Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Ranveer Brar Boondi Laddu: रणवीर ब्रार की इस विधि से बनाएं बूंदी के लड्डू! बनेंगे हलवाइयों से भी बेहतरीन

Ranveer Brar Boondi Laddu

Ranveer Brar Boondi Laddu: रणवीर ब्रार की इस विधि से बनाएं बूंदी के लड्डू! बनेंगे हलवाइयों से भी बेहतरीन

Himanshu Pareek | मई 9, 2023

भारत में अभी त्यौहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कुछ मीठा खाने का मन करना लाज़िमी है। इस बात को मशहूर शेफ रणवीर ब्रार भी अच्छे से समझते हैं, और शायद इसीलिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी शेयर की। बूंदी के लड्डू बनाने की ये रेसिपी बनाने में जितनी आसान लग रही है, इसका टेस्ट भी उतना ही बेहतरीन लग रहा है। तो आइए जानते हैं रणवीर ब्रार की बूंदी के लड्डू तैयार करने की रेसिपी को विस्तार से। 

बूंदी के लड्डू बनाने की सामग्री:

रणबीर ब्रार की रेसिपी के अनुसार बूंदी के लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए:- 

  • दो कटोरी बेसन
  • आधा चम्मच पीला रंग
  • घी
  • आधा किलो चीनी
  • आधा लीटर पानी
  • 3 हरी इलायची
  • काली मिर्च
  • चुटकी भर केसर
  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • आधा कप केस्टर शुगर (बूरा)
  • चांदी का वर्क

बूंदी के लड्डू बनाने की रणवीर ब्रार की रेसिपी

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से बूंदी के लड्डू तैयार करें-: 

 

  • सबसे पहले एक कटोरे में बेसन और पीले रंग को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसमें पानी मिलाएं।
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसके बाद एक जालीदार चम्मच लें और उसपर बेसन का घोल डालकर उसे घी की कढ़ाही पर रखें। चम्मच में से बेसन का घोल नीचे कढ़ाही में गिराते हुए बूंदी तैयार करें। 
  • बूंदी को सुनहरा होने तक अच्छे से तले।
  • अब चाशनी तैयार करने के लिए एक कड़ाही में बराबर मात्रा में चीनी और पानी लीजिये।
  • इस मिश्रण को पूरी तरह से अच्छे से पिघलने दें। अब चाशनी में इलायची, काली मिर्च और केसर मिला देवें।
  • इसके बाद इस चाशनी में जरा सा नींबू का रस भी डाल दें, जिससे किसी भी प्रकार की अशुद्धि चाशनी में से हट जाएगी।
  • अब चाशनी को ठंडा होने दें।
  • बूंदी को इस चाशनी में डुबो दें।
  • इसके बाद चाशनी में डूबी हुई बूंदी को बाहर निकालें और हाथ से हल्का मैश करें।
  • अब इसमें अच्छे से बूरा मिला दें।
  • इस तैयार मिश्रण को अपने हाथों से लड्डू का आकार दें।
  • लड्डू तैयार होने के बाद उन्हें चांदी के वर्क के साथ सजाएं और आनंद उठाएं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

ट्राई कीजिए BetterButter स्पेशल लड्डू रेसिपीज़!

 

शेयर कीजिए ये रेसिपी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज और नई-नई जानकारी के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Biscuit Ladoo Recipe: बरसात में चटपटा खाकर हो गए है बोर तो घर में बनाए बिस्कुट का लड्डू

Ranveer Brars Mutton Kofta Curry: डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Kaju Matar Makhana Recipe: डिनर में बनाएं काजू मटर मखाना की रेसिपी, खाने में है टेस्टी

Parwal ki Mithai Recipe: फेस्टिव सीजन में बनाएं स्पेशल परवल की मिठाई, जानें आसान रेसिपी

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *