Search

Home / hindi recipe / Gobhi Paneer Paratha Recipe: सर्दियों में बनाएं गोभी पनीर का परांठा, स्वाद में है लाज़बाव

कैसे बनाएं गोभी पनीर का परांठा

Gobhi Paneer Paratha Recipe: सर्दियों में बनाएं गोभी पनीर का परांठा, स्वाद में है लाज़बाव

Marketing Team | जनवरी 12, 2023

सर्दियों के मौसम में गोभी पनीर पराठा आपके दिन को एक बेहतरीन शुरुआत दे सकता है। साथ ही फूलगोभी और पनीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, ऐसे में गोभी पनीर से बना पराठा आपको बेहतरीन स्वाद के साथ ही अच्छी सेहत भी दे सकता है।

 

Gobhi Paneer Paratha Recipe

 

साथ ही अगर रोज-रोज एक जैसा नाश्ता कर करके बोर हो गए हैं और इसमें कुछ बदलाव लाना चाहते हैं तो गोभी पनीर पराठा एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। क्योंकि गोभी पनीर पराठा को ब्रेकफास्ट के अलावा लंच या डिनर में भी बनाया जा सकता है। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जान लेते है गोभी पनीर परांठा की रेसिपी के बारे में।

 

कैसे बनाएं गोभी पनीर परांठा की रेसिपी (How to Make Gobhi Paneer Paratha Recipe)

 

सामग्री:

 

  • मैदा- 2 कप
  • गेहूं आटा- 2 कप
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 2
  • फूलगोभी कद्दूकस- 1 कप
  • पनीर कद्दूकस- 3/4 कप
  • अजवाइन- 1 टी स्पून
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • कसूरी मेथी- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • अदरक कद्दूकस- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • लहसुन- 4 से 5 कलियां
  • बेसन- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च- 1 से 2
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

 

गोभी पनीर परांठा बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले गोभी पनीर पराठा बनाने के लिए फूलगोभी और पनीर को कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद अदरक को बारीक काट लें या कद्दूकस करें।
  • फिर प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक-बारीक काटें।
  • अब एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च डाल दें।
  • जब जीरा तड़कना शुरू कर दें तो इसमें कद्दूकस अदरक, लहसुन डालकर 1 मिनट तक भून लें।
  • इसके बाद मसाले में बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
  • इसके बाद इसमें कटे टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।
  • अब इसमें कद्दूकस फूलगोभी डालें और धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकने दें।
  • इसके बाद कद्दूकस पनीर डालें और करछी से चलाते हुए भूनें।
  • अब 1 से 2 मिनट तक पकाने के बाद इसमें सारे सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर बेसन और स्वादानुसार नमक डाल दें।
  • अब सारे मिश्रण को 2-3 मिनट तक भूनें फिर कसूरी मेथी, हरा धनिया डाल दें।
  • इसे 1 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
  • पराठे की स्टफिंग के लिए मसाला बनकर तैयार हो चुका है।
  • अब एक मिक्सिंग बाउल में आटा और मैदा डालकर दोनों को मिक्स करें।
  • इसमें अजवाइन, 2 चम्मच तेल और थोड़ा सा तेल डालकर मिलाएं।
  • अब थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए आटा गूंथ लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • तय समय के बाद दोबारा आटा एक बार गूंथे और उसकी लोइयां बना लें।
  • इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • इस दौरान एक लोई लेकर बेलें।
  • इसके बीच में स्टफिंग रखें और फिर चारों ओर से मुंह बंद कर इसका पराठा बेल लें।
  • पराठे को तवे पर डालकर सेकें।
  • इसके ऊपर की ओर तेल लगाने के बाद पलट दें और फिर दूसरी तरफ तेल लगाकर सेकें।
  • पराठे को दोनों ओर से तब तक सेकना है जब तक कि ये सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
  • इसके बाद पराठे को एक प्लेट में उतार लें।
  • इसकी तरह सारे मसाले से एक-एक कर गोभी पनीर के पराठे तैयार कर लें।
  • नाश्ते के लिए स्वादिष्ट गोभी पनीर पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
  • इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप कुछ अलग तरह का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में गोभी पनीर का परांठा जरूर बनाएं। साथ ही इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी गोभी पनीर का परांठा आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Sahjan Paratha Recipe: सर्दी में हेल्दी खाना चाहते है, तो बनाएं सहजन का परांठा, जानें कैसे?

Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा

Chili Garlic Paratha Recipe: डिनर का टेस्ट बढ़ाने के लिए ऐसे बनाएं चिली गार्लिक परांठा

Masala Missi Roti: लच्छा परांठा और रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं मसाला मिस्सी की रोटी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *