बारिश के सीजन में हर कोई गर्मा गर्म प्याज के पकौड़े चाय के साथ खाना पसंद करता है। बारिश जब भी होती है इस स्नैक को बनाने का आइडिया लोगों के दिमाग में सबसे पहले आता है। हालांकि, बार-बार एक ही तरह का स्नैक्स खाकर मन ऊब भी जाता है। कुछ लोगों को तो प्याज के पकौड़े अच्छे भी नहीं लगते हैं।
आप इससे अलग कुछ खाना चाहते हैं तो बनाएं चना दाल वड़ा वेफल्स। यह एक हेल्दी, प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी स्नैक है, जिसे आप बारिश के मौसम में खाने का मजा उठा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे तेल में डीप फ्राई नहीं करना होता है। इसे बेक करके तैयार कर सकते हैं। तो आइए जान ले कि कैसे तैयार करें चना दाल वड़ा वेफल्स की रेसिपी।
कैसे बनाएं चना दाल वड़ा वेफल्स की रेसिपी- How to Make Chana Dal Vada Waffles Recipe
सामग्री:
- चना दाल-1 कप
- लहसुन की कलियां-2
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक- एक टुकड़ा
- पालक- 1 कप कटा हुआ
- प्याज- 1/2 कप कटा हुआ
- हरा धनिया-1/2 कप कटा हुआ
- करी पत्ता-1 मुट्ठी कटा हुआ
- जीरा-1 चम्मच
- मेथी दाना-1 चम्मच
- चुटकी भर हींग
- नमक- स्वादानुसार
चना दाल वड़ा वेफल्स बनाने की विधि:
- सबसे पहले चना दाल को पानी में डालकर 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब पानी को निकाल दें. मिक्सी में इस दाल को डालें।
- हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, हरा धनिया, अदरक, पालक को पानी से अच्छी तरह से धोकर काट लें।
- अब मिक्सी में चना दाल में लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डाल कर दरदरा पीस लें।
- इसमें पानी बिल्कुल नहीं डालना।
- चने दाल के इस मिक्सचर को एक बाउल में डाल दें।
- अब अन्य सामग्री जैसे पालक, करी पत्ता, मेथी दाना, हींग, नमक, बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ती, जीरा दाल वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- वेफल बनाने के लिए आपके पास वेफल्स मेकर होना जरूरी है।
- वेफल मेकर में हल्का सा तेल लगाएं।
- अब इस पर थोड़ा सा मिक्सचर रख दें।
- वेफल मेकर को बंद करके क्रिस्पी होने तक पकाएं।
- बीच में वेफल मेकर को खोलकर चेक कर लें।
- अब तैयार है टेस्टी और हेल्दी चना दाल वड़ा वेफल्स।
- इसे आप बारिश में चाय के साथ खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आप बारिश में पकौड़े की जगह कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही चना दाल वड़ा वेफल्स की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी चना दाल वड़ा वेफल्स को आसानी से बना पाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Broccoli Soup Recipe: बारिश में पाचन बेहतर बनाने के लिए पिएं ब्रोकली सूप, मिनटों में होगा तैयार
Palak Puri Recipe: बारिश के बीच गर्मागर्म पालक पूरी का उठाए लुत्फ, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा
Potato Rice Pakoda Recipe: बारिश के सुहाने मौसम का उठाना है लुत्फ तो बनाएं पटेटो राइस पकौड़ा
Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

