गणेश चतुर्थी का त्योहार अपनी मां पार्वती के साथ कैलाश पर्वत से गणेश के पृथ्वी पर आगमन का जश्न मनाता है। ये त्योहार हिंदू ज्ञान और समृद्धि के देवता गणेश के जन्म का भी प्रतीक है।
10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव 18 सितंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में बप्पा को 10 दिन तक अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। यूं तो सभी तरह की चीजें बाजार में आसानी से मिल जाती हैं लेकिन घर में बनाएं गए प्रसाद का स्वाद अलग ही होता है। इसलिए आज हम यहां आपको ड्राई फ्रूट्स मोदक की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते है।
कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स मोदक की रेसिपी (How to Make Dry Fruits Modak Recipe)
सामग्री:
- खजूर- 5 से 6
- बादाम- आधा कप भूने हुए
- काजू- आधा कप
- ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
- सिरप- मेपल
- मोदक का सांचा
ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने की आसान विधि:
- ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने के लिए मेवों को काट कर सूखा भून लें, जब तक कि ये हल्के सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं। फिर खजूर से बीज निकाल दें।
- अब एक ग्राइंडर लें, उसमें सभी सामग्री को एक साथ डालें और तब तक पीसें जब तक वे एक आटे जैसे न बन जाएं।
- अगर इस दौरान लगता है कि इसे मोदक नहीं बंधेंगे तो कुछ और खजूर डालें और आटा गूंथ लें।
- इसको तैयार होने के बाद, सांचे को मेपल सिरप से चिकना करें और इस मिश्रण का एक बड़ा हिस्सा लें और इसके अंदर डालें।
- एक संपूर्ण आकार के लिए सभी तरफ से पर्याप्त सामग्री डालें।
- इसी तरह सभी मोदक को बनाएं और बनने के बाद ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसे लगभग 1 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें।
- मोदक को फ्रिज में से निकाल लीजिए, उन्हें प्लेट में रखें और बप्पा को भोग लगाएं।
प्रिय पाठकों यदि आप गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए ड्राई फ्रूट्स मोदक का भोग लगाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को आप अपनी रसोई में आसानी से बना सकते है, साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये रेसिपी अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी गणेश चतुर्थी पर इस रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Motichoor Ladoo Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं मोतीचूर के लड्डू
Modak Recipes: इस गणेश चतुर्थी इन 12 तरीकों के मोदक से लगाएं बप्पा को भोग।
इस गणेश चतुर्थी इन 10 रेसिपीज के साथ करें बप्पा का स्वागत।
बॉलीवुड ने कुछ ऐसे किया गणपति बप्पा को आमंत्रित
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

