Search

Home / Hair care products / Flax Seeds Benefits: जानिए अलसी के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!

Flax Seeds Benefits: जानिए अलसी के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!

Marketing Team | फ़रवरी 2, 2023

आप सभी अलसी का रोज घर में प्रयोग तो करते ही होंगे। कई घरेलू व्यंजनों में अलसी का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो असली के बीज बहुत ही छोटे-छोटे होते हैं, लेकिन इसमें इतने सारे गुण होते हैं, जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते। क्या आपको यह जानकारी है कि जिस अलसी के बीज को आप सभी केवल खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल में लाते हैं, उससे रोगों का इलाज भी किया जा सकता है? जी हां, अलसी के फायदे और भी हैं।

 

Flax Seeds Benefits

 

आप अलसी का उपयोग कर, अनेक रोगों की रोकथाम कर सकते हैं, अपने परिवार को स्वस्थ बना सकते हैं। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में अलसी के फायदे, अलसी का उपयोग, अलसी के गुण की पूरी जानकारी देंगे। साथ ही साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि एक दिन में कितनी अलसी खानी चाहिए? अलसी को कब और कैसे खाएं? सुबह खाली पेट अलसी के क्या फायदे हैं? अलसी के बीज पानी में भिंगोकर खाने से क्या होता है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आये है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है अलसी के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।

 

अलसी क्या है? (What is Alsi in Hindi?)

अलसी एक तरह का बीज है। जिसे हिंदी में तीसी और अंग्रेजी में फ्लैक्स सीड्स के नाम से जाना जाता है। साथ ही यह शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जो शरीर की कमजोरियों को दूर करके शरीर को मजबूत बनाता है। साथ ही यह कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है। इसके अलावा अलसी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। और बाजार में भी इसके कई सारे सप्लीमेंट्स मौजूद है। साथ ही अपने ढेरों खूबियों की वजह से आयुर्वेद में जड़ी बूटियों के नाम से भी जाना जाता है।

असली के फायदे (Flax Seeds Benefits in Hindi)

अलसी के फायदे कई हैं, जिन्हें हम लेख के इस भाग में क्रमवार तरीके से बताने जा रहे हैं। वहीं, यहां आपको अलसी के औषधीय गुण से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त होगी।

1. पाचन शक्ति होती है बेहतर:

अलसी में काफ़ी मात्रा में फ़ाइबर पाया जाता है जो घुलनशील होते हैं। साथ ही इसे खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। इसके अलावा अलसी में एक तरह का तेल होता है जो पाचन तंत्र को ठीक करता है। साथ ही अलसी के बीज में पाया जाने वाला ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड तनाव के स्तर को भी कम करने में मदद करते हैं।

2. वजन कम करने में है मददगार:

वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में अलसी के बीजों को शामिल करना ज़रूरी है। इससे भूख कम लगती है और आप ओवरइटिंग से भी बचेंगे। साथ ही प्रोटीन के साथ अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, फ़ाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं।

3. त्वचा का रखे ख्याल:

अलसी के औषधीय गुण त्वचा को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकती है। साथ ही त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाए रखने के साथ ही अलसी रूखी, सूखी और बेजान त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकती है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि अलसी का उपयोग कर त्वचा की देखभाल रखने में मदद मिल सकती है।

4. बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखे:

अलसी के फायदे बालों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। खासकर महिलाओं के बालों से संबंधित अलसी पर किए गए एक शोध में पाया गया कि अलसी का तेल बालों को मजबूती और विकास प्रदान कर सकता है। साथ ही यह गंजापन और बाल झड़ने की समस्या की रोकथाम करने में भी सहायक हो सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि बालों के लिए भी अलसी का उपयोग लाभदायक साबित हो सकता है।

5. डायबिटीज में है फायदेमंद:

अलसी के बीज ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं। साबुत अलसी रक्त शर्करा को कम कर सकती है और इंसुलिन प्रतिरोध को रोक सकती है। अलसी के बीज में घुलनशील फाइबर होता है, जिसे रक्त शर्करा कम करने में प्रभावी माना जाता है। टाइप 2 डायबिटीज में अलसी के बीज खाना फायदेमंद होता है।

6. फाइबर से भरपूर अलसी के बीज:

अलसी के बीज फाइबर का एक काफी अच्छा सोर्स होते हैं। सिर्फ 7 ग्राम अलसी के बीज में करीब 2 ग्राम फाइबर पाया जाता है। अलसी के बीज में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। घुलनशील फाइबर आंतों में पानी को अवशोषित करता है और पाचन को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। जबिक अघुलनशील फाइबर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

7.  प्रोटीन का है भंडार:

अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो अलसी के बीज आपके लिए प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत हैं। इसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन माना जाता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

8. बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता:

अलसी के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील फ़ाइबर अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। यही अच्छे बैक्टीरिया मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

9. ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी:

अलसी के बीज अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के बेहतरीन सोर्सों में से एक है। यह एक प्रकार का ओमेगा -3 फैटी एसिड है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। अलसी में मौजूद ALA सूजन को कम करने और कोलेस्ट्रॉल को दिल की रक्त वाहिकाओं में जमा होने से रोकने में मदद करता है।

 

अलसी के पौष्टिक तत्व (Flax Seeds Nutritional Value in Hindi)

नीचे दिए गए चार्ट के माध्यम से आप अलसी के पोषक तत्वों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

पोषक तत्व                                यूनिट                 मात्रा प्रति 100 ग्राम

 

  • पानी                                   g                          6.96
  • एनर्जी                                  Kcal                    534
  • प्रोटीन                                  g                          18.29
  • टोटल लिपिड (फैट)            g                         42.16
  • कार्बोहाइड्रेट                       g                         28.88
  • फाइबर (टोटल डायट्री)       g                         27.3
  • शुगर                                   g                         1.55

 

मिनरल

  • कैल्शियम                             mg                      255
  • आयरन                                 mg                     5.73
  • मैग्नीशियम                            mg                      392
  • फास्फोरस                            mg                      642
  • पोटेशियम                             mg                     813
  • सोडियम                                mg                      30
  • जिंक                                     mg                     4.34
  • कॉपर                                    mg                     1.22
  • मैगनीज                                 mg                     2.482
  • सेलेनियम                              µg                      25.4

 

विटामिन:

  • विटामिन-सी                             mg                          0.6
  • थियामिन                                  mg                          1.644
  • राइबोफ्लेविन                           mg                          0.161
  • नियासिन                                 mg                          3.08
  • विटामिन बी-6                         mg                          0.473
  • फोलेट (डीएफई)                     µg                            87
  • विटामिन-ई                              mg                           0.31
  • विटामिन-के                             µg                            4.3

 

लिपिड:

  • फैटी एसिड (सैचुरेटेड)                               g                     3.663
  • फैटी एसिड (मोनोअनसैचुरेटेड)                 g                      7.527
  • फैटी एसिड (पॉलीसैचुरेटेड)                       g                      28.73

 

 

अलसी का उपयोग- खाने का सही समय और सही तरीका:

अलसी के लाभ जानने के बाद, अगर इसे अपने आहार में शामिल करने का सोच रहे हैं, तो इसके सेवन करने के बारे में भी विस्तार से जान लें। अलसी के बीज का अगर सेवन करते हैं, तो हो सकता है कि यह शरीर से बिना पचे ही निकल जाए। अलसी खाने के फायदे तब और ज्यादा बढ़ जाएंगे, जब आप इसे सही समय और सही तरीके से खाएंगे। यहां हम आपको अलसी खाने का सही समय और सही तरीका बता रहे हैं।

 

  • अलसी को पाउडर के रूप में ग्रहण किया जा सकता है। इससे अलसी में मौजूद सारे पोषक तत्व मिलेंगे।
  • अलसी के बीजों को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें और फिर उसका सेवन करें।
  • अगर ठंडे पानी में अलसी के बीज भिगो रहे हैं, तो दो से तीन घंटे के लिए भिगोएं।
  • ध्यान रहे कि अलसी के बीज के साथ खूब पानी पिएं।
  • अलसी के लड्डू खाए जा सकते हैं।
  • नाश्ते के साथ, स्मूदी के साथ या सलाद के साथ भी अलसी खाई जा सकती है।
  • अलसी के पाउडर को दही व दलिये में डालकर खा सकते हैं।
  • अलसी को खाने का सबसे अच्छा वक्त सुबह का है और सुबह नाश्ते के साथ अलसी का सेवन किया जा सकता है।

 

अलसी के नुकसान (Flax Seeds Side Effects)

वैसे तो अलसी कई मामलों में सेहत और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन अधिक सेवन कुछ मामलों में अलसी के नुकसान भी प्रदर्शित हो सकते हैं, जो निम्न प्रकार हैं।

 

  • वैसे तो अलसी कब्ज की समस्या में लाभकारी परिणाम देती है, लेकिन जरूरत से अधिक सेवन गंभीर कब्ज का भी कारण बन सकता है।
  • खून पतला करने वाली दवा के साथ या मासिक चक्र के दौरान इसका अधिक सेवन ब्लीडिंग की समस्या पैदा कर सकता है।
  • इसके अधिक सेवन से दस्त या डायरिया की स्थिति भी पनप सकती है।
  • दो चम्मच से अधिक कच्ची अलसी का सेवन विषाक्ता का कारण बन सकता है। क्योंकि, इसमें कुछ मात्रा में साइनाइड भी मौजूद होता है, जो पकाने के बाद नष्ट हो जाता है।
  • बिना किसी खाद्य में मिलाए सीधे अलसी का अधिक सेवन किया जाता है, तो यह शरीर में ओमेगा-6 फैटी एसिड की कमी का कारण बन सकती है।
  • शुगर की समस्या में अगर जरूरत से अधिक अलसी उपयोग में लाई जाती है, तो ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी के कारण यह समस्या को और भी गंभीर कर सकती है। इसलिए, अलसी के नुकसान से बचने के लिए डायबिटीज से पीड़ित मरीज इसके सेवन से पूर्व चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों अलसी के औषधीय गुण कितने है ये तो आप अच्छे से समझ ही गए होंगे। साथ ही आप अलसी के लाभ पाने के लिए अलसी के सही उपयोग की जानकारी भी हासिल हो गई होगी। साथ ही लेख में बताए गए तरीकों पर अमल कर सही से अपने आहार में अलसी को अपने जीवन में जरूर शामिल करें। साथ ही अलसी के नुकसान और इससे जुड़ी सावधानियों पर भी जरूर ध्यान दें।

ताकि अलसी के फायदे अच्छे से मिल जाए। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अलसी के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में अच्छे से जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Black Turmeric Benefits in Hindi: जानें काली हल्दी के 7 बेहतरीन फायदे और उपयोग!

White Pepper Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा सफ़ेद मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

Kokum Benefits in Hindi: जानिए कोकम के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *