Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

यूरिन इन्फेक्शन के घरेलु उपचार

यूरिन इन्फेक्शन के दौरान पेशाब करने के नाम से ही इंसान डर जाता है क्योंकि इसका दर्द बहुत ही चुभनशील और असहनीय होता है |

यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण

यूरिन इन्फेक्शन होने पर घबराने की कोई बात नहीं लेकिन इसे जल्दसेजल्द ठीक करना बहुत जरुरी है वरना ये आपकी किडनी को भी क्षति पंहुचा सकता है | अगर आपको भी नीच लिखे गए लक्षण है तो इसका मतलब आप यूरिन इन्फेक्शन के शिकार है |

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण

तो चलो बताते हैं यूरिन इन्फेक्शन ठीक करने के 10 फटाफट घरेलु नुस्खे-

1.6 से 8 गिलास पानी पीना जरूरी

इस तरह की प्रॉब्लम होने पर सबसे पहला इलाज खूब सारा पानी पीना ताकि बैक्टीरिया पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाये |

 

2.पेशाब ना रोके

कई बार हमे आलस्य जाता है या फिर हम सोचते है कि थोड़ी देर में चले जायेंगे लेकिन किसी भी हालत में पेशाब ना रोके | पब्लिक शौचालय का प्रयोग करने से पहले एक बार फ्लश जरूर चलाये | बाथरूम हमेशा साफ़ रखें |

 

3.कोल्ड ड्रिंक और चाय कॉफ़ी से रहे दूर

यूरिन इन्फेक्शन होने पर कोल्ड्रिंक, चाय या कॉफ़ी का कम से कम सेवन करें |क्योंकि इस तरह के पेय पदार्थ शरीर में और पानी की कमी कर देते है जिससे इन्फेक्शन और बढ़ सकता है |

 

4.खट्टे फल खाये

संतरा, आँवला, नीबू या क्रैनबेरी खाने या उनका रस पीने से बैक्टीरिया ख़त्म होते है क्योंकि सभी खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं और ये बैक्टीरिया को ख़त्म करने में सहायता करते हैं |

 

5.प्रोबायोटिक्स अपनाये

लस्सी और दही का सेवन करने से बैक्टीरिया आपके शरीर से बाहर ही नहीं निकलता बल्कि यूरिन इन्फेक्शन से होने वाली जलन को भी कम करता है |

6.ऑरेगैनो का तेल

ऑरेगैनो के तेल में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि खतरनाक बैक्टीरिया को उत्पन्न होने से रोकता हैं |

7.खीरा खाये

 

 

खीरा खाने से आपके शरीर के सभी विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं क्योंकि इसमें मूत्रवर्धक गुण पाए जाते हैं |

8.हरी धनिया का पानी पिए

हरी धनिया सिर्फ आपके व्यंजनों को सजाने के काम ही नहीं आता बल्कि इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और मूत्रवर्धक गुणों से इन्फेक्शन से आराम मिलता हैं |

 

9.गर्म सेक करें

यूरिन इन्फेक्शन के दौरान पेट के निचले भाग में बहुत दर्द होता हैं | गर्म सेक करने से दर्द से छुटकारा मिलता हैं|

 

10.लहसुन खाये

लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते है जो कि यूरिन इन्फेक्शन के समय राहत देता है |

चित्र स्त्रोत: ग्रैंड मेडिसिन हेल्थ सर्विस, सेकंड विंड वाटर सिस्टम ,सैलून, न्यूट्रीनेट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया, हेअल्थी लाइफ एंड ब्यूटी, मिसेस वेगास, ओल्ड फार्मर्स अलमानेक, लजादा फ़िलीपीन्स, दा गार्डियन नाइजीरिया