Home / hindi recipe / Bajra Idli Recipe: सर्दी में बनाएं पोषण से भरपूर बाजरा इडली, जानें बनाने की आसान विधि
सर्दियों में हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर बाजरा इडली को बनाकर खाया जा सकता है। विंटर में अक्सर लोग बाजरा खिचड़ी खाना पसंद करते हैं क्योंकि बाजरा गुणों से भरपूर अनाज है। साथ ही ऐसे में आप मुंह का स्वाद बदलना चाहते हैं तो बाजरा इडली को भी ट्राई कर सकते हैं। साथ ही ये फूड डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर रहती है।
इसके अलावा बाजरा में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम, मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि हार्ट के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसलिए आज अगर अपने ब्रेकफास्ट में बदलाव कर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए बाजरा इडली एक परफेक्ट डिश हो सकती है। क्योंकि बाजारा इडली को बनाना काफी आसान है और ये ब्रेकफास्ट को भी काफी टेस्टी बना सकती है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं बाजरा इडली की रेसिपी।
सामग्री:
बाजरा- 1 कप
छाछ- 1 कप
काली मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
नमक- स्वादानुसार
प्रिय पाठकों अगर आप सर्दियों में कुछ हेल्दी खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने किचन में बाजरा इडली की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये रेसिपी अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस बाजरा इडली की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Hari Matar Idli Recipe: इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर की इडली, जानें कैसे?
Palak Idli Recipe: आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पालक इडली, बेहद हेल्दी है ये नाश्ता
Tadka Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं तड़का इडली की ये आसान रेसिपी, जानें कैसे?
Egg Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं एग इडली की ये टेस्टी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका
Beetroot Idli Recipe: हेल्दी डाइट के लिए अपने घर पर बनाएं चुकुंदर की इडली, जानें रेसिपी
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)