हम सभी के दांत ना सिर्फ खाना चबाने का काम करते हैं बल्कि ये हमारे व्यक्तित्व को भी दर्शाता हैं। अगर दांत काले या फिर काले हों तो कई बार लोग लज्जित हो जाते है। ये हाइजीन के हिसाब से भी अच्छे नहीं होते हैं। दांत के डॉक्टर के पास जाकर दांतों की साफ-सफाई तो बहुत लोग करवाते है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है। अपने दांतों को केमिकल से साफ करना या फिर उनकी सफेदी के लिए काफी पैसे खर्च करना कई लोगों की आदत होती है। पर क्या आप जानते हैं कि आखिर हमारे दांतों का रंग किस वजहों से खराब होता है?
हमारी जीवनशैली के अलावा इसका कारण हमारे खाने-पीने की आदतें भी होती हैं। कई ऐसे फूड्स होते हैं जो हमारे दांतों को गंदा करने का काम करते हैं और इसके कारण ना सिर्फ दांत पीले हो जाते हैं बल्कि कई मामलों में तो भूरे, काले, और बेरंग भी नजर आने लगते हैं। तो इसी समस्या को लेकर डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन फूड्स के बारे में जानकारी दी है, जिसके कारण दांतों के रंग काले और पीने आदि हो जाते है।
Table of Contents
चाय लगभग लोगों को पीना पसंद है, लेकिन रेगुलर चाय पीने से दांतों की चमक चली जाती है। आप चाय से बचें और उसकी जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल करें। साथ ही ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी होता है।
अगर आप दांतों को स्टेन करने वाले नंबर 1 फूड की बात करें तो इसमें सबसे पहला नंबर ब्लैक कॉफी का आता है। लेकिन कॉफी दांतों के लिए खराब भी होती है। इसी के साथ, ब्लैक कॉफी के फायदे भी बहुत हैं, लेकिन उसके नुकसान भी बहुत सारे हैं। ऐसे में आपको या तो ब्लैक कॉफी बंद कर देना चाहिए या फिर इसे पीना कम कर देना चाहिए।
अगर आपको रेड वाइन पीना पसंद है, तो आज से ही पीना बंद कर दें। रेड वाइन दांतों में रफ स्पॉट्स और डिस्कलरेशन का कारण बनती है। इससे दांतों के बीच में कालापन बढ़ जाता है।
डार्क सोडा, सॉफ्ट ड्रिंक, डाइट सोडा ये सभी ना सिर्फ पेट के लिए खराब होता है बल्कि ये दांतों के लिए भी खराब होता है। ये दांत को जल्दी से ख़राब कर देता है, इसलिए कोला पीने से बचें।
यहां वीडियो देखें:
View this post on Instagram
ऐसे ड्रिंक्स और फूड्स जो बहुत ज्यादा ठंडे होते हैं वो दांतों में झनझनाहट बढ़ा देते हैं और साथ ही साथ फूड के रंग को दांतों में असर करने के लिए परफेक्ट माहौल बना देते हैं। ऐसे में दांतों में काला और पीलापन होने की गुंजाइश ज्यादा हो जाती है।
आपने उन लोगों के मुंह को तो देखा ही होगा जो तम्बाकू का सेवन बहुत ज्यादा करते है। मुंह और दांतों को गंदा करने के लिए ये बहुत हद तक जिम्मेदार होते है। ऐसा किसी भी तरह के तंबाकू से हो सकता है। इसलिए सिगरेट पीने वाले लोगों के दांतों और होंठों पर कालापन होना स्वाभाविक सी बात है।
टेस्ट के लिए डाली जाने वाली सोया सॉस और ऐसी ही अन्य सॉस भी दांतों में गंदगी बढ़ाने का काम करती हैं। इसलिए सोया सॉस को खाने से बचें।
अगर आप दांतों के काले और पीलेपन को दूर करना चाहते हैं, तो इन 7 फूड्स को हमेशा के लिए अवॉइड करें। हर बार खाने के बाद कुल्ला जरूर करें। अगर आपको दांतों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या है, तो आप अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। साथ ही ये आर्टिकल यदि अच्छा लगा है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा जरूर करें और अपनी बात कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़ें:
कैसे जानें कि आपके बच्चे के दांतों में है संक्रमण
दांतो का पीलापन दूर करने के 7 सरल उपाय
Ranveer Brars Mutton Kofta Curry: डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी
Saag Paneer Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं साग पनीर की ये खास रेसिपी, जानें
Sindhi Biryani Recipe: डिनर पार्टी को खास बनाने के लिए ऐसे बनाएं सिंधी बिरयानी की रेसिपी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)