Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

नोज़ ब्लीडिंग से छुटकारा पाने के 5 घरेलु उपचार

नाक से खून बहना उन लोगों के लिए आम बात होती है जो कम नमी और शुष्क इलाकों में रहते हैं। पर नाक से खून बहने के और भी कई कारण हैं जैसे नाक का सुखना, नाक में जलन, एलर्जी, नाक में ऊँगली डालना, छींकना, ज़ोर से रगड़ना, किसी तरह का इन्फेक्शन इत्यादि। नाक से खून निकलता देख सभी घबरा जाते हैं पर आपको इस वजह से घबराने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं है।

इन घरेलु नुस्खों को अपनाइये और नाक से खून निकलने की समस्या से पाइये छुटकारा-

1.गोल्डनसील-


यह एक प्राकृतिक उपाय है जिसके कोई साईड इफेक्ट्स नहीं है। इसमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीमिक्राबियल गुण होते हैं जो नाक से बह रहे खून को रोकने के साथ-साथ हमेशा के लिए इस समस्या से छुटकारा भी दिलाते हैं। एक कटोरे गर्म पानी में एक छोटा चम्मच गोल्डनसील मिलाएं और उसके भाप को लें। यह नाक को ठंडा रखेगा और आराम दिलाएगा।

 

2.लाल मिर्च-


लाल मिर्च आपके परिसंचरण तंत्र से गुजरता है और रक्तचाप वाले क्षेत्र से दबाव कम कर देता है। यह रक्त के जमने में भी मदद करता है। यह नाक से बह रहे खून को रोकने का सबसे सरल और शक्तिशाली उपाय है। लाल मिर्च आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव दोनों को रोकने के लिए अच्छा है। नाक से बह रहे खून को रोकने के लिए गर्म पानी में डेढ़ चम्मच लाल मिर्च मिलाकर तुरंत पी लें।

 

3.नेटल की पत्तियां-


नेटल की पत्ती हेमीस्टैटिक एजेंट है जो आपकी नाक के लिए एक हर्बल उपचार है। आप नेटाल के पत्ते से चाय तैयार कर सकते हैं और नाक से बह रहे खून से छुटकारा पाने के लिए इसे पी भी सकते हैं। या फिर नेटल के पत्ते को गर्म पानी में पीस कर, सूती बॉल में भिंगो कर नाक में लगा सकते हैं। इसे कुछ मिनटों के लिए रखे और फिर हटा दें। यह खून बहने वाली नाक से ठीक करने में मदद करेगा।

 

4.विच हेज़ल-

इसमें ज्यादा मात्रा में टैनिन्स पाए जाते हैं। विच हेज़ल नाक से बह रहने खून को रोकने के लिए सबसे अच्छा काम करता है। विच हेज़ल के जूस में एक सूती बॉल को डालकर भिंगोएं और इसे नाक में लगाएं। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हटा दें।

 

5.पेट्रोलियम जेली-

यह एक सस्ता और आसानी से मिलने वाला पदार्थ है। यह अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। नाक के मार्ग में सूखेपन को दूर करने के लिए पेट्रोलियम जेली को अपने नाक में लगाएं। अपनी उंगली में थोड़ा सा पेट्रोलियम जेली लें और जब भी नाक में सूखापन महसूस करते हैं तो नाक पर लगाते रहें।

चित्र श्रोत: extension, drweil, peachvitamins, alvita,health