Search

Home / Monsoon / Biscuit Ladoo Recipe: बरसात में चटपटा खाकर हो गए है बोर तो घर में बनाए बिस्कुट का लड्डू

Biscuit Ladoo Recipe in Hindi

Biscuit Ladoo Recipe: बरसात में चटपटा खाकर हो गए है बोर तो घर में बनाए बिस्कुट का लड्डू

Marketing Team | जून 2, 2023

अगर आप इस बरसात में चटपटा खाकर बोर हो गए है तो आप कुछ मीठा ट्राई कर सकते है। इस बारिश के मौसम में हम आपको कई तरह की रेसिपी तो बनाना सिखा ही चुके है। लेकिन, ये तो हो गए घर के बड़े-बड़े लोगों के लिए। बच्चों को ये खास पसंद नहीं आते। इसलिए वो बाहर की दुकानों पर लेने भागते है। लेकिन, परेशान मत होइए आज हम आपको बच्चों के लिए एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो वो खाएंगे तो खाते रह जाएंगे और बाहर की दुकानों पर तो बिल्कुल भी नहीं भागेंगे।

 

Biscuit Ladoo Recipe

 

तो चलिए, ज्यादा सस्पेंस नहीं बढ़ाते है। सीधा पॉइंट पर आते है और आपको रेसिपी का नाम बताते है। उस रेसिपी का नाम बिस्कुट लड्डू है। जी हां, आटे और बेसन के लड्डू तो आपने बहुत बार सुने होंगे। लेकिन इस बिस्कुट लड्डू की रेसिपी को कुक विथ पारूल द्वारा यूट्यूब पर शेयर की गई है, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए जानते है बिस्कुट लड्डू की रेसिपी के बारे में।

 

 

यहां वीडियो देखें:

 

 

बिस्कुट के लड्डू कैसे बनाएं:

सामग्री:

  • मैरी बिस्किट – 16 पीसी
  • मक्खन – 1/2 टेबल स्पून
  • सूखा नारियल – 5 बड़े चम्मच
  • इमली पाउडर-  1/4
  • गाढ़ा दूध – 7 बड़े चम्मच
  • चॉकलेट सिरप – 2 बड़े चम्मच
  • कोको पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

बिस्कुट लड्डू बनाने की विधि:

  • लाजवाब चॉकलेट बिस्किट लड्डू बनाने के लिए एक ग्राइंडिंग जार लें।
  • अब सभी बिस्किट तोड़ कर ग्राइंडिंग जार में डाल कर महीन पाउडर बना लें।
  • अब बिस्किट पाउडर को छलनी की सहायता से किसी प्याले में निकाल लीजिए।
  • अब 1/2 टेबल-स्पून मक्खन और 2 टेबल-स्पून चोको पाउडर डालें।
  • अब इसमें 6-7 टेबल-स्पून कंडेंस्ड मिल्क (आवश्यकतानुसार) डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें 1 टेबल स्पून कोको पाउडर डाल कर सभी चीजों को फिर से अच्छी तरह मिला कर हल्का नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
  • अब एक बाउल लें और उसमें 4 टेबल स्पून सूखा नारियल, 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर डालें।
  • अब 1 टेबल स्पून कंडेंस्ड मिल्क डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब आटे का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे निम्न चित्र की तरह चपटा करें।
  • अब आटे के ऊपर फिलिंग का एक छोटा सा हिस्सा रखें।
  • अब इसे चारों तरफ से बंद करके गोल लड्डू बना लें।
  • अब वही स्टेप फॉलो करें और बचे हुए आटे से लड्डू तैयार कर लें।
  • अब आपका परफेक्ट बिस्किट लड्डू पूरी तरह से तैयार है, और आप इनका आनंद ले सकते है।

 

 

 

 

अगर आप इस बरसात में चटपटा खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में बिस्कुट का लड्डू बनाकर खा सकते है। क्योंकि ये बिस्कुट लड्डू बच्चों को बहुत पसंद आता है। साथ ही इस बिस्कुट लड्डू को अपने घर में आसानी से बना सकते है। इसलिए आज ही अपने किचन में इस लड्डू को जरूर बनाने की कोशिश करें। साथ ही ये लेख आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस बारिश में बिस्कुट लड्डू का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

रणवीर ब्रार की इस विधि से बनाइए बूंदी के लड्डू! बनेंगे हलवाइयों से भी बेहतरीन

अब मिठाई बताएगी आपका व्यक्तित्व, जानिए अपनी राशि के हिसाब से

देखें कैसे ₹20 लाख लीटर में तैयार हो रहा है आपकी मिठाई का स्वाद बढ़ाने वाला गुलाब जल

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

16 हज़ार रुपये किलो में बिक रही मिठाई ने सोने को दी कड़ी टक्कर

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *