Search

Home / hindi recipe / Ragi Cheela Recipe: नाश्ते में खाना है कुछ अलग तो बनाएं रागी चीला की रेसिपी, जानें तरीका

ब्रेकफास्ट में कैसे बनाएं रागी चीला की रेसिपी

Ragi Cheela Recipe: नाश्ते में खाना है कुछ अलग तो बनाएं रागी चीला की रेसिपी, जानें तरीका

Marketing Team | फ़रवरी 3, 2023

दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए सुबह नाश्ते में रागी चीला एक परफेक्ट फूड डिश है। साथ ही आपने नाश्ते में बेसन चीला, रवे का चीला तो कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी रागी चीला का स्वाद लिया है? अगर नहीं तो आज हम आपको पोषक तत्व से भरपूर रागी चीला बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी बताएंगे। साथ ही रागी अपने गुणों की वजह से अलग पहचान रखता है।

 

Ragi Cheela Recipe

 

रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं जो कि हड्डियां मजबूत करने के साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल करने और वजन घटाने तक में मददगार होते हैं। साथ ही रागी का चीला इन सभी गुणों से भरपूर होता है। साथ ही रागी चीला बनाना भी काफी आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जान लेते हैं रागी चीला की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं रागी चीला की रेसिपी (How to Make Ragi Cheela Recipe)

 

सामग्री:

 

  • रागी आटा- 1 कप
  • बेसन- 2 टी स्पून
  • प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च- 1/2 टी स्पून
  • देसी घी/तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

 

रागी चीला बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर रागी चीला बनाने के लिए प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें रागी का आटा डाल दें।
  • इसमें बेसन, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया डालें और सभी को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें।
  • ध्यान रखें कि घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा या फिर बहुत ज्यादा पतला नहीं रहना चाहिए।
  • इसके बाद तैयार घोल को 10 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
  • अब तय समय के बाद एक नॉनस्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए गैस पर रख दें।
  • जब तवा गर्म होने लगे तो उसमें थोड़ा घी/तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
  • इसके बाद एक कटोरी में रागी चीले का घोल लें और उसे तवे के बीच में डालकर कटोरी की मदद से गोल-गोल करते हुए फैलाएं।
  • अब चीले के किनारों पर तेल डालकर उसे सेकें।
  • कुछ देर बाद चीला पलटा लें और दूसरी तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें।
  • इसके बाद चीला एक प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह सारे घोल से एक-एक कर रागी चीला तैयार कर लें।
  • अब नाश्ते के लिए तैयार हेल्दी रागी चीला को चटनी या दही के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में रागी चीला की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रागी चीला की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Palak Idli Recipe: आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पालक इडली, बेहद हेल्दी है ये नाश्ता

Tandoori Mushroom Recipe: शाम को ब्रेकफास्ट में बनाना हो स्पेशल तो ट्राई करें ये तंदूरी मशरूम

कैसा हो दिनचर्या के हिसाब से आपका शाम का नाश्ता?- रुजुता दिवेकर

Sooji Veg Tikka Recipe: सर्दियों में नाश्ते में कुछ अलग खाना चाहते है तो बनाएं सूजी वेज टिक्का

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *