Search

Home / health / Healthy Drink: गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं ये 4 चीजें, मिलेंगे 5 गज़ब के फायदे

Healthy Drink: गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं ये 4 चीजें, मिलेंगे 5 गज़ब के फायदे

Marketing Team | जून 9, 2023

आमतौर पर रसोई में ऐसी कई चीजें मौजूद होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। जैसे- लौंग, दालचीनी, जीरा और धनिया का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही किया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते है, कि इन चीजों को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

 

Healthy Drink

 

साथ ही इन चीजों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद भी करते है। इसलिए बरसात के मौसम में संक्रमण का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखने की भी जरूरत होती है। इसलिए अगर आप धनिया, लौंग, दालचीनी और जीरा को मिलाकर काढ़ा बनाते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। तो चलिए जानते है आज हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।

ड्रिंक्स बनाने के लिए कैसे करें लौंग, दालचीनी, जीरा और धनिया का इस्तेमाल:

1. इम्यूनिटी होगा मजबूत:

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप इस देसी ड्रिंक का सेवन कर सकते है। दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया वाले गर्म पानी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते है।

2. कम होगा मोटापा:

अगर आप वजन को कम करने की सोच रहे हैं, तो आप रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया वाला गर्म पानी पीने से बॉडी के फैट को पिघलाने में मदद मिल सकती है।

3. सर्दी-खासी से मिलेगा राहत:

बरसात के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या एक आम समस्याओं में से एक है। अगर आप इस समस्या से दूर रहना चाहते हैं, तो आप रोजाना दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया से बने काढ़े का सेवन कर सकते है।

4. बॉडी को करेगा डिटॉक्स:

शरीर को डिटॉक्स करना भी बेहद जरूरी माना जाता है। अगर आप रोजाना दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का गर्म पानी पीते हैं, तो इससे शरीर के सारे खराब पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

5. कब्ज को करे दूर:

कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान तो रात को सोने से पहले आप दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया वाला गर्म पानी पी सकते है। इससे मल को त्याग करने में आसानी और पाचन से राहत मिल सकती है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस हेल्दी ड्रिंक को पीना शुरू करेंगे, तो निश्चित ही आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी। साथ ही इस हेल्दी ड्रिंक्स को अपने घर में असानी से बना भी सकते है। और कब्ज़ और मोटापा की समस्या को आसानी से दूर भी कर सकते है। इसके अलावा इस बरसात में सर्दी-खांसी होने पर इस हेल्दी ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते है।

साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस हेल्दी ड्रिंक को पी सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Turmeric Tea Benefits: हल्दी की चाय पीने के फायदे, नुकसान और बनाने की विधि

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fennel Benefits: सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 12 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?

Benefits of Herbal Tea: हर्बल चाय के हैं 10 गज़ब के फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Guide to Spices: मसालों के लिए गाइड के रूप में इन 6 मसालों का करें उपयोग

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

BLOG TAGS

health Monsoon

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *