शाम की भूख को मिटाने के लिए बच्चों और बड़ों सभी को स्नैक आइटम चाहिए होता है। रोजाना एक जैसा स्नैक्स खाना किसी को भी पसंद नहीं होता है।
ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं तो घर पर क्रिस्पी पोटैटो बाइट्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। साथ ही बच्चों और बड़ों को भी ये स्नैक आइटम खूब पसंद आएगा। तो आइए जान लीजिए क्रिस्पी पोटैटो बाइट्स की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं क्रिस्पी पोटैटो बाइट्स की रेसिपी- How to Make Crispy Potato Bites Recipe
सामग्री:
- आलू
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर
- बारीक कटा हरा धनिया
- कसा हुआ पनीर
- चिली फ्लैक्स
- कॉर्न फ्लोर
- तेल
क्रिस्पी पोटैटो बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले इसे बनाने के लिए आलू को अच्छे से धो लें।
- फिर इन्हें छील कर काट लें।
- इसे लिए एक आलू में से 4 टुकड़े करें।
- फिर एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें आलू को उबाल लें।
- अब डालकर बारीक काट लें, आप हाथ से भी इन्हें काट सकते हैं।
- अब आलू में नमक, काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो, बारीक कटा हरा धनिया, कसा हुआ पनीर और चिली फ्लैक्स डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसमें कॉर्नफ्लोर डालें और फिर से मिक्स करें।
- अब इसे पोटैटो बाइट्स की शेप दें।
- फिर तेल गर्म करें और इसमें सभी पोटैटो बाइट्स गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।
- अब पोटैटो बाइट्स तैयार हैं, इसे सॉस और चटनी के साथ सर्व करें।
अगर बारिश के मौसम में कुछ स्पेशल खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में क्रिस्पी पोटैटो बाइट्स की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी क्रिस्पी पोटैटो बाइट्स को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Chana Dal Vada Waffles: बारिश में प्याज के पकोड़े नहीं, खाएं प्रोटीन से भरपूर चना दाल वड़ा वेफल्स
Broccoli Soup Recipe: बारिश में पाचन बेहतर बनाने के लिए पिएं ब्रोकली सूप, मिनटों में होगा तैयार
Palak Puri Recipe: बारिश के बीच गर्मागर्म पालक पूरी का उठाए लुत्फ, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

