कुछ रेसिपीज ऐसी होती है, जो मटर के बिना अधूरी है। फिर चाहे हम बात करें मटर पनीर की या पुलाव की या फिर वेज बिरयानी की। साथ ही इन व्यंजनों का टेस्ट बढ़ाने के लिए हरी मटर की जरूरत भी पड़ती है। साथ ही इनका स्वाद भी लाजवाब होता है। हालांकि मटर का इस्तेमाल कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में भी किया जाता है। सच तो यह भी है कि मटर सभी लोगों को पसंद होता है, और लोग इसे बहुत चाव से खाते भी है। साथ ही मटर से सिर्फ सब्जी ही नहीं बनाई जाती है, बल्कि मटर का सेवन दाल, परांठे आदि अन्य आहार में भी किया जाता है।
इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में मटर के फायदे और उपयोग के बारे में पूरे विस्तार से बताने वाले है। साथ ही कई लोगों के मन में सवाल रहता है, कि हरी मटर खाने से क्या फायदा होता है? मटर खाने से कौन सी बीमारी होती है और क्या हरी मटर खाने से शुगर बढ़ता है?जैसे सवालों के ही जवाब देने इस ब्लॉग में हम आये है। तो चलिए बिना देर किए जानते है, सबसे पहले हरी मटर के फायदे और नुकसान के बारे में।
Table of Contents
हरी मटर में पाए जाने वाले अनगिनत आयुर्वेदिक गुणों के कारण ही मटर के फायदे भी कई हैं। इसलिए सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तो आइए, जानते है मटर के फायदों के बारे में विस्तार से।
मटर में एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ एंटी-हाइपर ग्लाइसेमिक (ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाले) प्रभाव पाए जाते हैं। इस कारण ऐसा कहा जाता है कि हरी मटर के खाने से आप ब्लड शुगर लेवल की मात्रा को नियंत्रित कर सकते है।
मटर में ल्यूटिन और जेक्सैथीन नाम के दो खास तत्व पाए जाते हैं। क्योंकि ये दोनों तत्व आंखों के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। इनका इस्तेमाल आंखों से संबंधित कई परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। इसलिए माना जा सकता है कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में हरी मटर खाने के लाभ मिल सकते हैं। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार कारकों से बचाव करने में भी यह मददगार साबित होता है।
मटर खाने के फायदे में वजन घटाना भी शामिल है। कारण यह है, कि इसमें काफी प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए, इसके उपयोग से पेट जल्दी भरता है और जल्दी भूख का एहसास भी नहीं होता। इस तरह इसका इस्तेमाल आपको मोटापे से छुटकारा पाने में मददगार साबित हो सकता है।
घाव को सुखाने के लिए भी मटर का इस्तेमाल बहुत लाभ पहुंचाता है। आप मटर मसूर, गेहूं तथा हरेणु (छोटी मटर) को बराबर-बराबर मात्रा में मिला लें। इसे पीस लें, और लेप के रूप में घाव पर लगाएं। इससे आराम मिल जाएगा।
मटर में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड के साथ-साथ कई विटामिन और पोषक तत्व में पाए जाते हैं, जो एक गर्भवती महिला के लिए बेहद आवश्यक माने जाते हैं। इस कारण ऐसा माना जा सकता है कि गर्भावस्था में हरी मटर खाने के लाभ बहुत ज्यादा होते हैं।
मटर में एंटी कैंसर गुण पाए जाने के कारण यह कैंसर में भी लाभदायक होती है। एक रिसर्च के अनुसार इसमें ऐसे पोषक तत्त्व पाए जाते है जो कि कैंसर के लक्षणों को कम करने में सहयोगी होता है।
कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक के साथ-साथ मटर में विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाए जाते है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सभी पोषक तत्व हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनकी कमी होने पर हड्डियों से संबंधित समास्याएं (जैसे:- ऑस्टियोपोरोसिस) इंसान को घेरने लगती हैं। इस लिहाज से ऐसा कहा जा सकता है कि मटर का उपयोग हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
रिसर्च के मुताबिक, मटर में कई खास तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय संबंधी विकारों को दूर करने में सक्षम होते हैं। साथ ही, उनमें खून को साफ करने का भी अद्भुत गुण पाया जाता है। इस कारण ऐसा माना जा सकता है, कि मटर के लाभ में दिल से संबंधित बीमारियों को नियंत्रित करना भी शामिल है।
मटर खाने के फायदे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी शामिल है। दरअसल, मटर में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है, कि मैग्नीशियम शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है। इस कारण ऐसा माना जा सकता है, कि इसका नियमित इस्तेमाल रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
इस लेख में हमने मटर के फायदे के बारे में जानकारियां दे दी है, अब हम आपको मटर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देंगे।
पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम
अब मटर के उपयोग की बात करें तो इन्हें हम कुछ बिन्दुओं के माध्यम से समझ सकते है।
मटर के नुकसान की बात करें तो इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं हैं, लेकिन फिर भी कुछ बिन्दुओं के माध्यम से इससे संबंधित आम धारणा को समझा जा सकता है।
प्रिय पाठकों हमने इस ब्लॉग में मटर के फायदे उपयोग और नुकसान के बारे में लगभग सभी जानकारियां दे दी है। साथ ही हमने इस लेख में मटर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में भी जानकारियां दी है। साथ ही सूखे मटर के फायदे भी अनगिनत है। और अगर आप भी मटर को अपने आहार में शामिल करने का मन बना रहे हैं, तो जरूरी होगा कि इस आर्टिकल में दी गई इससे संबंधित सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जरूर पढ़ें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करें। इसके अलावा आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान
Lemon Grass Benefits: लेमन ग्रास के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?
Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका
Dragon Fruit Benefits: ड्रैगन फ्रूट के अनगिनत फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें यहां
Punjabi Style Tinda Recipe: टिंडा देखकर मुंह बनाने वाले उंगलियां चाटकर खाएंगे ये सब्ज़ी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)