मशरूम बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इससे कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। सबसे ज्यादा लोग मटर मशरूम या फिर मशरूम सूप का सेवन करते हैं। साथ ही मशरूम में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिंस, कॉपर, आयरन, पोटैशियम आदि।
साथ ही यदि आप अपनी मांसपेशियों को एक्टिव रखना चाहते हैं, मेमोरी पावर बढ़ाना चाहते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना चाहते हैं तो मशरूम का सेवन जरूर करें। इसलिए आज हम आपको मशरूम की एक बेहद आसान रेसिपी बनाना बता रहे हैं। इसे आप बहुत कम समय में बना सकते हैं। तो आइये जल्दी से जान लेते है चिली मशरूम की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं चिली मशरूम की रेसिपी (How to Make Chilli Mushroom Recipe)
सामग्री:
- मशरूम
- मक्खन
- लहसुन
- मिर्च फ्लेक्स
- ऑरेगैनो
- नमक
- ब्लैक बीन सॉस
- प्रोसेस्ड चीज़
- धनिया पत्ती गार्निश के लिए
चिली मशरूम बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले ताजे मशरूम को धोकर आधे आधे काट लें।
- अब लहसुन बारीक काट लें।
- एक पैन को गैस पर रखें।
- उसमें थोड़ा सा मक्खन डाल दें।
- जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें कटे हुए लहसुन को डालकर फ्राई करें।
- अब मशरूम भी डाल दें।
- इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- अब आप चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो, नमक डालकर चलाएं और थोड़ी देर भूनें।
- मशरूम की जितनी क्वीटिटी है, उसी अनुसार आप सभी सामग्री को डाल सकते हैं।
- मशरूम में अब आप मिलाएं ब्लैक बीन सॉस एक चम्मच और अच्छी तरह से चलाएं।
- अब दो मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
- ऊपर से कद्दूकस करके चीज़ डालें और धनिया की पत्तियां भी काटकर डाले दें।
- अब तैयार है टेस्टी चिली मशरूम।
- अब इसे गरमा-गरम खाना शुरू करें।
प्रिय पाठकों यदि आप कुछ अलग खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में चिली मशरूम की रेसिपी जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी चिली मशरूम को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Mashroom Manchurian Recipe: चटपटा खाना है तो ऐसे बनाएं मशरूम मंचूरियन, जानें कैसे?
Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि
Mushroom Benefits And Uses: जानिए मशरूम खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!
Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

