Search

Home / food / 2 लीटर सोडा मात्र 18 सेकंड में पीकर बना दिया विश्व रिकॉर्ड! देखें वीडियो

soda drinking world record

2 लीटर सोडा मात्र 18 सेकंड में पीकर बना दिया विश्व रिकॉर्ड! देखें वीडियो

Himanshu Pareek | मई 31, 2023

खाने पीने के शौकीन लोग तो आपने खूब देखे होंगे। पर ऐसा कम ही होता है कि कोई अपने खाने पीने की शौक के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बना जाए। हालांकि ऐसा एक कारनामा कर दिखाया है अमेरिका के एक शख्स ने, जिसने मात्र 18 सेकंड में 2 लीटर सोडा पीकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज करवा लिया। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया। क्या है इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की कहानी, आइये जानते हैं। 

2 लीटर सोडा मात्र 18 सेकंड में पीकर बना दिया विश्व रिकॉर्ड

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अमेरिका के एरिक बुकर सिर्फ 18 सेकण्ड्स में 2 लीटर कोला सोड़ा गटागट पी गए और बना दिया विश्व रिकॉर्ड। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक एरिक अक्सर खाने-पीने की प्रतियोगिताओं में भागीदारी करते रहते हैं, और इस बार उन्होंने सोडा पीकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने का निश्चय किया, जो कि उनका हमेशा से सपना था। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एरिक ने बिना झाग के एक जग में 2 लीटर सोड़ा भरा और फिर पांच तक गिनने के बाद मात्र 18.45 सेकंड्स में पूरा जग खाली कर दिया। इससे उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया, जिसकी तस्वीर उन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की। 

क्या है आपकी एरिक के इस रिकॉर्ड के बारे में राय, हमें कमेंट में बताइए और ट्राई कीजिए हमारी स्पेशल सोड़ा रेसिपीज़। 

 

 

 

शेयर कीजिये ये वीडियो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

इन 7 फूड्स के कारण दांत हो जाते हैं काले और पीले, खाते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान

Aloo Pyaz Pakora Recipe: बारिश का लुफ्त उठाने के लिए घर में बनाए आलू प्याज का पकौड़ा

Kids Recipes in Hindi: 15 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़ जो आपके बच्चे को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर दे

गर्मी में रहिए तरोताजा, संजीव कपूर की मैंगो मोजिटो और मैंगो मिंट कूलर रेसिपी के साथ!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *