बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर वज़न घटाने और फ़िट रहने में रूचि रखने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं। हाफ-गर्लफ्रेंड स्टार अर्जुन, किसी ज़माने में 145 kgs के हुआ करते थे और इस स्लिम और फ़िट अवतार को पाने के लिए उन्होंने एक लम्बा सफर तय किया है। अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने से पहले अर्जुन कपूर एसोसिएट डायरेक्टर और एसोसिएट प्रोडूयसर रह चुके हैं। इसी दौरान उनके मन में एक्टर बनने का विचार आया। अपने लक्ष्य तक पहुंचने में उनके रस्ते में एक ही सबसे बड़ी रूकावट का कारण था और यह था उनका बढ़ा हुआ वज़न, बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार सुपरस्टार सलमान खान ने इन्हें शुरुवात में वेटलॉस में मदद दी।
अर्जुन, जो किसी ज़माने में चिड़चिड़े और मोटे हुआ करते थे, अब बिल्कुल मस्क्युलर और फ़िट लगते हैं और इस परिवर्तन का राज़ हैं उनका डाइट। उनके वेटलॉस का 80 % श्रेय उनके डाइट को ही जाता है और बाकि 20 % उनके वर्कआउट रूटीन को। अर्जुन ने जंक फ़ूड खाना बिल्कुल बंद कर दिया जो की पहले उनके डाइट का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा था। एक ऐसा वक्त था जब वह 6 मैक्डोनल्ड के बर्गर, एक्स्ट्रा चीज़ के साथ खा लेते थे लेकिन जब यह बात उनके एक्टिंग के सपने के बीच का रोड़ा बनी तब उन्होंने जंक फ़ूड को अपनी ज़िन्दगी से बिकुल हटा दिया और अत्यंत संतुलित और हेल्थी डाइट को अपना लिया।
अर्जुन कपूर का डाइट प्लान-
अपने ड्रीम वेट को पाने के लिए अर्जुन ने मैदे से बनी वाइट ब्रेड को छोड़कर गेहूं से बनी होल वीट ब्राउन ब्रेड खानी शरू कर दी, अंडे के पीले हिस्से को खाना छोड़कर अब वह केवल एग वाइट ही खाने लगे और चावल को छोड़कर उन्होंने सिर्फ रोटी खाना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा दिया।
नाश्ते में वह 4 -5 एग वाइटस और टोस्ट खाने लगे और लंच में चावल छोड़कर रोटी, सब्ज़ी, दाल और चिकन खाने लगे।
डिनर में अर्जुन कोई नॉन वेज डिश, जैसे की चिकन या फिश खाना पसंद करते थे जिसे वह किनोआ (जो एक साउथ अमरीकन ग्रेन है जो की प्रोटीन से भरपूर है) के साथ खाना पसंद करता थे।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच की भूख को मिटाने के लिए वह फलों का सहारा लेते थे और वर्कआउट सेशन के बाद वह नियमित रूप से प्रोटीन शेक पीते थे ।
अर्जुन का वर्कआउट रूटीन-
अर्जुन ने बेहद कठोर वर्कआउट रूटीन का पालन किया और बहुत ही एकाग्रता और लगन से इसे निभाया, इसके नतीजे में वह 50 kg वज़न घटाने में सफल हुआ। इसके बावजूद फिल्मों में प्रवेश करने के लिए सिर्फ वज़न काम करना ही काफी नहीं था, उन्हें इसके लिए अपनी मसल्स बनाने की भी ज़रूरत थी। अपनी बॉडी को मस्क्युलर बनाने के लिए अजुन ने हफ्ते के पांच दिन 1-2 घंटे जिम में बिताना शुरू किया। उन्होंने बड़ी सारी एक्ससरसाइज़ेस को साथ में अपनाकर अपना वर्कआउट प्लान बनाया और इससे उन्होंने अपने शरीर को और सुडौल और बलवान बनाया। इस प्लान को 4 सालों तक नियनित रूप से निभाया ।
- अर्जुन ने अपने वर्कआउट रूटीन में मुख्या रूप से वज़न घटाने और मसल मांस बढ़ाने की एक्ससरसाइज़ेस शामिल करी।
- बेंच-प्रेसेस
- पुल-अप्स
- स्क्वॉट्स
- सर्किट ट्रेनिंग
- वेट ट्रेनिंग और कार्डिओ एक्ससरसाइज़
- हाफ-गर्लफ्रेंड स्टार अर्जुन ने इस बात की पुष्टि की है की वह 20 मिनट का क्रॉसफिट ट्रेनिंग सेशन करते हैं जिसे हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) के नाम से जाना जाता हैं और जो की पूरे शरीर को फिट बनाने में मदद करता है।
चित्र स्त्रोत – DNA इंडिया, थी हेल्थ साइट, इंडिया टुडे

