Home / hindi recipe / Saag Paneer Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं साग पनीर की ये खास रेसिपी, जानें
Saag Paneer Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं साग पनीर की ये खास रेसिपी, जानें
Marketing Team | फ़रवरी 2, 2023
SHARE
पनीर के साथ ही हरी सब्जियों का जायका भी लेना चाहते हैं तो साग पनीर एक बढ़िया ऑप्शन है। साथ ही डिनर में अगर साग पनीर बनाया जाए तो खाने का जायका काफी बढ़ जाता है। सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए पनीर की मौजूदगी ही काफी होती है, लेकिन स्वाद के साथ पोषण भी बढ़ाना है तो साग पनीर को ट्राई किया जा सकता है।
साथ ही साग पनीर बनाने के लिए मेथी, पालक, सरसों साग का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में साग पनीर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकती है। साथ ही साग पनीर की सब्जी को बनाना भी काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जान लेते है साग पनीर की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं साग पनीर की रेसिपी (How to Make Saag Paneer Recipe)
सामग्री:
पनीर- 200 ग्राम
सरसों पत्ते- 250 ग्राम
पालक- 250 ग्राम
मेथी- 125 ग्राम
टमाटर- 3
हरा धनिया- 1 गुच्छा
हरी मिर्च- 2 से 3
जीरा- 1 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/ 4 टी स्पून
हींग- 1 चुटकी
बेसन- 1 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून
देसी घी- 1 टेबल स्पून
तेल- 3 टेबल स्पून
नमक- स्वादानुसार
साग पनीर बनाने की आसान विधि:
स्वाद और पोषण से भरपूर साग पनीर बनाने के लिए सबसे पहले सरसों पत्ते, पालक और मेथी के पत्तों को तोड़कर डंठल को अलग कर दें।
इसके बाद साफ पानी से सभी पत्तों को धो लें और फिर छलनी पर रखकर उनका अतिरिक्त पानी निकाल दें।
इसके बाद पत्तों को मोटा काट लें।
इसके बाद पनीर को चौकोर क्यूब्स में काट लें।
फिर टमाटर, हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती को भी बारीक-बारीक काट लें।
अब कुकर में सरसों, मेथी और पालक के कटे हुए पत्ते डालें और ऊपर से आधा कप पानी डालकर ढक्कन लगा दें।
इसके बाद गैस पर रखकर 1 सीटी आने तक इन्हें पका लें।
अब गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर रिलीज होने दें।
इस बीच में कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सर जार में डालकर उन्हें पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल कर अलग रख दें।
अब एक पैन लें और उसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद उसमें पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरे होने तक फ्राई करें।
इसके बाद पनीर के टुकड़ों को बाउल में निकाल लें।
अब कड़ाही में 2 से 3 टेबल स्पून तेल डालें और उसे गर्म करें।
अब तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें।
कुछ सेकंड बाद जब जीरा चटकने लगे तो उसमें अदरक पेस्ट, धनिया पाउडर और बेसन डालकर भूनें।
कुछ देर तक इन्हें भूनने के बाद इसमें टमाटर मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
अब कड़ाही को ढककर ग्रेवी तेल छोड़ने तक पकाएं।
इस बीच कुकर खोलकर उबली सब्जियां निकालें और उन्हें मिक्सर जार की मदद से दरदरा पीस लें।
जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो उसमें पिसी हुई हरी सब्जियों की पत्तियां डाल दें।
अब कड़ाही ढककर इन्हें 5 से 6 मिनट तक पकाएं।
इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें।
जब सब्जी की ग्रेवी में उबाल आने लग जाए तो इसमें फ्राइड पनीर के टुकड़े और स्वादानुसार नमक डालकर ग्रेवी के साथ बड़ी चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
इसके बाद 3 से 4 मिनट तक सब्जी को और पकाएं फिर गैस बंद कर दें।
अब स्वाद से भरपूर साग पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
इसे सर्विंग बाउल में निकालें और हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।
सब्जी के ऊपर 1 चम्मच देसी घी भी डाल दें और रोटी, पराठा या राइस के साथ सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप डिनर में कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में साग पनीर की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस साग पनीर की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)