Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

हे भगवान मेरा तो इंसानियत पर से भरोसा ही उठ गया, दुकानदार द्वारा “Cheese Blast Soda” बनाने पर यूज़र

कैसे बनाएं चीज़ ब्लास्ट सोडा

पनीर एक ऐसी चीज है, जिसे हर कोई पसंद करता है, खाने की डिश के ऊपर पनीर की टॉपिंग उसको एक अलग ही टेस्ट देती है। साथ ही इंटरनेट ऐसे कई वीडियोज से भरा पड़ा है, जिसमें लोगों को सभी प्रकार व्यंजन के ऊपर पनीर की टॉपिंग करते हुए दिखाया गया है। साथ ही यहां तक कि सड़क के किनारे लगे स्टॉल पर जाना भी आपको इस टॉपिंग की लोकप्रियता दिखाएगा।

हम देखते हैं कि पनीर को डोसा से लेकर पाव भाजी तक हर चीज के ऊपर कस कर डाला जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी ड्रिंक के ऊपर पनीर को कसकर डाला जाए? अगर नहीं तो अब आपको ऐसा देखने को मिल जाएगा। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें ‘चीज़ सोडा ब्लास्ट‘ नाम का एक ड्रिंक दिखाया गया, जिसे देख कर लोग हैरान हो गए।

इंस्टाग्राम पर मयूर सुरती नाम के एक फूड ब्लॉगर ने foodie_addicted_ पर पोस्ट किया है। जिसमें एक आदमी पहले गिलास में कसी हुई बर्फ डालता है फिर उसमें मूंगफली की एक लेयर जोड़ता है। इसके बाद वह गिलास में पाइनैप्पल सोडा और ब्लूबेरी सोडा से भर देता है। आखिर में वह गिलास के ऊपर पनीर को कसकर डालता है और ग्राहक को यह ड्रिंक सर्व करता है। कैप्शन के अनुसार, दुकान का नाम ‘पावरफुल सोडा’ है और यह सूरत में रैंडर बस स्टॉप के पास स्थित है।

चीज़ सोडा ब्लास्ट (How to Make Cheese Blast Soda)

 

यहां वीडियो देखें:

 

 

इस वीडियो को अब तक 721K से ज्यादा बार देखा जा चुका है, हज़ारों लाइक्स के साथ सैकड़ों कमेंट्स भी मिल चुके हैं। साथ ही इस ड्रिंक को देखने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट कर के अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। एक यूजर ने लिखा- “क्या तुम मुझसे मजाक कर रहे हो? भगवान के लिए पनीर को बर्बाद करना बंद करो.” वही दूसरे ने लिखा- “मूंगफली, पनीर इन सोडा? सोडा है की दाबेली?” तीसरे यूजर ने लिखा- “यह सही नहीं है, आप इसमें केचप, मेयो, सेव, शेज़वान चटनी और सोया सॉस भी डालने वाले थे क्या?” एक ने तो यहां तक लिख दिया- “तड़का बाकी रह गया है, वो भी लगा दो.” वही एक अन्य ने लिखा- “हे भगवान मेरा तो इंसानियत पर से भरोसा ही उठ गया है अब”।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आप इस तरह के ड्रिंक्स पर क्या अपनी राय रखते है। जरूर अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिखें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी चीज़ सोडा ब्लास्ट के बारे में अच्छे से जान सके।

 

यह जरूर पढ़िए:

2 लीटर सोड़ा मात्र 18 सेकंड में पीकर बना दिया विश्व रिकॉर्ड! देखें वीडियो

Suji Uttapam Recipe: गर्मियों में नाश्ते के लिए बनाएं ये शानदार सूजी उत्तपम की रेसिपी, जानें विधि

Drinks For Belly Fat: बिना जिम जाए कम होगा बेली फैट, बस सुबह में पीना होगा ये 4 ड्रिंक्स

Best Drinks For Summer: गर्मियों में इन 7 ड्रिंक्स को पीकर रखें अपने पेट को ठंडा और कूल

पेट की चर्बी को घटाने के लिए इन 3 चीजों से बने ड्रिंक्स का करें सेवन

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।