मौसम कोई भी हो, हर दिन कुछ स्पेशल खाने का तो मन करता ही है। इसमें अधिकतर लोगों का तीखा और चटपटा खाने का मन करता है। यदि आप भी कुछ इसी तरह का डिनर बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जो ना केवल कम समय में बनकर तैयार हो जाती है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है।
जी हां, ऐसी ही सब्जी का नाम है आलू कुरमा। इस सब्जी को खाने के बाद बच्चे ही नहीं बड़े भी इसको चटकारे लेकर खाएंगे। इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। यदि आप सही विधि का इस्तेमाल कर इस सब्जी को बनाते हैं तो हर खाने वाला आपकी तारीफ करेगा। तो आइए जल्दी से जानते है आलू कुरमा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं आलू कुरमा की रेसिपी- How to Make Aloo Kurma Recipe
सामाग्री:
- आलू- 7 से 8
- दही- 4 टेबल स्पून
- देसी घी- 5 टेबल स्पून
- काजू- 15 से 20
- लौंग- 4 से 5
- तेज पत्ता- 1
- काली मिर्च- 8 से 10
- बड़ी इलायची- 1 से 2
- छोटी इलायची- 2 से 3
- जीरा- 1 टेबल स्पून
- दाल चीनी- 1-2 टुकड़ा
- ब्राउन प्याज- 1/2 कटोरी
- जायफल पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
- लहसुन पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- अदरक पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- रेड चिली पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- धनिया पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
आलू कुरमा बनाने का आसान तरीका:
- टेस्टी आलू कुरमा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद उनको छीलकर सभी आलुओं को दो पीस में काट कर अलग कर लें।
- अब एक पैन में तेल लेकर उसमें इन कटे हुए आलू को डालकर कुछ देर के लिए फ्राई करें।
- ध्यान रहे कि इन आलू को तब तक फ्राई करें।
- जब तक इनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- इस बीच आप दही का मिश्रण तैयार कर लें।
- इस मिश्रण में सभी सामग्री मिलाकर एक पैन में देसी घी डालकर मध्यम फ्लेम पर रखें।
- अब इसमें इलायची डाले और मिश्रण का रंग बदलने तक फ्राई करें।
- अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- अब मिश्रण में एक कप पानी डाले और धीरे-धीरे इसे चलाएं।
- इसे तब तक चलाना है जब तक कि इसका पानी सूखकर तेल अलग न हो जाए।
- अब इसमें दही का मिश्रण मिलाएं, इसे चलाएं और कुछ देर तक भूनें।
- इसके बाद काजू का पेस्ट मिलाएं और भूनें।
- इसके बाद इसमें आलू डालें, साथ में नमक, एक कप पानी, इलाइची, काली मिर्च और जायफल पाउडर को भी एड कर दें।
- अब पैन को ढक दें और गैस की आंच को धीमा कर दें।
- इसको या तो 6 से 7 मिनट तक पकाएं, या फिर आलू के पानी सोखने का इंतजार करें।
- अब इसमें नींबू का रस मिला दें।
- इसके बाद इसमें क्रीम डालकर गैस से उतार लें।
- अब आप इस टेस्टी सब्जी को रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
यदि आप लंच या डिनर में कुछ चटपटा रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में आलू कुरमा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी आलू कुरमा को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Aloo Soyabean Sabji: सावन में बिना प्याज-लहसुन-टमाटर के बनाएं आलू सोयाबीन की टेस्टी सब्जी
Aloo Chop Recipe: नाश्ते को बनाना है खास तो ट्राई करें आलू चॉप की रेसिपी, स्वाद मिलेगा भरपूर
Aloo Idli Recipe: दिन में भूख लगे तो झटपट बनाएं आलू इडली की रेसिपी, बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे
Aloo Kurkure Recipe: नाश्ते में बनाएं बच्चों के पसंदीदा आलू कुरकुरे, 10 मिनट में होगा तैयार
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

