नाश्ते में अंडे से बना जब कुछ खाने का मन करता है, तो ज्यादातर लोग अंडा ब्रेड, अंडे की भुर्जी या फिर उबला हुआ अंडा खाकर घर से निकल पड़ते हैं। कई बार एक ही चीज नाश्ते में खाकर मन ऊब जाता है।
साथ ही महिलाओं को भी किचन में जाकर समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए, जो पूरे परिवार को पसंद आए। चलिए आपको अंडा ही बनाना है, लेकिन कुछ नया बनाने का सूझ नहीं रहा है तो हम आपको बताते हैं एग चपाती बनाने की रेसिपी। एग चपाती ना सिर्फ बेहद आसान है बल्कि, खाने में भी टेस्टी लगता है। तो आइए जल्दी से जानते है कि कैसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी।
कैसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी (How to Make Egg Chapati Recipe)
सामग्री:
- अंडे- 2
- गेंहू का आटा- 1 कप
- प्याज- 1 छोटा बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च- 2 बड़ा चम्मच
- गाजर- 2 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- तेल- आवश्यकतानुसार
एग चपाती बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले आप सभी हरी सब्जियों जैसे शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, हरी मिर्च आदि को बारीक काट लें।
- अब एक बाउल में अंडा फोड़कर डालें।
- अब सभी कटी हुई सब्जियों को भी इसमें डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से एक बार फिर से मिक्स कर लें।
- अब एक बर्तन में गेंहू का आटा लेकर उसे अच्छी तरह से पानी की मदद से गूंद लें।
- अब एक छोटी लोई लेकर उसे रोटी की तरह बेल लें।
- अब गैस पर पैन रखें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें।
- रोटी को पैन में डालकर दोनों तरफ से पलट कर हल्का सेकें।
- अब एक साइड में अंडे का घोल डालें।
- थोड़ा सा तेल भी ऊपर से डाल दें।
- अब दोनों तरफ से पलटकर सेंकने की कोशिश करें।
- अब तैयार है अंडे वाली टेस्टी रोटी।
- अब इस एग चपाती को आप सॉस के साथ खाना शुरू कर सकते है।
प्रिय पाठकों यदि आप अंडा ब्रेड खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में एग चपाती की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस सिंपल सी रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी एग चपाती की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
वायरल पोस्ट से जानिए ज़रूरत के अनुसार अंडा उबालने का तरीक़ा
Masala Omelette Recipe: ब्रेकफास्ट से हो गए हैं बोर तो रसोई में झटपट बनाएं ये मसाला ऑमलेट
Egg Lollipop Recipe: शाम को नाश्ते में बनाएं गरमा गरम क्रिस्पी एग लॉलीपॉप, आएगा डबल मज़ा
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

