मशरूम खाना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है। हालांकि इसको बनाने का तरीका अलग हो सकता है। मशरूम को स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स में भी खूब खाया जाता है। आपने भी घर में मशरूम की कई तरह की सब्जी बनाकर खाई होगी, लेकिन क्या कभी काजू मशरूम मसाला ट्राई किया है। इस टेस्टी डिस को आप गेट-टू-गेदर या घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
इसके स्वाद के बड़े ही नहीं बच्चे भी दीवाने हो जाएंगे। काजू मशरूम मसाला की रेसिपी बनाने में बहुत आसान है। यदि आप भी मशरूम खाने का शौक रखते हैं तो आप भी बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं। तो आइए जल्दी से जानते हैं काजू मशरूम मसाला की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं काजू मशरूम मसाला की रेसिपी- How to Make Kaju Mushroom Masala:
सामग्री:
- मशरूम- 2 कप
- काजू पेस्ट- आधा कप
- जीरा- 1 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- करी पत्ते- 5-6
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- टमाटर का पेस्ट- 2 कप
- बारीक कटा प्याज- 1
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च- 4
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
काजू मशरूम मसाला बनाने की विधि:
- टेस्टी काजू मशरूम मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को तैयार कर लें।
- इसके बाद एक पैन या कढ़ाही लें, जिसमें तेल डालकर गर्म करें।
- अब तेल गर्म होने पर इसमें हींग और जीरा डालें।
- फिर करी पत्ते और हरी मिर्च डाल दें।
- अब इसमें प्याज,अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी को भी एड कर दें।
- इसके कुछ देर में ही इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डाल दें।
- जब मसाले भुन जाएं तो इसमें मशरूम डालकर 6 से 7 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- अब जब मशरूम भी अच्छे से पक जाएं तो इसमें काजू का पेस्ट और थोड़े से काजू भी डाल दें।
- इसके बाद फिर इसको 10 से 12 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद गैस को बंद कर दें और ऊपर से हरे धनिये के पत्ते डाल कर गार्निश कर दें।
- अब आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद इसको सर्व करने से पहले ऊपर से बटर भी डाल सकते हैं।
- अब आप इसको रोटी, पराठा या फिर नान के साथ सर्व कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप डिनर में कुछ स्पेशल तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में काजू मशरूम मसाला की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी काजू मशरूम मसाला की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Chilli Mushroom Recipe: अलग अंदाज में खाना है मशरूम तो बनाएं चिली मशरूम, टेस्ट में है लाजबाव
Mashroom Manchurian Recipe: चटपटा खाना है तो ऐसे बनाएं मशरूम मंचूरियन, जानें कैसे?
Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि
Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी
Methi Matar Malai Recipe: लंच और डिनर में खाएं मेथी मलाई मटर, जानें बनाने का तरीका
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

