जान ही गए होंगे कि बांस आपके लिए कितना फायदेमंद है। साथ ही बांस की कोपलों के फायदे के बारे में यहां हमने पूरी जानकारी दे दी है और बांस का उपयोग किस तरीके से करना है। इसके बारे में भी इस लेख में पूरे विस्तार से बता दिया है। इसलिए आज से ही अपने आहार में बांस की कोपलों को शामिल करना शुरू कर दें।

ताकि आपकी सेहत तंदुरुस्त रहे। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बंबू के फायदे और उपयोग के बारे में अच्छे से जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Raw Banana Benefits and Side Effects- कच्चे केले के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Fenugreek Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें क्यों?

Jimikand Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा जिमीकंद के 9 फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें क्यों?

Bitter Gourd Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये करेले के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें?

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *