Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 अनोखे तरीके

_32_Periods

पीरियड्स का दर्द सिर्फ एक औरत ही समझ सकती है और एक औरत को तकरीबन अपनी जिंदगी में करीब २०० बार इसे सहना पड़ता है| लेकिन हर बार उतना ही दर्द, मरोड़ की समस्या और थकान महसूस होती है| कितनी ही बार ये दर्द असहनीय भी हो जाता है लेकिन बिना कुछ करे तो हल नहीं निकल सकता| तो जानिये  पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 अनोखे तरीके –

1. नमक के सेवन में कटौती

चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और ना जाने कितने ही प्रकार के नमकीन हम रोज खाते हैं पर क्या आप जानते हैं की इसमें नमक बहुत ही भारी मात्रा में होता हैं जो कि पीरियड्स के दर्द को बदतर कर देता हैं | तो हमारी सलाह ये हैं कि कम नमक का खाना खाएं|

 

2. विन्यास योग का अभ्यास करें

पीरियड्स होने से पहले कि थकावट और मरोड़ को भगाने का सबसे बेहतरीन इलाज हैं -एक्सरसाइज | अगर हमारी सलाह माने तो पीरियड्स होने से कुछ दिनों पहले से विन्यास योग का अभ्यास करना शुरू कर दे | विन्यास योग मुद्राओं कि एक श्रंखला हैं जो केवल मानसिक ही नहीं बलि शारीरिक लाभ भी पहुँचाती हैं |विन्यास योग के बारें में और जानने के लिए इस वीडियो को देखे –

 

3. लैवेंडर का प्रयोग करें

लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदे आपको एक बच्चे की तरह गहरी नींद दे सकती हैं| अगर लैवेंडर ऑयल ना हो तो लैवेंडर से लैस मोमबत्तियों या दियों को आप अपने कमरे में जला सकते हैं ताकि सारा घर इसकी खुशबू से महक जाए| लैवेंडर एक रिफ्रेशिंग खुशबू के साथ-साथ आपके मूड को भी ठीक करता है |

 

4. एक्यूप्रेशर पॉइंट्स की मदद लें

हमारे शरीर में ऐसे कई प्रेशर पॉइंट्स होते है जिन्हे सही तरीके से दबाने पर आप पीरियड्स के दर्द से निजात पा सकते हैं| इनमे से एक हैं – बिग्गर रशिंग पॉइंट – अपने पैर के अंगूठे और उसके साथ वाली ऊँगली के बीच के जगह को अपने हाथ की तर्जनी उंगली से बहुत ही आराम से दबाये | यह प्रकिया दोनों पैरों में एक साथ बार-बार दोहराएं|

 

5. नट्स और हरी सब्जियाँ खाएं

बहुत सी रिसर्च के अनुसार नट्स और हरी सब्जियाँ खाने से पीरियड्स का दर्द भी बहुत हद तक कम हो जाती है| पेट के निचले हिस्से में जो मरोड़ की शिकायत पीरियड्स के टाइम पर होती है वो ख़तम हो जाती है|

चित्र श्रोत   टुडे ऑय फाउंड आउट, पिनटेरेस्ट, होलिस्टिक ज़ोन, यू ट्यूब, न्यूट्री-नीट,वन ग्रीन प्लेनेट